सोमवार, जुलाई 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

साउथ एक्ट्रेस Nayanthara की फिल्म अन्नपूर्णानी के खिलाफ शिकायत दर्ज, धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ का आरोप

साउथ सिनेमा में लेडी सुपरस्टार के नाम से मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) इन दिनों विवादों में चल रही हैं। ये विवाद भगवान राम का अपमान करने से जुड़ा है।

by Neel Mani
जनवरी 8, 2024
in Latest News, मनोरंजन
Nayanthara

Nayanthara

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: साउथ सिनेमा में लेडी सुपरस्टार के नाम से मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) इन दिनों विवादों में चल रही हैं। ये विवाद भगवान राम का अपमान करने से जुड़ा है। चलिए बताते हैं आपको आखिर पूरा माजरा क्या है। नयनतारा की फिल्म अन्नपूर्णानी को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन ये फिल्म अब भी सुर्खियां बटोर रही हैं।

इस फिल्म के मेकर्स पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। इसे गंभीरता से लेते हुए अब मुंबई पुलिस ने इस मामले में फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है। पूर्व शिवसेना नेता रमेश सोलंकी को अन्नपूर्णानी फिल्म में हिंदू धार्मिक भावना के साथ खिलवाड करना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है।

RELATED NEWS

Aamir Khan Gauri Spratt Age Gap

Amir Gauri Marrige: गौरी स्प्रैट की प्रोफेशनल लाइफ से लेकर आमिर खान की पिछली शादियों तक, जानिए पूरी जानकारी

जुलाई 6, 2026
Ketan Agrawal Viral Claims

Viral Claims: क्राइम वेब सीरीज जैसी कहानी, प्यार, धोखा और हत्या, इंटरनेट पर चेतन के वायरल पोस्ट, चैट्स ने खड़े किए कई नए सवाल

जुलाई 6, 2026

इसके चलते रमेश सोलंकी ने फिल्म के मेकर्स पर हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहंचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है, उन्होंने मेकर्स पर भगवान राम का अपमान करने का आरोप लगाया है।

आपको बता दें, बीती 6 जनवरी को रमेश सोलंकी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इस फिल्म को हिंदू विरोधी बताते हुए कई सारी बातें लिखी थी, जिसमें उन्होंने इस फिल्म को लव जिहाद को बढ़ावा देने वाला तक बता दिया था। इतना ही नहीं मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से फिल्म के निर्माताओं के साथ-साथ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और एफआईआर दर्ज करने का भी अनुरोध किया था।

I have filed complain against #AntiHinduZee and #AntiHinduNetflix

At a time when the whole world is rejoicing in anticipation of the Pran Pratishtha of Bhagwan Shri Ram Mandir, this anti-Hindu film Annapoorani has been released on Netflix, produced by Zee Studios, Naad Sstudios… pic.twitter.com/zM0drX4LMR

— Ramesh Solanki 🇮🇳 (@Rajput_Ramesh) January 6, 2024

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, ऐसे समय में जब पूरी दुनिया भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रत्याशा में खुशी मना रही है। यह हिंदू विरोधी फिल्म अन्नपूर्णानी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, जो जी स्टूडियो, नाद स्टूडियो और ट्राइडेंट द्वारा निर्मित है। बिरयानी बनाने के पहले हिंदू पुजारी की बेटी नमाज पढ़ती है, मंदिर तो नहीं जाती, मगर बिरयानी खाने रमजान इफ्तार के लिए जाती है।

इस फिल्म में लव जिहाद को बढ़ावा दिया गया है। फिल्म के एक्टर फरहान एक्ट्रेस को यह कहकर मांस खाने के लिए उकसाते हैं कि भगवान श्री राम भी मांस खाने वाले थे। उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म में एक्ट्रेस के पिता एक मंदिर के पुजारी हैं, जो भगवान विष्णु के लिए भोग बनाते हैं, लेकिन उनकी बेटी को लेकर फिल्म में मांस पकाना, मुस्लिम से प्यार करना, रमजान इफ्तार के लिए जाना और नमाज अदा करना दिखाया गया है।

बिरयानी बनाने के पहले हिन्दू पुजारी की बेटी नमाज़ पढ़ती है, मंदिर तो नहीं जाती परन्तु बिरयानी खाने रमजान इफ्तार के लिए जाती है, भगवान श्री राम माँसाहारी हैं साथ ही लव जिहाद का एंगल। इन दृश्य के बहाने निर्देशक नीलेश कृष्णा, निर्माता जतिन सेठी, शारिख पटेल, पुनीत गोयंका,… pic.twitter.com/plmLqBFyRC

— Ramesh Solanki 🇮🇳 (@Rajput_Ramesh) January 6, 2024

अपनी इस शिकायत में सोलंकी ने कई तस्वीरों को शेयर करते हुए, नेटफ्लिक्स इंडिया और जी स्टूडियोज को लेकर ये भी कहा, हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए जानबूझकर ये फिल्म बनाई गई है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के आस-पास इसे रिलीज किया गया है। मैं मुंबई पुलिस और मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूं कि धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने के लिए इन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करें। अन्नपूर्णानी के डायरेक्टर नीलेश कृष्णा, एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) निर्माता जतिन सेठी, आर रवींद्रन और पुनित गोयनका, जी स्टूडियोज के मुख्य व्यवसाय अधिकारी शारिक पटेल और नेटफ्लिक्स इंडिया हेड मोनिका के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें :- अनुराग डोभाल को घर से बेघर करना क्यों Bigg Boss को ले आया है सवालों के घेरे में?

हालांकि इस मामले में मेकर्स की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। आपको बता दें, अन्नपूर्णानी एक तमिल फिल्म है। इसमें नयनतारा (Nayanthara) लीड रोल में हैं।

 

Tags: AnnapooranicontroversyEntertainment NewsNayantharaNews1India
Share212Tweet132Share53

Neel Mani

Related Posts

Aamir Khan Gauri Spratt Age Gap

Amir Gauri Marrige: गौरी स्प्रैट की प्रोफेशनल लाइफ से लेकर आमिर खान की पिछली शादियों तक, जानिए पूरी जानकारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 6, 2026

Aamir Khan and Gauri Spratt: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं।...

Ketan Agrawal Viral Claims

Viral Claims: क्राइम वेब सीरीज जैसी कहानी, प्यार, धोखा और हत्या, इंटरनेट पर चेतन के वायरल पोस्ट, चैट्स ने खड़े किए कई नए सवाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 6, 2026

Ketan Murder Case Viral Claims: केतन अग्रवाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी सिया गोयल और सह-आरोपी चेतन चौधरी को लेकर सोशल...

Shahjahanpur News:

Road Accident: शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा, सांड से टकराई कार फिर बाइक से भिड़ी, एक की मौत, पांच घायल

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पुवायां-खुटार हाईवे पर...

Kannauj Road Accident

Kannauj Road Accident: कन्नौज सड़क हादसा खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Kannauj Road Accident: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है। तालग्राम...

Hardoi News

Hardoi Couple Death : फर्राटा फैन से हुआ दर्दनाक हादसा, करंट लगने से पति-पत्नी की मौत, बचाने पहुंची बेटी भी झुलसी

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। पाली थाना क्षेत्र के सहजनपुर...

Next Post

Jhansi: पुरानी पेंशन बहाली की मांग तेज, झांसी रेल प्रबंधक कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे राज्य कर्मचारी

Government Job: Bumper opportunity for government job for 10th pass, apply like this....

Government Job : 10वी पास के लिए सरकारी नौकरी का बम्पर मौका, ऐसे करें आवेदन....

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist