सोमवार, सितम्बर 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Ranbir Kapoor की एनिमल को लेकर क्यों हो रहा है विवाद आमिर खान से फिल्म का क्या है कनेक्शन ?

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल (Animal) की सफलता के बाद बॉक्स ऑफिस पर छाए हुए हैं। 1 दिसंबर को रिलीज हुई एनिमल ने पहले ही दिन दुनिया भर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।

by Neel Mani
दिसम्बर 4, 2023
in Latest News, मनोरंजन
Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल (Animal) की सफलता के बाद बॉक्स ऑफिस पर छाए हुए हैं। 1 दिसंबर को रिलीज हुई एनिमल ने पहले ही दिन दुनिया भर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं अब इस फिल्म ने भारत में दो दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

जहां एक तरफ रणबीर कपूर की इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है तो वहीं कुछ लोग इसके विरोध में भी दिखाई दे रहे हैं। एनिमल को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। फिल्म विवादों में भी घिर गई है। कुछ लोगों का कहना है कि इस फिल्म में गैर-ज़रूरी हिंसा और स्त्री के विरोध को दिखाया गया है तो वहीं कुछ लोगों का ये भी कहना है कि ये फिल्म महिलाओं के खिलाफ है।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

रणबीर कपूर की एनिमल को लेकर जहां एक ओर फिल्म में हिंसा, अंतरंगता और बोल्ड कंटेंट की चर्चा हो रही है, वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, आमिर खान का ये वीडियो काफी पुराना बताया जा रहा है। इस वीडियो में आमिर खान कहते नज़र आ रहे हैं कि कुछ ऐसी भावनाएं होती हैं। जो दर्शकों को आसानी से उत्तेजित कर देती है। एक है हिंसा और दूसरा है इंटीमेट सीन्स। दोनों भावनाएं ऐसी हैं जो किसी को भी आसानी से भड़का सकती हैं। जो डायरेक्टर्स क्रिएटिव ढंग से कहानी नहीं कह पाते वो सेक्स और हिंसा जैसे इमोशन को उकसाने की कोशिश करते हैं। ऐसा करने से उन्हें कई बार सफलता मिलने की संभावना रहती है लेकिन मुझे लगता है कि यह समाज के लिए खतरनाक है।

This old interview of Amir Khan is prescient in light of Sandeep Reddy Vanga's #Animal.

"The directors that aren't creatively talented in creating a story, in showing emotions, creating situations; they depend heavily on violence and sex." pic.twitter.com/wu7XPq2K8C

— Parth MN (@parthpunter) December 2, 2023

फिल्म से जुड़े लोगों को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए क्योंकि उनकी फिल्में देखने वाले दर्शक निश्चित तौर पर इससे प्रभावित होते हैं। फिल्म बनाते समय हमें यह याद रखना होगा कि हम क्या दिखा रहे हैं। मैं यह नहीं कह रहा कि किसी फिल्म में हिंसा नहीं होनी चाहिए लेकिन यह विषय पर निर्भर करता है। अगर आप कोई ऐसा विषय बना रहे हैं जिसमें हिंसा दिखाने की जरूरत है तो आप दिखा सकते हैं लेकिन उसके लिए भी अलग-अलग तरीके हैं।

ये भी पढ़ें :- ओपनिंग डे पर Ranbir Kapoor की फिल्म ने तोड़े बॉलीवुड की इन फिल्मों के रिकॉर्ड

आपको बता दें, आमिर खान के इस वायरल वीडियो को रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म Animal से जोड़ा जा रहा है। इसे देखने के बाद कई लोगों ने आमिर की तारीफ की है। दरअसल, रणबीर कपूर की फिल्म में वह सब कुछ है जिसके बारे में आमिर वीडियो में बात कर रहे हैं। अगर बात एनिमल के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर करें तो ये फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करने में लगी हुई है।

 

 

Tags: Aamir KhanAnimalbollywoodEntertainment NewsNews1Indiaranbir kapoor
Share196Tweet123Share49

Neel Mani

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनका बचपन का...

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Mirzapur The Movie को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने 31 अगस्त से...

Next Post
Nothing Phone (2a)

Nothing Phone (2a) के दमदार फीचर्स क्या कर सकते है सभी ब्रांड की बोलती बंद, यहां जानें BIS की लिस्टिंग फीचर्स

Samsung Galaxy S24

Samsung Galaxy S24 सीरीज में मिल सकता है AI फीचर्स, इन शानदार कलर्स के साथ होगा स्मार्टफोन लॉन्च

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In