सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

No Confidence Motion: अविश्वास प्रस्ताव पर आज से चर्चा, 138 दिन बाद लोकसभा में बोलेंगे राहुल गांधी

by Juhi Tomer
अगस्त 8, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, राष्ट्रीय, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा से दिल्ली सर्विस बिल पास कर लिया है। वहीं केंद्र सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर आज से चर्चा शुरू होगी। तीन दिन तक चलने वाली बहस का जवाब गुरुवार को पीएम मोदी दे सकते हैं। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने के बाद वह विपक्ष की तरफ से चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं।

बता दें कि 26 जुलाई को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा सचिवालय में अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को संबोधित करते हुए एक नोटिस दिया था। नोटिस में कहा गया था कि वो और उनके विपक्षी गठबंधन इंडिया के अन्य सांसद सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं जिसकी वो मंजूरी दे दें। इंडिया गठबंधन की ओर से सदन के नियम 198 के तहत मणिपुर मुद्दे पर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिसे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वीकार कर लिया था।

RELATED NEWS

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

सितम्बर 6, 2026
PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

सितम्बर 6, 2026

अविश्वास प्रस्ताव पर 9 अगस्त को भी दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक चर्चा होगी। बुधवार को ही गृह मंत्री अमित शाह अविश्वास प्रस्ताव पर बयान दे सकते हैं। इस दौरान वह मणिपुर के हालात पर विस्तार से सरकार का पक्ष रखेंगे। इसके बाद 10 अज्ञात को दोपहर 12 बजे फिर से चर्चा शुरू होगी और शाम 4 बजे पीएम नरेंद्र मोदी अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देंगे। फिर इस प्रस्ताव पर मतदान होगा। मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी की ओर से निशिकांत दुबे अविश्वास प्रस्ताव के विरोध में चर्चा की शुरूआत करेंगे। बीजेपी की तरफ़ से करीब 20 स्पीकर होंगे, इनमें स्मृति ईरानी, निर्मला सीतारमण, ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजवर्धन सिंह राठौर का नाम खासतौर पर शामिल है।

जानिए क्या है अविश्वास प्रस्ताव?

भारत जैसे लोकतंत्र में कोई सरकार तभी सत्ता में रह सकती है जब वह संसद के निचले सदन लोकसभा में अपना बहुमत साबित कर सके। अविश्वास प्रस्ताव संविधान की ओर से सरकार के बहुमत का परीक्षण करने का तंत्र है। संविधान का अनुच्छेद 75(3) कहता है कि मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से लोकसभा के प्रति उत्तरदायी है। सांसदों की सामूहिक जिम्मेदारी को परखने के लिए लोकसभा अविश्वास प्रस्ताव की अनुमति देती है, जिसे अविश्वास प्रस्ताव भी कहा जाता है। निचले सदन का कोई भी सांसद, जिसके पास 50 सहयोगियों का समर्थन है, किसी भी समय मंत्रिपरिषद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर सकता है। इसे लोकसभा में प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमों के नियम 198 के तहत निर्दिष्ट किया गया है।

Tags: BJPCongressincindiaLok SabhaManipur NewsManipur VideoManipur Violencemonsoon sessionnarendra modino confidence motionno confidence motion against bjpParliamentPolitics Newspolitics news in hindiRahul Gandhi
Share196Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला...

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित कार्यक्रम में...

Smriti Irani ने पीएम मोदी को लेकर कही भावुक बात, इंटरव्यू में PM Modi के कामो की सराहना

Smriti Irani ने पीएम मोदी को लेकर कही भावुक बात, इंटरव्यू में PM Modi के कामो की सराहना

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

Smriti Irani Interview: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा महासचिव स्मृति ईरानी ने हालिया पॉडकास्ट इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

BRICS Summit: दिल्ली में 12-13 सितंबर को बड़ा जमावड़ा, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की मुलाकात पर टिकी नजर

BRICS Summit: दिल्ली में 12-13 सितंबर को बड़ा जमावड़ा, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की मुलाकात पर टिकी नजर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 2, 2026

नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। भारत की मेजबानी में 12...

SCO Summit: पीएम मोदी ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को फिर घेरा, बोले- पूरे इकोसिस्टम को करना होगा खत्म

SCO Summit: पीएम मोदी ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को फिर घेरा, बोले- पूरे इकोसिस्टम को करना होगा खत्म

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

SCO शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद की फंडिंग, भर्ती, कट्टरता और पनाहगाहों के पूरे नेटवर्क को खत्म करने...

Next Post

Delhi Ordinance Bill: राघव चड्ढा के प्रस्ताव पर मचा बवाल, फर्जी दस्तखत कराने का आरोप, गृह मंत्री ने की जांच की मांग

Delhi Service Bill: राज्यसभा में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को देख बीजेपी को आया गुस्सा, BJP ने कहा- ये कांग्रेस की सनक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist