शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

Uttar Pradesh: ETM मशीन हुई हैक, लोगों को टिकट बुक करने में हो रही है परेशानी, जानें कब तक होगी समस्या दूर

इलेक्ट्रोनिक टिकट मशीन हैक होने के चलते लोगों को टिकट बुक करने में हो रही है परेशानी बिना मशीन के कंडक्टर ने ड्यूटी करने से किया इंकार

by Sarthak Arora
अप्रैल 26, 2023
in बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की  इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनों से ऑनलाइन टिकट बनना बंद हो गए हैं. ऐसे में अगर कोई यात्री घर बैठे ऑनलाइन टिकट बुक करना चाहता है तो अब ऑनलाइन टिकट बुक नहीं होगी।. अगर किसी का ऑनलाइन टिकट बुक है और कैंसिल कराना चाहे तो कैंसिल भी नहीं होगा. रोडवेज की सारी ऑनलाइन सेवाएं ठप हो गई हैं।

 

RELATED NEWS

Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

जुलाई 17, 2026
Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

जुलाई 17, 2026

ऐसा इसलिए क्यूंकी रोडवेज पर साइबर अटैक हुआ है।  इसके चलते ऑनलाइन का सारा काम प्रभावित हो गया है। इस साइबर अटैक होने का परिवहन निगम को बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा. रोडवेज मुख्यालय से सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि जब तक साइबर अटैक से ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित है, तब तक मैनुअल काम किया जाए। हालांकि यह सेवाएं कब तक दुरुस्त होंगी यह बता पाने में रोडवेज अधिकारी असमर्थ है।

 

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम कि सभी ऑनलाइन सेवाएं ध्वस्त हो गई हैं। अब यात्री ऑनलाइन सेवाओं का लाभ अगले कितने दिन तक नहीं उठा पाएंगे यह कहना काफी मुश्किल हो रहा है। मुंबई की ओरियन प्रो कंपनी को परिवहन निगम ने ऑनलाइन सिस्टम का पूरा ठेका लिया है। उस कंपनी को चार दिन पहले ही टेस्टिंग के बाद परिवहन निगम ने पांच साल के लिए अनुबंध पर मुहर लगा दी, लेकिन सिर्फ चार दिन ही बीते और कंपनी का जो डाटा क्लाउड पर सेव था उसे किसी हैकर ने हैक कर लिया और इंक्रिप्टेड कर दिया।  इसके बाद अब ऑनलाइन एप्लीकेशन ओपन ही नहीं हो रही है।  जब तक हैकर इस एप्लीकेशन को डिस्क्रिप्ट नहीं करेगा तब तक ऑनलाइन सेवाएं शुरू ही नहीं हो पाएंगी। ऐसे में अब सबसे बड़ी समस्या यह खड़ी हो गई है कि घर बैठे ऑनलाइन टिकट बुक कराने मैं यात्री सफल नहीं हो पाएंगे। उन्हें ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा फिलहाल नहीं मिल पाएगी। चालक परिचालक के लिए अब इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन शोपीस हो गई हैं। क्योंकि अब इससे टिकट ही जारी नहीं हो पाएंगे.

 

यूपीएसआरटीसी ने ऑनलाइन सेवाओं की जिम्मेदारी एक प्राइवेट कंपनी मैसर्स ओरियन प्रो को दे रखी है. 20 दिसंबर 2021 को इस फर्म को परिवहन निगम की तरफ से लेटर ऑफ अवार्ड जारी किया गया और 23 नवंबर 2021 को फर्म के साथ अनुबंध किया गया। बीते 21 अप्रैल को इस कंपनी के कार्यों की समीक्षा और गो लाइव विषयक स्टेयरिंग कमिटी की बैठक हुई. बैठक में स्टीयरिंग कमेटी ने परियोजना क्रियान्वयन कार्यों की समीक्षा की. परियोजना में अनुबंध के अनुसार go-live के लिए अंतिम आवश्यक कंपोनेंट SLA मॉनिटरिंग सिस्टम सर्टिफिकेशन कंप्लायंस सेवा प्रदाता कंपनी का काम 5 जनवरी 2023 से मान लिया गया. परिवहन निगम की नवीन बस टिकटिंग परियोजना में क्रियान्वयन की कार्रवाई 5 जनवरी 2023 को ही पूरी होना स्वीकार हो गया और परियोजना में गो लाइव के लिए 5 जनवरी 2023 को गो लाइव तिथि घोषित कर दी गई. इसका मतलब यह हुआ कि कंपनी को 5 जनवरी 2023 से ही ऑनलाइन सेवाओं के लिए भुगतान किया जाएगा. इसी तिथि से चार जनवरी 2028 तक पांच साल का ठेका कंपनी को दे दिया गया. अब सवाल यही पैदा होता है कि जब 21 अप्रैल को ही कंपनी की समीक्षा की गई और चार दिन बाद ही कंपनी का डाटा हैक हो गया तो यह कंपनी ऑनलाइन सेवाओं के मामलों में कितनी फूलप्रूफ है इसका अंदाजा लगाना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है.

 

इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (ETM) के बिना कंडक्टर ने ड्यूटी करने से किया इंकार

अब सफर के दौरान यात्रियों के टिकट इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनों से बन ही नहीं पाएंगे. मैनुअल टिकट बनाया जाएगा. इससे परिचालकों को काफी दिक्कत होगी. यही वजह है कि तमाम परिचालक बिना ईटीएम के ड्यूटी पर ही जाने को तैयार नहीं हो रहे हैं. ईटीएम अब बस स्टेशनों में इकट्ठा करके रख दी गई हैं. रोडवेज  अधिकारी अब चालक परिचालकों को समझा-बुझाकर ड्यूटी के लिए तैयार कर रहे हैं. अधिकारियों की तरफ से चालक परिचालकों को समझाया जा रहा है कि रास्ते में कोई भी टीआई बिना टिकट बनवाए किसी की विदआउट टिकट नहीं लिखेगा. जो भी बस चेक करेगा पहले टिकट बनवाएगा उसके बाद चेक कर पाएगा. बुकिंग की व्यवस्था कराई जाएगी और चेकिंग के भी दो तीन काउंटर बनाए जाएंगे जिससे मार्ग पत्र समय से चेक हो सकें.

 

क्या कहते हैं जिम्मेदार अधिकारी

परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक (आईटी) यजुवेंद्र कुमार का कहना है कि जिस फर्म के साथ परिवहन निगम का ऑनलाइन सेवाओं का अनुबंध हुआ है उसका डाटा किसी ने हैक कर लिया है. इस वजह से ऑनलाइन एप्लीकेशन ओपन नहीं हो पा रही है. इससे ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हैं. कंपनी पूरी कोशिश कर रही है कि जल्द से जल्द ऑनलाइन सेवाएं पहले की तरह शुरू की जा सकें. अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि फिर से ऑनलाइन सेवाओं को शुरू होने में कितना वक्त लगेगा.

 

 

Tags: ETMHindihindi newsNews in HindiNews1Indiaproblem in booking ticket news in hindiUttar Pradeshuttar pradesh ghaziabadUttar Pradesh News
Share197Tweet123Share49

Sarthak Arora

Related Posts

Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Kaushambi School Teacher Viral Video: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,...

Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Varanasi GST Bribery Case: वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग की...

Dog Attack: बांदा के प्राथमिक विद्यालय में पागल कुत्ते का हमला, दो मासूम घायल, मची अफरा-तफरी

Dog Attack: बांदा के प्राथमिक विद्यालय में पागल कुत्ते का हमला, दो मासूम घायल, मची अफरा-तफरी

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

Dog Attack: बांदा जिले के मऊ ब्लॉक स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

Last Rites: ड्रोनमैन राहुल सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई, संदिग्ध मौत के बाद घर पहुंचा शव, गम में डूबा पूरा क्षेत्र

Last Rites: ड्रोनमैन राहुल सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई, संदिग्ध मौत के बाद घर पहुंचा शव, गम में डूबा पूरा क्षेत्र

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

Drone Man Rahul Singh Last Rites: सिसवा के इंदिरा नगर असमन छपरा निवासी और "ड्रोनमैन" के नाम से प्रसिद्ध युवा...

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

UP Weather Update: पिछले छह दिनों से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है।...

Next Post

Uttarakhand: कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

Ghazipur: BJP प्रत्याशी ने ठोंकी ताल, कहा- स्वच्छ सुंदर और भाईचारे की मिसाल बनेगा नगर पंचायत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist