शनिवार, सितम्बर 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

30 सालों तक सहती रही पति की मारपीट बॉलीवुड एक्ट्रेस Rati Agnihotri की दर्द भरी दास्तान

Rati Agnihotri Special: ग्लैमर की दुनिया जहां चकाचौंध और स्टारडम हर किसी को दिखाई देता है। लाइट्स और कैमरों के सामने हंसते हुए चेहरों को पोज देते हुए आपने कई फिल्मी सितारों को देखा होगा लेकिन इसके पीछे की सच्चाई कम ही लोग जानते हैं।

by Neel Mani
दिसम्बर 11, 2023
in Latest News, मनोरंजन
Rati Agnihotri

Rati Agnihotri

Share on FacebookShare on Twitter

Rati Agnihotri Special: ग्लैमर की दुनिया जहां चकाचौंध और स्टारडम हर किसी को दिखाई देता है। लाइट्स और कैमरों के सामने हंसते हुए चेहरों को पोज देते हुए आपने कई फिल्मी सितारों को देखा होगा लेकिन इसके पीछे की सच्चाई कम ही लोग जानते हैं। डायरेक्टर के एक्शन बोलते ही स्क्रीन पर मुस्कुराते हुए चेहरे के साथ एक एक्ट्रेस एक्टिंग कर लोगों को एंटरटेन करने लगती है लेकिन उसकी अपनी पर्सनल लाइफ में क्या चल रहा है ये कोई नहीं जानता। आज आपको फिल्मी दुनिया की एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी पर्सनल लाइफ बड़ी ही दुखों भरी रही है।

जी हां ये फिल्म इंडस्ट्री की एक नामचीन एक्ट्रेस की असली कहानी है। ये एक्ट्रेस नहीं जानती थी कि उसकी ये लव मैरिज एक दिन उसी के लिए नासूर बन जाएगी। हम बात कर रहे हैं। 70 और 80 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री (Rati Agnihotri) के बारे में। रति अग्निहोत्री का हिंदी फिल्मों में कभी खूब बोल-बाला था। रति न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी खूबसूरती से भी लाखों दिलों पर राज करती थी।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

लेकिन वो कहते हैं ना वक्त कब क्या दिखाए ये कोई नहीं जानता। ऐसा ही कुछ इस एक्ट्रेस के साथ भी हुआ। पति की मारपीट और गाली-गलौज और दरिंदगी झेलने वाली रति अग्निहोत्री (Rati Agnihotri) की ये दर्द भरी दास्तान हम आपको इसलिए सुना रहे हैं क्योंकि अभी 10 सितंबर को इस एक्ट्रेस ने अपना 63वां जन्मदिन मनाया है।

16 साल की उम्र से ही एक्टिंग करने वाली रति अग्निहोत्री (Rati Agnihotri) ने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन उन्हें अपने ही प्यार के हाथों जुल्मों का शिकार होना पड़ेगा। पर्दे पर भले ही उनकी जर्नी सफल रही हो लेकिन पर्सनल लाइफ इसके उलट ही रही। वो सालों तक बंद कमरे में पति की मार झेलती रही। करीब 30 सालों तक जुल्मों-सितम सहते हुए आखिरकार एक दिन रति अग्निहोत्री का सब्र का बांध टूट गया।

इसके बाद इस एक्ट्रेस ने पति के जुल्मों सितम से कह दिया था अब बस। साल 2015 की बात है। एक दिन एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री पुलिस स्टेशन पहुंच गई। जब ये एक्ट्रेस अपने ही पति के खिलाफ केस दर्ज कराने पहुंची तो उस टाइम ये सब देख हर कोई हैरान रह गया था। ख़बर इतनी फैल चुकी थी कि मीडिया का तांता भी पुलिस स्टेशन के बाहर लग गया था।

कानून के सामने नम आंखों से रति अग्निहोत्री (Rati Agnihotri) ने अपने पति की करतूतों का खुलासा किया था। उन्होंने अपने बिजनेसमैन पति अनिल बिरमानी पर मारपीट और जान से मारने जैसी बातों को सबके सामने रखा था। इतना ही नहीं एक इंटरव्यू में भी उन्होंने बताया था कि पिछले 30 सालों से वो अपने पति की मार को झेल रही थी। अपने दुखों को याद करते हुए उन्होंने बताया था कि कैसे वो अपने पति की मार से बचने के लिए पूरे घर में दौड़ पड़ती थी और छुपने के लिए कोई कौना ढूंढती रहती थी।

उत्तर प्रदेश के बरेली में जन्मीं रति अग्निहोत्री पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। रति का परिवार खुले विचारों का था। उनकी बड़ी बहन मॉलिंग किया करती थी, जिसके चलते उन्होंने भी इस फील्ड में अपना करियर बनाया। रति अग्निहोत्री मिस इंडिया भी रह चुकी है।

ये भी पढ़ें :- खत्म हुई 6 साल पुरानी दुश्मनी अब इस शो से साथ में वापसी करेंगे Sunil Grover और कपिल शर्मा

अपने बच्चों के लिए पति के जुल्म सहने वाली रति अग्निहोत्री ने अपने बेटे के कहने पर ही तलाक दायर कर दिया था जिसके बाद उन्हें अपने पति के जुल्मों से राहत मिली थी। रति अग्निहोत्री (Rati Agnihotri) ने हिन्दी फिल्मों में एक दूजे के साथ करियर शुरु किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट कमल हासन थे। रति की ये फिल्म सुपरहिट रही थी। जब उनका करियर पीक पर था तो उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था शायद इसकी वजह उनके पति ही थी। रति अग्निहोत्री अब अपने बेटे और बहन के साथ अलग रहती हैं। तो ये थी रति अग्निहोत्री की पर्दे के पीछे की कहानी।

Tags: bollywoodEntertainment NewsNews1IndiaRati AgnihotriRati Agnihotri Special
Share196Tweet123Share49

Neel Mani

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनका बचपन का...

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Mirzapur The Movie को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने 31 अगस्त से...

Next Post
Riteish Deshmukh

Riteish Deshmukh ने घर पर खुद किया बेटे का हेयर कट पत्नी जेनेलिया ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

Vivo X100

इस दिन होगा Vivo X100 और X100 Pro ग्लोबल में लॉन्च, कंपनी ने किया इसका ऐलान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In