शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंड़िया में बजा कन्नड फिल्म Kantara का डंका

हाल ही में 54वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंड़िया यानी IFFI की क्लोजिंग सेरेमनी हुई। इस सेरेमनी में देश-विदेश की कई फिल्मों को उनके प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

by Neel Mani
नवम्बर 29, 2023
in Latest News, मनोरंजन
Kantara

Kantara

नई दिल्ली: हाल ही में 54वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंड़िया यानी IFFI की क्लोजिंग सेरेमनी हुई। इस सेरेमनी में देश-विदेश की कई फिल्मों को उनके प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

पिछले साल कन्नड़ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया था। केजीएफ (KGF) और ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) की कांतारा (Kantara) बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थीं। महज 16 करोड़ के बजट में बनी कांतारा ने दुनियाभर में 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

कांतारा के प्रीक्वेल का फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसे देखकर दर्शकों के बीच कांतारा के लिए और एक्साइटमेंट बढ़ गई है।  54वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ऋषभ शेट्टी को Kantara के लिए स्पेशल जूरी अवॉर्ड दिया गया है। इतना ही नहीं, ऋषभ शेट्टी की कंतारा IFFI में पुरस्कार जीतने वाली पहली कन्नड़ फिल्म बन गई है। इस संबंध में फिल्म के मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर कर लोगों को जानकारी भी दी है।

कांतारा को मिली इस सफलता के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए ऋषभ शेट्टी ने कहा, कंतारा हमारी जड़ों से जुड़ी हुई फिल्म थी। इसलिए इसने लोगों को हमारे जैसा महसूस कराया। फिल्म आज जिस स्तर पर है वह सिर्फ और सिर्फ भारतीय दर्शकों की वजह से है।

16 करोड़ के बजट में बनी Kantara ने 407.82 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। अब इसका प्रीक्वल यानी कंतारा ए लीजेंड चैप्टर 1 तेलुगु, मलयालम कन्नड़, तमिल, हिंदी, बांग्ला और अंग्रेजी जैसी सात भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

आपको बता दें, 54वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अब्बास अमीनी की ईरानी फिल्म एंडलेस बॉर्डस को बेस्ट फिल्म का खिताब मिला है। इतना ही नहीं इस सेरेमनी में पहली बार बेस्ट वेब सीरीज का अवॉर्ड भी शामिल किया गया जिसे अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज पंचायत सीजन 2 ने जीता।

ये भी पढ़ें :- रिलीज हुआ Kantara चैप्टर 1 का टीजर, ऋषभ शेट्टी को खून में लथपथ देख और बड़ी एक्साइटमेंट

इसके अलावा अमेरिकी अभिनेता माइकल डगलस (Michael Douglas) को सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी कैथरीन जेटा-जोन्स उनके साथ स्टेज पर नज़र आई। अवॉर्ड मिलने के बाद माइकल डगलस और उनकी पत्नी ने भारत में हुए उनके जोरदार स्वागत की जमकर तारीफ की।

Tags: bollywoodHollywoodIFFIKantaraMichael DouglasNews1IndiaRishabh Shetty

Neel Mani

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनका बचपन का...

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Mirzapur The Movie को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने 31 अगस्त से...

Next Post
चिनूक

Uttarkashi News: चिनूक विमान से ऋषिकेश पहुंचे 41 श्रमिक, एम्स अस्पताल में होगी मजदूरों की जांच

Poco M6 Pro 5G

Poco M6 Pro 5G में मिल रहा है भारी भरकम डिस्काउंट, यहां जानें कितने फीसदी तक है छूट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In