Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home IPL 2023

IPL 2023: किसे क्या मिला? ये है सभी 11 AWARDS की लिस्ट, शुभमन ने जीती ऑरेंज कैप तो शमी को रहे पर्पल कैप होल्डर

Vikas Baghel by Vikas Baghel
May 31, 2023
in IPL 2023, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, बड़ी खबर
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से शुरू होकर 30 मई को इसी मैदान पर चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत के साथ खत्म हुए IPL 2023 में कई खिलाड़ियों ने लाजवाब प्रदर्शन किया। फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर ट्रॉफी तो धोनी की CSK  ने जीती लेकिन पूरे टूर्नामेंट में अनेकों देसी और विदेशी खिलाड़ियों ने अपने खेल से लोगों का दिल जीता। इस रिपोर्ट में हम जानेंगे कि आखिर IPL 2023 खत्म होने के बाद किस खिलाड़ी को कौन सा अवॉर्ड दिया गया साथ ही ये भी जानेंगे कि किस टीम और खिलाड़ी को BCCI ने कितने रूपए दिए?

RELATED NEWS

किस बीमारी के इलाज में लगता है करोड़ों का इंजेक्शन, जानें क्यों है ये इतना महंगा…

किस बीमारी के इलाज में लगता है करोड़ों का इंजेक्शन, जानें क्यों है ये इतना महंगा…

March 19, 2026
Etawah child cooler wire death

इटावा में दर्दनाक हादसा: कूलर के तार में फंसकर मासूम की मौत, घरवालों का रो रो कर हुआ बुरा हाल

March 19, 2026

1 ऑरंज कैप होल्डर – ऑरेंज कैप IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को दी जाती है। IPL 2023 की ऑरेंज कैप गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को मिली। गिल ने पूरे सीजन 17 मैचों में कुल 890 रन बनाए।

2 पर्पल कैप होल्डर – पर्पल कैप IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी को दी जाती है। IPL 2023 में गुजरात टाइटंस के गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कुल 28 विकटों के साथ पर्पल कैप जीती है।

3 इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट – ये अवॉर्ड टूर्नामेंट में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवा अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों को दिया जाता है। IPL 2023 के इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने हैं राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल। यशस्वी ने 14 मैचों में कुल 625 रन बनाए जिसमें 5 अर्धशतक और एक शतक भी शामिल है।

4 मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट – ये अवॉर्ड पूरे टूर्नामेंट के सबसे मूल्यवान और प्रभावित करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। आम भाषा में कहें तो प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड ही IPL का मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड होता है। इस बार गुजरात के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने ये अवॉर्ड जीता है।

5 गेम चेंजर ऑफ द सीजन –  अपने दम पर मैच बदल देने वाले खिलाड़ी को ये अवॉर्ड दिया जाता है। IPL 2023 के गेम चेंजर ऑफ द सीजन रहे शुभमन गिल। गिल ने एक या दो नहीं बल्कि 6-7 मैच अपने दम पर गुजरात टाइटंस को जिताए जिसमें मुंबई के खिलाफ क्वालिफायर 2 और बैंग्लौर के खिलाफ खेला गया लीग मैच अहम हैं। इन दोनों मैचों में गिल ने शतक जड़ा था।

6 बेस्ट स्ट्राइकर ऑफ द सीजन – ये अवॉर्ड पूरे टूर्नामेंट में सबसे बेहतर स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज को दिया जाता है। सबसे तेज गति से रॉयल चैलेंजर बैंग्लौर के लिए रन बनाने के लिए इस बार ये अवॉर्ड ग्लेन मैक्सवेल को मिला है। मैक्सवेल ने इस सीजन 183.49 के स्ट्राइक रेट के साथ टोटल 400 रन बनाए हैं।

7 बेस्ट कैच ऑफ द सीजन – ये अवॉर्ड सीजन में सबसे अच्छी कैच करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। इस बार की बेस्ट कैच की द सीजन ली है गुजरात टाइटंस के ही राशिद खान ने। राशिद ने लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ हुए मैच में काइल मेयर्स का शानदार कैच पकड़ा था, राशिद का यही कैच, कैच ऑफ द सीजन बना।

8 लॉन्गेस्ट सिक्स ऑफ द सीजन – सीजन का सबसे लंबा छक्का लगाया  RCB के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने। डू प्लेसी ने लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ बैंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 115 मीटर लंबा छक्का लगाया था।

9 मोस्ट फोर इन द सीजन – टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी को ये अवॉर्ड दिया जाता है इस बार ये अवॉर्ड भी शुभमन गिल को ही मिला है जिन्होने पूरे सीजन 84 चौके लगाए हैं।

10 फेयरप्ले अवॉर्ड – खेल भावना दिखाने और खेल को ईमानदारी से खेलने के लिए हर मैच में हर टीम को अंपायरों द्वारा पॉइंट्स दिए जाते हैं अंत में जिस टीम के सबस ज्यादा अंक होते हैं उसी टीम को फेयर प्ले अवॉर्ड मिलता है। इस सीजन दिल्ली केपिटल्स भले ही पॉइंट्स टेबल पर नीचे रही हो लेकिन फेयर प्ले की लिस्ट में दिल्ली टॉप पर रही और अंत में दिल्ली केपिटल्स को ही फेयरप्ले अवॉर्ड मिला।

11 बेस्ट पिच एंड ग्राउंड ऑफ द सीजन – पूरे टूर्नामेंट की सबसे बेहतर पिच और ग्राउंड के लिए ये अवॉर्ड दिया जाता है इस बार ये अवॉर्ड मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और कलकत्ता के ईडन गार्डन स्टेडियम को दिया गया है।

किसे मिले कितने पैसे?

ट्रॉफी से लेकर अवॉर्ड तक किसे मिले ये तो हमने आपको बता दिया लेकिन अब जानिए कि किस अवॉर्ड के लिए किस टीम या खिलाड़ी को BCCI ने कितने रूपए दिए।

ऑरेंज कैप हो या फिर बेस्ट कैच ऑफ द सीजन, इन सभी अवॉर्डस् को जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को अवॉर्ड के साथ-साथ 10-10 साख रूपए भी दिए गए। इसके अलावा फेयरप्ले अवॉर्ड जीतने वाली टीम यानी दिल्ली केपिटल्स को भी 10 लाख रूपए मिले।

टूर्नामेंट जीतने वाली टीम यानी कि चेन्नई सुपरकिंग्स को कुल 20 करोड़ रूपए दिए गए वहीं रनर अप रही टीम यानी कि गुजरात टाइटंस को 12 करोड़ 50 लाख रूपए मिले।

इसके अलावा टूर्नामेंट की बेस्ट पिच और ग्राउंड के लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और कलकत्ता के ईडन गार्डन स्टेडियम को 50-50 लाख रूपए दिए गए।

 

 

Share196Tweet123Share49
Vikas Baghel

Vikas Baghel

Related Posts

किस बीमारी के इलाज में लगता है करोड़ों का इंजेक्शन, जानें क्यों है ये इतना महंगा…

किस बीमारी के इलाज में लगता है करोड़ों का इंजेक्शन, जानें क्यों है ये इतना महंगा…

by Sadaf Farooqui
March 19, 2026

Spinal Muscular Atrophy: आज के समय में जहां ज्यादातर बीमारियों का इलाज संभव है, वहीं कुछ दुर्लभ जेनेटिक बीमारियां अब...

Etawah child cooler wire death

इटावा में दर्दनाक हादसा: कूलर के तार में फंसकर मासूम की मौत, घरवालों का रो रो कर हुआ बुरा हाल

by SYED BUSHRA
March 19, 2026

Etawah child cooler wire death:इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के बगिया अड्डा मोहल्ले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा...

इस तरह से बनाकर पिएं रोज़ एक कप पानी, मोटापा होगा छू मंतर और दिनभर रहेंगे एक्टिव

इस तरह से बनाकर पिएं रोज़ एक कप पानी, मोटापा होगा छू मंतर और दिनभर रहेंगे एक्टिव

by Sadaf Farooqui
March 19, 2026

Health Update: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित खानपान के कारण मोटापा एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है।...

Uttar Pradesh festival security plan update

Festival season: त्योहारों से पहले सतर्क योगी सरकार, कानून-व्यवस्था पर अधिकारियों को मिले साफ निर्देश

by SYED BUSHRA
March 19, 2026

C M Yogi Meeting:उत्तर प्रदेश में आने वाले बड़े धार्मिक त्योहारों को देखते हुए सरकार पूरी तरह अलर्ट हो गई...

: Dhurandhar 2 PM Modi scene viral

Dhurandhar 2 में पीएम मोदी का सीन हुआ वायरल, दर्शकों को फिल्म में मिले कई बड़े सरप्राइज

by SYED BUSHRA
March 19, 2026

Dhurandhar 2 PM Modi Scene:डायरेक्टर Aditya Dhar की फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज होते ही दर्शकों की पहली पसंद बन गई...

Next Post

क्रिकेटर Saurav Ganguly की बायोपिक में नज़र आएंगे Ayushmann Khurrana

Mahoba Murder: महोबा में दहेज के लिए पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist