Thursday, June 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home प्रयागराज

Atiq-Ashraf Live Update: ‘आज अतीक को उम्रकैद हुई है, कल फांसी भी होगी’, पूर्व डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

by Anu Kadyan
March 28, 2023
in प्रयागराज, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

आज अतीक अहमद और अशरफ को उनके गुनाहों की सजा मिलेगी। आज करीब 12:30 बजे एमपी-एमएलए कोर्ट में दोनों की पेशी होगी। अतीक और अशरफ का काफिला उस इलाके से गुजरेगा, जहां उनका दबदबा है। नैनी जेल से कोर्ट तक 10 किमी का सफर 20 मिनट में तय होगा। इसके लिए पुलिस ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। इस दौरान कोर्ट में अतीक अशरफ अलावा उमेशपाल हत्याकांड के 11 आरोपियों में से 10 आरोपी मौजूद रहेंगे। कोर्ट के आदेश पर पुलिस गुजरात की साबरमती जेल से अतीक और बरेली जेल से अशरफ को प्रयागराज लेकर आई है। वहीं माफिया अतीक और अशरफ को नैनी जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है।

2:30 PM, 28 March 2023

RELATED NEWS

Padma Awards 2026 Uttar Pradesh

Padma Awards 2026 में चमका उत्तर प्रदेश, चार हस्तियों को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान, सीएम योगी ने दी बधाई

June 24, 2026
UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

June 23, 2026

पूर्व डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

यूपी पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने News1india से खास बातचीत में बताया कि आज अतीक को सिर्फ उम्रकैद की सजा हुई। आगे उसे फांसी भी होगी। अतीक पर 100 से ज्यादा केस दर्ज है। अभी उसके गुनाहों का हिसाब बाकी है। कल तक जिन माफियाओं से पुलिस डरती थी। कहा जाता था कि पुलिस अतीक को देखकर अपनी कुर्सी छोड़ देती है। लेकिन आज उन्हीं माफियाओं को मिट्टी में मिलाया जा रहा। एक-एक कर सभी को उनके गुनाहों की सजा मिल रही है। क्योंकि आज यूपी में गुंडा राज में नहीं, बल्कि शासन प्रशासन का राज है।

2:02 PM, 28 March 2023

अतीक को उम्रकैद की सजा

MP-MLA कोर्ट का बड़ा फैसला सामने आया है। उमेशपाल किडनैपिंग केस में अतीक सहित दिनेश पासी और शौलत हनीफ को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। वहीं तीनों दोषियों पर एक-एक लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है।

करीब डेढ़ दशक बाद आज अतीक को उसके किए गुनाह की सज़ा मिली है। उमेशपाल अपहरण कांड में अतीक समेत 3 लोगों को दोषी करार दिया गया। आपको बता अतीक पर IPC की धारा 147, 148, 149, 323, 341, 504 506, 342, 364, 120बी के तहत मुकद्दमा दर्ज हुआ था। इसमें अतीक समेत 3 लोगों को आज दोषी करार दिया गया।

1:02 PM, 28 March 2023

बस 30 मिनट बाकी

इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कोर्ट मेें मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है। कोर्ट ने आधे घंटे का समय मांगा है। अतीक सहित दिनेश पासी और शौलत हनीफ को आधे घंटे बाद गुनाहों की सजा मिलेगी। जज कोर्ट रूम से बाहर आ गए हैं। 30 मिनट के बाद मामले पर सजा सुनाई जाएगी।

12:50 PM, 28 March 2023

दोषी करार होने पर भावुक हुए अतीक-अशरफ

बताया जा रहा है कि दोनों भाई अतीक और अशरफ एक दूसरे को देखकर भावुक हो गए। दोषी करार होने पर दोनों माफिया गले मिलकर फूट- फूटकर रोए। वहीं आज 44 साल बाद पहली बार अतीक को किसी मामले में दोषी करार किया गया है।

12:30 PM, 28 March 2023

10 में 3 आरोपी दोषी करार, आरोप मुक्त हुआ अशरफ

अतीक अहमद को किडनैपिंग मामले में दोषी करार दे दिया गया है। बता दें कि 10 में से 3 आरोपियों को दोषी करार किया गया है। अतीक अहमद, दिनेश पासी और शौतल हनीफ को दोषी करार किया गया है। अशरफ सहित 7 लोगों को दोष मुक्त कर दिया गया है।

12:30 PM, 28 March 2023

दोनों पक्षों के वकील और सभी आरोपी कोर्ट रुम में पहुंच चुके हैं।

12:26 PM, 28 March 2023

12:30 बजे शुरू होगी कोर्ट की कार्रवाई

12:30 बजे कोर्ट की कार्रवाई शुरू होगी। करीब 2:30 बजे मामले पर फैसला आ सकता है। लोग कार्ट के बाहर अदालत के फैसले के इंतजार कर रहे हैं।

12:25 PM, 28 March 2023

अहमद, अशरफ और फरहान कोर्ट पहुंचे

आज उमेशपाल किडनैपिंग मामले में कोर्ट में सुनवाई होगी। अतीक अहमद, अशरफ और फरहान सहित 10 आरोपी कोर्ट पहुंच गए हैं। मामले में कुल 11 आरोपी थे। लेकिन एक की मौत हो चुकी है।

11:47 AM, 28 March 2023

पेशी के लिए निकला अतीक

पेशी के लिए निकला अतीक अहमद का काफिला नैनी जेल से निकला

https://www.youtube.com/live/0uUsB8WZtvE?feature=share

11:45 AM, 28 March 2023

पेशी के लिए निकला अशरफ का काफिला

पेशी के लिए अशरफ का काफिला निकल चुका है। थोड़ी ही देर में अतीक का काफिला भी निकलेगा

11:40 AM, 28 March 2023

माफिया अतीक के वकील पहुंचे कोर्ट

बता दें कि माफिया अतीक अहमद के वकील दयाशंकर पांडेय उनके आने से पहले कोर्ट में पहुंच गए हैं। वही दोनो माफिया ब्रदर्स को लेने के लिए कई थानों की फोर्स और पुलिस के अधिकारी के अलावा सात वज्र वाहन केंद्रीय कारागार नैनी जेल परिसर से पहुंच चुके हैं।

11:07 AM, 28 March 2023

आज होगा गुनाहों का हिसाब

बता दें कि अतीक अहमद 24 घंटे का सफर तय करने के बाद साबरमती जेल से 27 मार्च को प्रयागराज के नैनी जेल पहुंच है। वहीं अशरफ को भी बरेली से प्रयागराज लगाया गया है। आज करीब 12:30 बजे एमपी-एमएलए कोर्ट में दोनों की पेशी होगी। पहले ये समय 11 बजे था।

#BreakingNews #Prayagraj से बड़ी खबर

माफिया अतीक आज पाएगा गुनाहों की सजा

MP MLA की स्पेशल कोर्ट सुनाएगी #AtiqAhmad की सजा

अतीक की पेशी मे बड़ा बदलाव दोपहर 12:30 बजे होगी पेशी,जहां पहले ये समय 11 बजे था @prayagraj_pol @Uppolice @dgpup @DgPrisons@uppstf #AshrafAhmad pic.twitter.com/5qH1qzfzJI

— News1India (@News1IndiaTweet) March 28, 2023

06:07 AM, 27 March 2023

कल कोर्ट में होगी अतीक अहमद की पेशी

अतीक अहमद को कल अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा. कोर्ट एक अपहरण मामले में आदेश पारित करने वाली है. जिसमें अतीक अहमद आरोपी है.

05:39 AM, 27 March 2023

24 घंटे में ऐसे पूरा हुआ अतीक का सफर

गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान होते हुए अतीक अहमद को यूपी लाया गया है। अतीक का यूपी तक का सफर करीब 24 घंटे में पूरा हुआ।

05:33 AM, 27 March 2023

अतीक का काफिला पहुंचा नैनी जेल

अतीक अहमद का काफिला प्रयागराज की नैनी जेल पहुंच गया है।

04:16 AM, 27 March 2023

अतीक का काफिला प्रयागराज की सीमा में दाखिल हुआ

अतीक का काफिला प्रयागराज ज़िले की सीमा में दाखिल हो गया है. ये कुछ ही देर में नैनी जेल पहुंच जाएगा.

03:26 AM, 27 March2023

उत्तर प्रदेश के कर्वी पहुंचा अतीक

आपको बता दें कि अतीक अहमद का काफिला उत्तर प्रदेश के कर्वी पहुंच गया है। अब प्रयागराज सौ किलोमीटर शेष है। ये काफिला शाम 5:30 बजे नैनी पहुंचेगा।

03:11 AM, 27 March 2023

‘मैं नहीं चाहती कि वो जिंदा रहे’- उमेश पाल की पत्नी

अतीक अहमद को लेकर उमेश पाल की पत्नी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि मैं नहीं चाहती कि वो जिंदा रहे, अगर वो जिंदा रहेगा तो हम सबको खत्म कर देगा। अतीक अहमद को कल प्रय़ागराज कार्ट में पेश किया जाएगा।

02:30 AM, 27 March 2023

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से लाया जा रहा अतीक अहमद

माफिया अतीक अहमद को लेकर पुलिस का काफीला लगातार आगे बढ़ रहा है। जालौन के बाद से लगातार काफीला बिना रुके आगे बढ़ता चला जा रहा है। अब माफिया को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से लाया जा रहा है। उसके पीछे-पीछे उसकी बहन की गाड़ी भी चल रही है। न्यूज1इंडिया के रिपोर्टेरस चप्पें चप्पे में मौजूद है जो पल पल की खबर दें रहे हैं।

01:45 AM, 27 March 2023

लखनऊ में पहुंचा अशरफ का काफिला

आपको बता दें कि माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ का काफिला लखनऊ पहुंच गया है। अशरफ को कल प्रयागराज एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश होना है। 2006 में हुए उमेस पाल के अपहरण मामले में पेशी है। बरेली जेल से सुबह भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अशरफ को लेकर पुलिस निकली थी।

01:10 AM, 27 March2023

CM योगी ने माफिया के तंत्र तो खत्म करने का किया काम

उत्तर प्रदेश BJP अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा, CM योगी ने माफिया के तंत्र तो खत्म करने का काम किया है। अतीक अहमद के संबंध में हामरी सरकार का कर्तव्य है कि जो भी न्यायालय का आदेश होगा उसका हमारी सरकार पालन करवाएगी।

12:47 AM, 27 March 2023

‘अतीक की मौत से मुझे मिलेगी शांती‘

उमेश पाल की मां ने अतीक अहमद को लेकर एक बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा है कि न्याय व्यवस्था पर हमें पूरा भरोसा है। हम प्रशासन से अतीक की फांसी की सजा की मांग करते हैं। इनका पूरा परिवार माफिया है। इनका खात्मा होना चाहिए तभी मुझे और मेरे बेटे को शांती मिलेगी।

12:27 AM, 27 March 2023

जालौन सीमा में काफिले की एंट्री


माफिया अतीक अहमद का काफिला झांसी से जालौन सीमा में प्रवेश कर चुका है। जालौन के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से प्रयागराज की ओर जाएगा।

12:20 AM, 27 March 2023

फिर रोका गया अतीक का काफिला

बता दें कि अतीक अहमद फिर एक बार काफिला रोका गया है।

12:15 AM, 27 March 2023

अतीक अहमद के बेटे अली अहमद की बदली गई बैरत

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अतीक को नैना जेल में एक बैरक में रखा जाएगा। बता दें कि अतीक अहमद का एक बेटा अली अहमद जो पहले से ही नैनी जेल में बंद कल रात ही उसके बैरत बदल दी गई है। अतीक को भी नैनी जेल में रखने की बात जेल अधिकारी ने बताई है। अतीक के बेटे की बैरक इसलिए बदली गई है ताकि दोनों एक दूसरे से ना मिल सके। इसके अलावा अतीक को इस बैरक में रखा जाएगा। वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं। सीसीटीवी की निगरानी में रखा जाएगा अतीक को।

12:00 AM, 27 March 2023

अतीक को हो फांसी की सजा-  उमेश पाल की पत्नी जया पाल

उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने अतीक और अशरफ दोनों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की है। जया पाल ने कहा, उन्हें भी पता चलें कि मौत कैसे आती है। मैं कोर्ट से यहीं मांग करूंगी कि उन्हें फांसी की सजा दी जाए। जेल होने पर तो वो लोग दोबारा ऐसे में काम करेंगे। बच्चे पूछते हैं कि पापा कहां है, उन्हें मैं क्या जवाब दूं। उन्होंने मेरे पति को बेरहमी से मारा है।

11:38 AM, 27 March 2023

“गाड़ी पलटेगी या नहीं यह हमारे और आपके हाथ में नहीं“

आपको बता दें कि बीजेपी के राजसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि किसकी गाड़ी पलटेगी या नहीं यह हमारे और आपके हाथ में नहीं।वहीं दैवीय शक्ति और ईश्वरीय आदेश के आगे हम कुछ भी नहीं कर सकते। यूपी में कानून का राज है।

10:54 AM, 27 March 2023

काहे का डर– अतीक अहमद

अतीक अहमद के यूपी पहुंचतें ही बदले सुर, कहा कि अब काहे का डर

10:49 AM, 27 March 2023

जालौन की तरफ बढ़ा अतीक का काफिला

आपको बता दें कि अतीक अहमद का काफिला झांसी से अब रवाना हो चुंका है और जालौन की तरफ बढ़ रहा हैं। झांसी से जालौन की दूरी 125 किमी है।

10:05 AM, 27 March 2023

अतीक का बढ़ा काफिला झांसी से आगे

झांसी से अतीक के काफिले की रवानगी की तैयारी हो रही है. किसी भी वक्त झांसी पुलिस लाइन से काफिला रवाना हो सकता है.

09:50 AM 27 March2023

झांसी पुलिस सिर्फ बार्डर तक एस्कॉर्ट करेगी

अतीक अहमद का काफिला झांसी मे रुका है। बताया जा रहा है कि झांसी पुलिस सिर्फ बार्डर तक एस्कॉर्ट करेगी उसके बाद पुलिस वापस लौट आएगी। झांसी से कोई भी अतिरिक्त पुलिस नहीं जा रही है। अतीक अहमद का काफिला पुलिस लाइन में वाशरुम में जानें के लिए रोका गया था।

09:25 AM 27 March 2023

अतीक की बहन काफिले के साथ

अतीक की बहन और वकील काफिले के साथ चल रहे हैं। वकील के मुताबिक अभी तक तो सुरक्षित ले जाया जा रहा है। बता दें कि माफिया अतीक अहमद की बहन ने मीडिया से कहा, कोर्ट का जो फैसला आएगा हमें स्वीकार है, हमें सुरक्षा व्यवस्था का डर सता रहा है कि कहीं सुरक्षा में चूंक ने हो जाए। हम पीछा नहीं कर रहे हैं, हम साथ आ रहे हैं। परिवार में कोई नहीं है, सभी जेल में हैं।

09:15AM 27 March 2023

शुरू हुआ Operation Atique

अतीक अहमद का काफिल झांसी पुलिस लाइन जा पहुंचा

09:10AM 27 March 2023

अतीक का भाई अशरफ भी हुआ प्रयागराज के लिए रवाना

माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ ने मीडिया बातचीत में जान का खतरा बताया। अशरफ प्रयागराज के लिए रवाना हो चुका है। कल कोर्ट में पेशी होनी हैं। .

09:15 AM 27 March 2023

झांसी में पुलिस लाइन पर रुका अतीक का काफिला

आपको बता दें कि अतीक का काफिला झांसी पहुंच चुंका है। यहां पुलिस लाइन में काफिले को रोका गया है। काफिला पुलिस लाइन में वाशरूम में जाने के लिए रोका गया।

08:45 AM 27 March 2023

यूपी की सीमा में लौटा अतीक

यूपी की सीमा में माफिया अतीक अहमद का काफिला पहुंच गया है। गुजरात, मध्य प्रदेश के बाद चौथे राज्य उत्तर प्रदेश में एंट्री हो गई है।

08:37 AM 27 March2023

जानिए किस वक्त कब कहां पहुंचा काफिला

अतीक का काफिला अहमदाबाद से रविवार शाम 05:44 बजे चला, शाम 7:12 बजे सांबकांटा पहुंचा. फिर उदयपुर रात 10:07 बजे, चित्तौडगढ़ रात 12:41 बजे. कोटा रात 3.11 बजे और शिवपुरी सुबह 7:20 बजे। अगला पड़ाव झांसी है।

08:25 AM 27 March2023

जानिए किस रूट से अतीक को लाया जा रहा

अतीक को प्रयागराज लाने के रूट क्या है – अहमदाबाद, उदयपुर, चितौड़गढ़, कोटा, शिवपुरी, झांसी, जालौन, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज

08:02 AM 27 March2023

नैनी सेंट्रल जेल में खास इंतजाम

माफिया अतीक अहमद को आज सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच प्रयागराज लाया जा रहा है। यहां उसे नैनी सेंट्रल जेल में रखा जाएगा। इसके लिए जेल में खास इंतजाम किए गए हैं।

07:36 AM 27 March 2023

हर जिले के कप्तान अलर्ट मोड पर

उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने के बाद सभी जिलों के कप्तान अतीक अहमद के काफिले के रूट को क्लियर कराएंगे। वहीं पुलिस के मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस कप्तान इस वक्त अलर्ट मोड पर रखे गए हैं। पुलिस को इनपुट मिला है कि अतीक अहमद के लोग झांसी के आसपास काफिले में प्रवेश करने की कोशिश करेंगे। बताते चलें कि झांसी, जालौन, बांदा, महोबा और चित्रकूट के पुलिस कप्तानों को अतीक अहमद के काफिले को पुरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ निकालने के निर्देश दिया गया है।

07:24 AM, 27 March 2023

शिवपुरी टोल पर पहुंचा अतीक का काफिला

अतीक अहमद को प्रयागराज ला रहा पुलिस का काफिला शिवपुरी टोल पर पहुंच गया हैं।

Tags: Atiq-Ashraf Live UpdateBJPcmyogiMP-MLA CourtNews1IndiaPrayagrajumeshpal knapping caseumeshpal murder caseUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Padma Awards 2026 Uttar Pradesh

Padma Awards 2026 में चमका उत्तर प्रदेश, चार हस्तियों को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान, सीएम योगी ने दी बधाई

by SYED BUSHRA
June 24, 2026

Padma Awards 2026 Ceremony:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-2 में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार...

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

by Sadaf Farooqui
June 23, 2026

Plastic Free Campus: उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह...

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case

Supreme Court: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में तत्काल सुनवाई की मांग खारिज, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

by SYED BUSHRA
June 22, 2026

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case: भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की...

योग दिवस पर यूपी में बनाय नया रिकॉर्ड, करोड़ों विद्यार्थियों ने दिया योग का संदेश

योग दिवस पर यूपी में बनाय नया रिकॉर्ड, करोड़ों विद्यार्थियों ने दिया योग का संदेश

by Sadaf Farooqui
June 21, 2026

International Yoga Day 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनभागीदारी का...

Lakhimpur Jewellery Missing Case

Jewellery Mystery: लखीमपुर में ‘बंदर गहने ले गए’ , दहेज हत्या केस के गहनों के गायब होने की पुलिस कहानी पर उठे सवाल

by SYED BUSHRA
June 20, 2026

Lakhimpur Dowry Case Jewellery Mystery:लखीमपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यह मामला साल 2007 के एक...

Next Post

Huawei ने लॉन्च की धांसू फीचर वाली स्मार्टवॉच, जानें कीमत और खूबियां

योगी के राज में क्या रचेगा नया इतिहास! अतीक एंड ब्रदर्स को फांसी या फिर होगा आजीवन कारावास

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist