Friday, October 30, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » bjp candidates list » UP GIS 2023 Live: पीएम मोदी ने निवेश पर दिया जोर, कहा- सिर्फ छह साल में देश का ग्रोथ इंजन बना यूपी, स्पीड और स्केल पर चल पड़ा है भारत

UP GIS 2023 Live: पीएम मोदी ने निवेश पर दिया जोर, कहा- सिर्फ छह साल में देश का ग्रोथ इंजन बना यूपी, स्पीड और स्केल पर चल पड़ा है भारत

by Juhi Tomer
10/02/2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लखनऊ में यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट और ग्लोबल ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि निवेशकों के इस महाकुंभ में देश-विदेश के 10 हजार से ज्यादा निवेशक भी हिस्सा लेंगे। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से यूपी में 22 लाख करोड़ का निवेश आने और लाखों रोजगार मिलने की संभावना है।

आपको बता दें कि यह आयोजन आज से शुरू होकर 12 फरवरी तक चलेगा। यह राज्य सरकार का एक प्रमुख इंवेस्टर्स समिट है। वहीं राज्यसरकार की ओर से डारी बयान में कहा गया है कि यह समिट दुनिया भर के नीतु निर्माताओं, उद्योगपतियों, शिक्षाविदों, थिंक-टैंक और नेताओं को सामूहिक रूप से व्यापार के अवसरों का पता लगाने और साझेदारी करने के लिए एक मंच पर लाएगा।

12:50 PM, 10-FEB-2023

RELATED NEWS

NEET Exam: छात्रों की सुविधा के लिए पीएम मोदी का बड़ा फैसला, परीक्षा के चलते एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके PM

NEET Exam: छात्रों की सुविधा के लिए पीएम मोदी का बड़ा फैसला, परीक्षा के चलते एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके PM

June 21, 2026
German chancellor visit India 2026

German Chancellor India Visit: गुजरात में हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी संग की पतंगबाजी, साबरमती आश्रम से शुरू हुआ दौरा

January 12, 2026

पांच अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए जाना जाएगा यूपी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बहुत जल्द यूपी देश के उस इकलौते राज्य के रुप में जाना जाएगा, जहां 5 अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ यूपी में सरकारी सोच और अप्रोच में इज ऑफ़ डूइंग बिजनेस को लेकर सार्थक बदलाव आया है। आज यूपी एक आशा… एक उम्मीद बन चुका है। वहीं आज दुनिया की हर विश्वसनीय आवाज यह मानती है कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ती रहेगी। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है भारतीयों का खुद पर बढ़ता भरोसा। आज भारत का हर नागरिक ज्यादा से ज्यादा विकास होते देखना चाहता है, वो अब भारत को जल्द से जल्द विकसित होते देखना चाहता है। ये जन आशाएं ही विकास के कार्यों में गति ला रही हैं।

12:48 PM, 10-FEB-2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, भारत की समृद्घि में ही दुनिया की समृद्घि निहित है


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक तरफ डबल इंजन सरकार का इरादा और दूसरी तरफ संभावनाओं से भरा उत्तर प्रदेश, इससे बेहतर साझेदारी हो ही नहीं सकती। भारत की समृद्घि में दुनिया की समृद्घि निहित है।

बहुत जल्द यूपी देश के उस इकलौते राज्य के तौर पर जाना जाएगा, जहां पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से यूपी सीधे समुद्र के रास्ते से गुजरात से जुड़ेगा।

12:45 PM, 10-FEB-2023

स्पीड और स्केल के रास्ते पर चल रहा है भारत- मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत में सोशल, डिजिटल और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जो काम हुआ है उसका बड़ा लाभ यूपी को भी मिला है। हमने दर्जनों पुराने कानूनों को खत्म किया है और बारत सही मायनों में स्पीड और स्केल के रास्ते पर चल पड़ा है। उन्होंने कहाकि आज इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार रिकॉर्ड खर्च कर रही है ौर हम हर साल इसको बढ़ा रहे हैं। ग्रीन ग्रोथ के जिस रास्ते पर भारत चल पड़ा है उस पर मैं आपको विशेष रूप से आमंत्रित करता हूं। इस वर्ष बजट में हमने 35 हजार करोड़ रुपये सिर्फ एनर्जी ट्रांजिशन के लिए रखे हैं। यह दिखाता है कि हमारा इरादा क्या है।

12:24 PM, 10-FEB-2023

भारत में जो काम हुआ, उसका लाभ यूपी को सबसे अधिक: पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की तरह आज यूपी में एस्पिरेसन सोसायटी आपका इंतजार कर रही है। आज भारत में सोशल, फिजिकल और डिजिटल इंफ्रा पर जो काम हुआ, उसका सबसे ज्यादा लाभ यूपी को मिला है। अस वजह से आज यहां समाज सोशली एंच फाइनेंसली बहुत अधिक इन्क्लूजी हो चुका है। बारत अब सीरियस हो रहा है। सरकारी सरल हो रही है।

12:20 AM, 10-FEB-2023

यूपी में होंगे 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट– पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि यूपी इकलौता ऐसा राज्य होगा, जहां 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट होंगे। पीएम ने कहा कि आज यूपी एक आशा है, एक उम्मीद बन चुका है। महामारी और वॉर के बाहर निकलकर भारत फास्टेस्ट ग3ोथ इकोनॉमी कैसे बना है। दुनिया के लोग जानते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था ऐसे ही तेजी से आगे बढ़ती रहेगी। आखिर ऐसा क्या हुआ कि वैश्विक संकट के इस दौर में भारत ने रिकवरी भी तेजी से की। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है भारत का खुद पर बढ़ता भरोसा।

12:15 PM, 10-FEB-2023

यूपी ने अपनी नई पहचान स्थापित कर ली- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूपी ने अपनी नई पहचान स्थापित कर ली है। यूपी को सुशासन से गुड गवर्नेंस से पहचाना जा रहा है। यूपी की पहचान बेहतर कानून व्यवस्था, शांति और स्थिरता के लिए है। अब यहां वेल्थ क्रिएटर्स के लिए नित्य नए अवसर बन रहे हैं। वहीं बीते कुछ सालों में आधुनिक इंप्रा, यूपी के इस इंफ्रा की जो पहल है, उसके परिणाम नजर आ रहे हैं। बिजली से कनेक्टिविटी तक हर क्षेत्र में सुधार आया है।

12:00 PM, 10-FEB-2023

प्रदेश में निवेश के लिए 29 लाख करोड़ के एमओयू साइन हुए: सीएम योगी

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि यूपी की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन बनाने की दिशा में अभिन्न हिस्सा है। मुझे इस बात की खुशी है कि इसमें नीदरलैंड, डेनमार्क, सिंगापुर, जापान, साउथ कोरिया, इटली, UAE के बिजनेसमैंन इसमें योगदान दे रहें हैं। वहीं सीएम योगी ने कहा कि इस लसमिट को सफल बनाने के लिए यूपी कैबिनेट के मंत्रियों ने दुनिया के 16 देशों के 21 शहरों में रोडशो का आयोजन किया था। राजदूतों ने भरपूर सहयोग देकर आके विजन के अनुरुप अभियान को आगे बढ़ाने में योगदान दिया। इसके अलावा देश के बड़े महानगरों में भी रोडशो के आयोजन किए गए। सीएम योगी ने बताया कि निवेशकों के लिएओ हमने कई काम आसान कर दिए हैं। ऑनलाइन विंडो पोर्टल 406 सेवाएं उप्लबंध करा रहा है। निवेश सारथी एप के जरिए जिज्ञासाओं का समाधान की सुविधा दे रहा है. यूपी ने बीते 5 साल में निर्यात को दोगुना बढ़ाया. प्रदेश बेहतरीन कानून-व्यवस्था के लिए जाना जा रहा है. इसके अलावा यूपी को भारत की फूड बास्केट, खाद्यान्न, दूध, गन्ना समेत कई चीजों में नंबर वन है।

प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल कर रहा है। यही कारण है कि यूपी इंवेस्टर्स समिट 2023 में प्रदेश में निवेश के लिए 18643 एमओयू साइन हुए हैं। जिससे प्रदेश में 29 लाख 92 हजार करोड़ के निवेश का रास्ता खुला है। इससे 92 लाख 50 हजार से अधिक नौकरी व रोजगार प्राप्त होंगे।

11:28 AM, 10-FEB-2023

देश को पीएम ही नहीं, मार्गदर्शक मिला है: राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में पीएम ही नहीं देश को मार्गदर्शक, अभिभावक, प्रेरणापुरुष भी मिला हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया भारत को आशा और संभावना की नजर से देकती है। भारत के बदलते परिदृश्य ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वहीं उन्होंने आगे कहा कि यूपी मतलब शिक्षा हब, यूपी मतलब इंवेस्टमेंट हब और यूपी मतलब निवेश फ्रेंडली माहौल वाला प्रदेश है। भारत में छद्म समाजवाद ने उद्योगों के खिलाफ माहौल बनाया है पर पीएम मोदी के नेतृत्व में अब यूपी व देश में उद्योगों को लेकर लोगों की धारणा बदली है।

11:20 AM, 10-FEB-2023

यूपी में विकास की अपार संभावनाएं- टाटा ग्रुप चेयरमैन

टाटा एंड संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अपने भाषण में कहा कि यूपी में विकास की अपार संभावनाएं हैं। वहीं उन्होंने कहा कि यूपी में निवेश के लिएओ कृषि, मैन्युफेक्चरिंग, इंफास्ट्रक्चर, डिफेंस, फार्मा, एयरस्पेस और टूरिजम में निवेश की बहुत संभावनाएं हैं। वहीं विदेशी पार्यटकों के लिए यूपी पहली पसंद है क्योंकि यहां कई धार्मिक, ऐतिहासिक और वाइल्ड लाइफ सेंचुरी हैं।

वहीं कृषि के क्षेत्र में प्रदेश पहले ही खुद को साबित कर चुका है। यहां की करीब 24 करोड़ जनसंख्या प्रदेश की ताकत है। यूपी भारत को पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने में बड़ा योगदान दे सकता है। टाटा संस प्रदेश के विकास में सहयोग देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।पीएम मोदी के नेतृत्व में देश केवल आर्थिक ग्रोथ ही नहीं, बल्कि 360 डिग्री डेवलेपमेंट करेगा।

11:15 AM, 10-FEB-2023

यूपी में रिलायंस ग्रुप 75 हजार करोड़ रुपये इन्वेस्ट करेगा: अंबानी

रिलायंस ग्रुप के चेयरमान मुकेश अंबानी ने समिट को संबोधित किया। मुकेश अंबानी ने संबोधन में कहा है कि यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट विकास का महाकुंभ है। लखनऊ पुण्यनगरी है, लक्ष्मण की नगरी है। यूपी पुण्यभूमि है, भगवान रामचंद्र की भूमि है। गंगा-यमुना-सरस्वती के संगम भूमि है। वहीं अंबानी ने कहा कि पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि जब से आप पीएम बने हैं तब से देश ने बहुत विकास किया है।

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि जैसे आज पूरी दुनिया के लिए भारत आशा का केंद्र बन गया है। वैसे ही आज नए भारत के लिए यूपी आशा का केंद्र बन गया है। बता दें कि नोएडा से गोरखपुर तक लोगों में जोश दिख रहा है। अंबानी ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर की बात हो या इंफ्रा की बात हो, ईज ऑफ डूइंग की बात हो, यूपी ने बहुत विकास किया है. इसी दौरान रिलायंस चेयरमैन ने ऐलान किया है कि इसी साल के अंत तक यूपी के सभी जिलों में 5जी सर्विस शुरू हो जाएगी।मुकेश अंबानी ने ऐलान किया कि यूपी में रिलायंस और जियो 75 हजार करोड़ रुपये इन्वेस्ट करेगा। इससे एक लाख से ज्यादा रोजगार पैदा होंगे।

10:35 AM, 10-FEB-2023

भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्धव्यवस्था है- बिड़ला

बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने उद्घाटन सत्र को सबसे पहले संबोधित किया। भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्धव्यवस्था है। भारत में कई संभावनाएं हैं। पीएम मोदी पर 140- करोड़ देशवासियों का विस्वास है। मुझे विश्वास है कि अमृतकाल नमें हमारी प्रगति वैश्विक समृद्धि की एक नींव होगी। वहीं देश के ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने में यूपी एक अहम रोल अदा करेगा।

10:26 AM, 10-FEB-2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का किया उद्घाटन। इस मौके पर उनके साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ मौजूद रहे

10:25 AM, 10-FEB-2023

योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का किया स्वागत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के लखनऊ पहुंचने पर किया उनका स्वागत और कहा कि विकसित भारत के स्वप्नद्रष्टा, ‘नए भारत’ के शिल्पकार आदरणीय प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी का आस्था व उद्यमिता की पावन धरा उत्तर प्रदेश आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। आपके विजनरी नेतृत्व में उ.प्र. ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ मंत्र को आत्मसात कर ‘उद्यम प्रदेश’ बन रहा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में समृद्धि के स्वर्णिम अध्याय का शुभारंभ हो रहा है।

10:00 AM, 10-FEB-2023

योगी आदित्यनाथ ने इंवेस्टर्स समिट के शुभारंभ के अवसर पर किया ट्वीट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंवेस्टर्स समिट के शुभारंभ के अवसर पर ट्वीट कर कह कि नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में आज से प्रारंभ हो रहे तीन दिवसीय यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स में निवेशकों, नीति -निर्धारकों, कॉरपरोट जगत के प्रतिनिधिमंडलों, शिक्षाविदों एवं सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब एक साथ सभी 75 जनपदों में निवेश हो रहा है। यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के साथ ही देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के संकल्प को पूर्ण करेगा।

09:56 AM, 10-FEB-2023

 कार्यक्रम स्थल की तरफ रवाना हुए पीएम मोदी

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान 9: 25 पर अमौसी एयरपोर्ट पर उतरा और यहां से वह सीधे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।

09:45 AM, 10-FEB-2023

आपको बता दें कि यूपी में निवेश के लिए 7.12 लाख करोड़ रुपये के 108 एमओयू साइन हुए

  • 25 सेक्टरों में निवेश के लिए योगी सरकार ने नई नीतिय़ां लागू की हैं।
  • इन्वेस्टर्स समिट के लिए 16 देशों के 20 शहरों में मंत्री समूह ने रोड शे किए हैं।
  • विदेश में यूपी में निवेश के लिए 7.12 लाख करोड़ रुपये के 108 एमओयू साइन हुए हैं।
  • देश के प्रमुख शहरों में रोड शो से नौ लाख करोड़ के एमओयू साइन हुए।

09:40 AM, 10-FEB-2023

योगी बोले, ‘नए उत्तर प्रदेश’ में हार्दिक स्वागत-अभिनंदन!

सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में समृद्धि के स्वर्णिम अध्याय का शुभारंभ हो रहा है। ग्लोबल समिट में पधारे सभी निवेशक बंधुओं का सुरक्षा, सुविधा और असीम संभावनाओं से युक्त ‘नए उत्तर प्रदेश’ में हार्दिक स्वागत-अभिनंदन! उत्तर प्रदेश के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब एक साथ सभी 75 जनपदों में निवेश हो रहा है। UPGIS-2023 प्रदेश को $01 ट्रिलियन की इकोनॉमी बनाने के साथ ही देश को $05 ट्रिलियन की इकोनॉमी बनाने के संकल्प को पूर्ण करेगा।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में समृद्धि के स्वर्णिम अध्याय का शुभारंभ हो रहा है।

UPGIS-2023 में पधारे सभी निवेशक बंधुओं का सुरक्षा, सुविधा और असीम संभावनाओं से युक्त 'नए उत्तर प्रदेश' में हार्दिक स्वागत-अभिनंदन!

— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) February 10, 2023

Related Posts

NEET Exam: छात्रों की सुविधा के लिए पीएम मोदी का बड़ा फैसला, परीक्षा के चलते एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके PM

NEET Exam: छात्रों की सुविधा के लिए पीएम मोदी का बड़ा फैसला, परीक्षा के चलते एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके PM

June 21, 2026
German chancellor visit India 2026

German Chancellor India Visit: गुजरात में हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी संग की पतंगबाजी, साबरमती आश्रम से शुरू हुआ दौरा

January 12, 2026
Order of Oman Award PM Modi

Order of Oman Award:भारत–ओमान रिश्तों को मिलीं नई ऊंचाइयां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया

December 19, 2025
India WHO TB Report progress

WHO TB Report 2025 :टीबी के खिलाफ भारत ने की तेज प्रगति, पीएम मोदी ने WHO रिपोर्ट पर जताई खुशी, कैसे हुआ ऐतिहासिक सुधार

November 14, 2025
PM Modi joins Truth Social

PM मोदी ने ज्वाइन किया ट्रुथ सोशल, ट्रंप और मोदी अब एक ही मीडिया प्लेटफॉर्म पर,पहले पोस्ट में क्या कहा

March 17, 2025
PM Modi

कुवैत में पीएम मोदी को मिला गार्ड ऑफ ऑनर, भारत-कुवैत की बन सकती है नई रणनीती ?

December 22, 2024
क्या है बीमा सखी स्कीम, जिसकी लांचिंग के बाद बोले PM नरेंद्र मोदी, अब बिना ‘पर्ची-खर्ची’ के मिल रही नौकरी

क्या है बीमा सखी स्कीम, जिसकी लांचिंग के बाद बोले PM नरेंद्र मोदी, अब बिना ‘पर्ची-खर्ची’ के मिल रही नौकरी

December 9, 2024
"Mayawati, uttar pradesh news, Lucknow News in Hindi, Latest Lucknow News in Hindi

UP Breaking : ‘अगर मोदी की नियत साफ है…’ यूपी में SC-ST को आरक्षण के मुद्दे पर मायावती ने मोदी सरकार को घेरा

August 10, 2024
Lucknow news, uttar pradesh news, dearness allowance, Lucknow News in Hindi

UP Govt. : यूपी कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुश खबरी, पांचवे वेतनमान वालों का बढ़ाया गया महंगाई भत्ता  

June 23, 2024
UP News: सरकारी नौकरी को लेकर सीएम योगी हुए सख्त, जल्द निकलेगी बंपर भर्ती

UP News: सरकारी नौकरी को लेकर सीएम योगी हुए सख्त, जल्द निकलेगी बंपर भर्ती

September 26, 2023
Next Post

Propose Day: प्यार का महीना एक युवती के लिए बना मौत की वजह, लड़की ने ठुकराया शादी का प्रस्ताव तो देशी कट्टा से प्रेमिका को उड़ाया

फाइनल से पहले ही Bigg Boss-16 के विनर का हुआ ऐलान हाथ में ट्रॉफी पकड़े Priyanka Chahar Choudhary की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

फिल्म के सेट पर अचानक बिगड़ी Prabhas की तबीयत

POPULAR POST

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026

LATEST

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India