Monday, November 3, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

LIVE UP Lok Sabha Election 2024: 2.50 करोड़ मतदाता अंतिम चरण में 144 प्रत्याशियों के भाग्य का निर्णय लेंगे।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
June 1, 2024
in Breaking, Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड
Lok Sabha Election 2024, 7th Phase Election, India, BJP, SP, Congress, AAP, BSP
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

LIVE UP Lok Sabha Election 2024: महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मीरजापुर और राबर्ट्सगंज निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सातवें चरण में अपना मतदान करेंगे। सबकी निगाहें मोदी-योगी के गढ़ में चलने वाली अंतिम लड़ाई पर हैं।

Live Lok Sabha Election Phase 7 : CM योगी ने कहा कि 4 जून को मोदी सरकार फिर से बनेगी, जब सातवें चरण की वोटिंग जारी 

RELATED POSTS

प्रधानमंत्री मोदी ने पटना साहिब गुरुद्वारे में की अरदास, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

प्रधानमंत्री मोदी ने पटना साहिब गुरुद्वारे में की अरदास, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

November 3, 2025
जोधपुर में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस की टक्कर में 18 की मौत

जोधपुर में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस की टक्कर में 18 की मौत

November 2, 2025

 

5:12 PM (IST)  •  01 Jun 2024 

LIVE UP Lok Sabha Election 2024: बलिया के गांव वालों ने मतदान का किया बहिष्कार

यूपी के बलिया के मुरलीछपरा ब्लॉक के मठ धज्जु गिरि गांव के मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। गांव वालों ने संकल्प लिया है कि जब तक विकास नहीं होगा, हम लोग मतदान नहीं करेंगे। इस गांव में मतदान के लिए बने प्राथमिक विद्यालय पर अब तक सिर्फ एक वोट पोल हुआ है, वह भी एक कर्मचारी ने मतदान किया है, वह भी इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट लेने के लिए। जबकि गांव के कोई भी मतदाता अब तक मतदान नहीं किया है। गांव वालों का कहना है कि हमलोग मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं।

4:00 PM (IST)  •  01 Jun 2024 

LIVE UP Lok Sabha Election 2024: यूपी मे 3 बजे 46.38 % हुआ मतदान

वाराणसी-48.38%
बलिया-43.54%
बांसगांव-43.71%
चंदौली-51.27%
देवरिया-47.32%
गाजीपुर-46.13%
गोरखपुर-44.69%
घोसी-44.82%
कुशीनगर-48.33%
महाराजगंज-51.16%
मिर्जापुर-48.81%
रॉबर्ट्सगंज-47.15%
सलेमपुर-43.48%

4:00 PM (IST)  •  01 Jun 2024 

LIVE UP Lok Sabha Election 2024: INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है – अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा है कि “INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है…जो समुद्र की ओर चेहरा करके बैठे हैं उसकी सच्चाई ये है कि उन्होंने जनता की ओर पीठ कर ली है। इस बार जनता भी उनके खिलाफ खड़ी हो गई है।”

2:47 PM (IST)  •  01 Jun 2024 

LIVE UP Lok Sabha Election 2024: सैयदराजा के भाजपा विधायक ने किया बड़ा दावा 

चंदौली के सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि एक तरफ जहां वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ चंदौली लोकसभा में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे इस बार हैट्रिक लगाने जा रहे हैं।

2:30 PM (IST)  •  01 Jun 2024 

LIVE UP Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में 1 बजे तक इतने प्रतिशत हुए मतदान 

वाराणसी 39.25%
बलिया38.04%
बांसगांव37.74%
चंदौली42.17%
देवरिया39.44%
गाजीपुर38.75 %
गोरखपुर37.39%
घोसी38.30%
कुशीनगर40.22%
महाराजगंज42.29 %
मिर्जापुर41.55 %
रॉबर्ट्सगंज38.44%
सलेमपुर37.49%

1:30 PM (IST)  •  01 Jun 2024

LIVE UP Lok Sabha Election 2024: भाजपा नेता दिनेश लाल यादव ने मतदाताओं से की अपील

भाजपा नेता दिनेश लाल यादव ने अपनी परिवार संग मतदान किया और सभी से खास अपील करते हुए कहा कि, ‘आप सभी अपने पोलिंग बूथ पर जाएं और मतदान करें

12:50 PM (IST)  •  01 Jun 2024

LIVE UP Lok Sabha Election 2024: निरहुआ ने वोट डालने के बाद कही ये बात 

https://twitter.com/AHindinews/status/1796809848006508564

12:50 AM (IST)  •  01 Jun 2024

LIVE UP Lok Sabha Election 2024: बीजेपी उम्मीद्वार ने अपनी मां के संग दिया मतदान 

बीजेपी उम्मीद्वार दिनेश लाल यादव अपनी मां के साथ पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचे।

12:45 PM (IST)  •  01 Jun 2024

LIVE UP Lok Sabha Election 2024: सपा ने देवरिया में भाजपा पर लगाया आरोप 

उत्तर प्रदेश के देवरिया में रामपुर कारखाना विधानसभा में बूथ संख्या 112 और 113 में भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वहां पर भाजपा के समर्थकों की ओर से लोगोों की बीजेपी को वोट देने के लिए धमकाया जा रहा है।

12:00 PM (IST)  •  01 Jun 2024

LIVE UP Lok Sabha Election 2024: कुशीनगर में मतदान के बीच BLO की तबियत हुई खराब

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में चुनावी ड्यूटी पर लगाए गए BLO की अचानक तबियत खराब हो गई। जानकारी के मुताबिक उन्हें गर्मी क् कारण घबराहट और बेचैनी महसूस हो रही थी जो बढ़ जाने की वजह से उन्हें फोरन सीतसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

12:00 PM (IST)  •  01 Jun 2024

LIVE UP Lok Sabha Election 2024: मिर्जापुर में आदिवासी महिला ने डाला वोट, कही ये बात..

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में आदिवासी कोम की महिला ने वोट डाला और कहा कि, स्थानीय मुद्दों को ध्यान में रखते हुए मतदान किया है।

12:00 AM (IST)  •  01 Jun 2024

LIVE UP Lok Sabha Election 2024: यूपी में 11 बजे 28.2 प्रतिशत हुई वोटिंग

बलिया  27.81%

बांसगांव  28.30%

चंदौली  29.08%

देवरिया  28.10%

गाजीपुर  27.55 %

घोसी 27.67 %

गोरखपुर  26.64%

कुशीनगर  28.06%

महराजगंज  29.66%

मिर्जापुर  29.54%

रॉबर्ट्सगंज  28.09%

सलेमपुर  27.94%

वाराणसी  26.13%

10:57 AM (IST)  •  01 Jun 2024

LIVE UP Lok Sabha Election 2024: जनता ने दिया भरपूर आशिर्वाद – सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जब लोकसभा चुनाव के अलग-अलग चरणों में मतदान होगा और फैसला आएगा, तो देश की जनता जनार्दन के प्रबल समर्थन और आशीर्वाद से एक बार फिर प्रचंड बहुमत से मोदी सरकार बनेगी। जनता ने विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास व्यक्त किया है और भारतीय जनता पार्टी को भरपूर आशीर्वाद दिया है।

10:57 AM (IST)  •  01 Jun 2024

LIVE UP Lok Sabha Election 2024: बलिया में पुलिसवाले को गोद में लेकर कराया मतदान 

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक पुलिसवाले ने बुजुर्ग को गोद में उठाकर मतदान कराया। सामने आई तस्वीर

Uttar Pradesh, Ballia, Lok Sabha Election 2024

10:25 AM (IST)  •  01 Jun 2024

LIVE UP Lok Sabha Election 2024: संजय निषाद ने परिवार संग डाला वोट

उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर सुबह 7 बजे से लगातार वोटिंग जारी है। इस दौरान, गोरखपुर में योगी सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के नेता डॉ. संजय निषाद ने अपना वोट डाला है, जिसके साथ उनके परिवार ने भी वोट डाला है।

10:00 AM (IST)  •  01 Jun 2024

LIVE UP Lok Sabha Election 2024: घोसी में सपा ने लगाया आरोप

घोसी लोकसभा के घोसी विधानसभा के सेक्टर नंबर 17 में, बूथ संख्या 83 पर पुलिस ने सपा बूथ एजेंट को गिरफ्तार किया है। इसके परिणामस्वरूप मतदान प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए और निष्पक्ष मतदान की सुनिश्चिति करनी चाहिए।

10:00 AM (IST)  •  01 Jun 2024

LIVE UP Lok Sabha Election 2024: NDA उम्मीद्वार अरविंद राजभर ने डाला वोट

उत्तर प्रदेश की घोसी सीट से  NDA उम्मीद्वार अरविंद राजभर ने अपने परिवार संग मतदान किया। आपको बता दें कि घोसी में NDA उम्मीद्वार बनाया गया है तो वहीं सपा ने उनके विरोध में राजीव राय को उतारा है।

10:00 AM (IST)  •  01 Jun 2024

LIVE UP Lok Sabha Election 2024: सपा ने लगाया बूथ कैप्चरिंग का आरोप

सपा ने देवरिया लोकसभा के पोलिंग बूथ पर कैंप्चरिंग का आरोप लगाया है

https://twitter.com/samajwadiparty/status/1796754709870686662?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1796754709870686662%7Ctwgr%5Ed1ced00e9fcd7d6547e90e4ffd8c3a082e6e80aa%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.uptak.in%2Felections%2Flok-sabha-election-2024%2Fstory%2Fup-lok-sabha-election-2024-phase-7-voting-live-updates-varanasi-ghazipur-mirzapur-gorakhpur-ghosi-matdan-pratishat-3007579-2024-06-01

9:30 AM (IST)  •  01 Jun 2024

LIVE UP Lok Sabha Election 2024: यूपी में 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग प्रतिशत

बलिया- 13.42 %

बांसगांव- 10.37%

चंदौली- 14.34%

देवरिया- 13.74 %

गाजीपुर- 13.32 %

घोसी- 10.32 %

कुशीनगर- 13.50%

महाराजगंज- 14.44%

मिर्जापुर- 14.93 %

रॉबर्ट्सगंज- 10.74%

सलेमपुर- 13.39 %

9:30 AM (IST)  •  01 Jun 2024

LIVE UP Lok Sabha Election 2024: यूपी में 9 बजे तक 12.94 % हुई वोटिंग

उत्तर प्रदेश में सुबह 9 बजे तक वोटिंग का दर 12.94 फीसदी रहा। वोटिंग के दौरान, सपा ने कई जगहों पर ईवीएम मशीनों में खराबियों का दावा किया है। इसके अलावा, देवरिया में एक बूथ पर सपा ने बीजेपी पर कैप्चरिंग (चुनावी उत्पीड़न) का आरोप लगाया है।

9:02 AM (IST)  •  01 Jun 2024

LIVE UP Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी ने सभी वोटर्स से की ये खास अपील 

पीएम मोदी ने लोकसभा के सातवें चरण के मतदान के मौके पर सभी से अपील करते हुए कहा कि, “लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण मे आज वोटिंग होने जा रही है, इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, मुझे विश्र्वास है कि हमारे युवा और महिला मतदाता वोट डालने के लिए रिकॉर्ड संख्या में आगे आएंगे, आइए मिलकर अपने लोकतंत्र को धिक जीवंत बनाएं।

8:44 AM (IST)  •  01 Jun 2024

LIVE UP Lok Sabha Election 2024: ओपी राजभर ने किया दावा हम पूर्वांचल की सारी सीटें जीतेंगे 

उत्तर प्रदेश के मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मतदान किया। मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि वे उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र की 13 सीटों में जीत हासिल करेंगे। वे कहते हैं कि पूर्वांचल सम्पूर्ण उनका है और इस क्षेत्र में कौन उनकी हरकतों में बाधा डालने की कोशिश कर रहा है, यह उनको जानने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ वोट हैं, लेकिन उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें सपा और बसपा के वोट भी मिलेंगे। वे कहते हैं कि उन्होंने इसे पहले भी किया है और आगे भी करते रहेंगे।

8:40 AM (IST)  •  01 Jun 2024

LIVE UP Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में रवि किशन ने किया मतदान 

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से इस बार बनाए गए बनाए गए भाजपा के उम्मीद्वार रवि किशन ने मतदान किया है। मतदान देते हुए रवि किशन ने कहा कि, “मैंने विकसित भारत के लिए मतदान किया है। रामराज्य को बरकरार रखने के लिए वो किया है। ये भारत कभी झुकेगा नहीं उसके लिए वोट किया है।

8:34 AM (IST)  •  01 Jun 2024

LIVE UP Lok Sabha Election 2024: सेवापुरी विधानसभा के वोटिंग बूथ पर EVM खराब

वाराणासी में सेवापुरी विधानसभा में बूथ संख्या 118 व उत्तरी विधानसभा में बूथ संख्या 121 में समाजवादी पार्टी की ओर से ईवीएम खराब होने का दावा किया गया है।

8:20 AM (IST)  •  01 Jun 2024

LIVE UP Lok Sabha Election 2024: मिर्जापुर में सपा का आरोप

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में सपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि बूथ संख्या 119, 259, 269 और 394 विधानसभा में ईवीएम खराब होने की सूचना है उन्होंने कहा कि इस पर चुनाव आयोग को जल्द ही संज्ञान लेना चाहिए।

https://twitter.com/samajwadiparty/status/1796734287015796967?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1796734287015796967%7Ctwgr%5Ea056f160bf5693f48d2feffc0e457d55788cc717%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.uptak.in%2Felections%2Flok-sabha-election-2024%2Fstory%2Fup-lok-sabha-election-2024-phase-7-voting-live-updates-varanasi-ghazipur-mirzapur-gorakhpur-ghosi-matdan-pratishat-3007579-2024-06-01

07:28 AM (IST)  •  01 Jun 2024

LIVE UP Lok Sabha Election 2024: योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी सरकार फिर से बनेगी।

वोट डालने के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “ये लोकतंत्र का त्योहार है। आज यूपी की 13 सीटों सहित 57 सीटों पर मतदान हो रहा है। विभिन्न राजनीतिक दलों ने जनता को अपने मुद्दे पेश किए। मतदाताओं ने बहुत उत्साह दिखाया है; मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूँ जो वोट डालने आए हैं। देश भर में मिल रहे समर्थन को देखते हुए, हम कह सकते हैं कि युवा पार्टी और देश के लिए काम करने वाली पार्टी 4 जून को नतीजे में सफल होगी। हमें विश्वास है कि मोदी 4 जून को फिर से प्रधानमंत्री बनेगा।”

07:18 AM (IST)  •  01 Jun 2024

LIVE UP Lok Sabha Election 2024: Afzal Ansari ने मतदान किया

समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अफजाल अंसारी ने यूपी की गाजीपुर लोकसभा सीट से वोट डाला है। बीजेपी के पारस नाथ राय और बीएसपी के उमेश कुमार सिंह उनका मुकाबला करेंगे।

https://twitter.com/ANI/status/1796719607262417406

07:10 AM (IST)  •  01 Jun 2024

LIVE UP Lok Sabha Election 2024: CM योगी ने गोरखपुर में मतदान किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। गोरखपुर सीट पर भाजपा के रवि किशन, सपा की काजल निषाद और बसपा के जावेद अशरफ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

https://twitter.com/AHindinews/status/1796719108383490250

06:55 AM (IST)  •  01 Jun 2024

LIVE UP Lok Sabha Election 2024: रात साढ़े छह बजे तक एग्जिट पोल नहीं करना चाहिए।

शनिवार सांय साढ़े छह बजे तक एग्जिट और ओपिनियन पोल पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे, मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा। इसका उल्लंघन करने पर दो वर्ष तक का कारावास या जुर्माना या दोनों सजा दी जा सकती है।

LIVE UP Lok Sabha Election 2024: सातवें चरण में किन सीटों पर मतदान चल रहा है?

8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 57 संसदीय क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में मतदान होना है। इनमें बिहार की 8 सीटें, चंडीगढ़ की 1 सीट, हिमाचल प्रदेश की 4 सीटें, झारखंड की 3 सीटें, ओडिशा की 6 सीटें, पंजाब की 13 सीटें, उत्तर प्रदेश की 13 सीटें और पश्चिम बंगाल की 9 सीटें शामिल हैं। साथ ही ओडिशा राज्य विधानसभा की बाकी 42 सीटों पर भी चुनाव होगा।

 

Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने पटना साहिब गुरुद्वारे में की अरदास, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

प्रधानमंत्री मोदी ने पटना साहिब गुरुद्वारे में की अरदास, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

by Swati Gaur
November 3, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (2 नवंबर) को राज्य में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने आरा...

जोधपुर में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस की टक्कर में 18 की मौत

जोधपुर में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस की टक्कर में 18 की मौत

by Swati Gaur
November 2, 2025

राजस्थान के फलोदी जिले के मतोड़ा क्षेत्र में रविवार रात एक दुखद सड़क हादसा हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं से भरी एक...

Cocktail 2: गुरुग्राम में शुरू हुई ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग, शाहिद-कृति की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल

Cocktail 2: गुरुग्राम में शुरू हुई ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग, शाहिद-कृति की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल

by Swati Gaur
November 2, 2025

Cocktail 2: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' की शूटिंग का काम फुल स्पीड में जारी...

कौन हैं पटना के DM-SSP, जिन्होंने अनंत सिंह को पहनाई ‘हथकड़ी’, रंगदारी सेल में कुछ ऐसी कटी ‘बाहुबली’ की रात

कौन हैं पटना के DM-SSP, जिन्होंने अनंत सिंह को पहनाई ‘हथकड़ी’, रंगदारी सेल में कुछ ऐसी कटी ‘बाहुबली’ की रात

by Vinod
November 2, 2025

पटना ऑनलाइन डेस्क। जेडीयू के बाहुबली नेता अनंत सिंह को पुलिस ने देररात अरेस्ट कर लिया। अनंत सिंह पर मोकामा...

दिल्ली में प्रदूषण का कोहराम, कई इलाकों में AQI 400 के पार, नहीं मिलने वाली है राहत

दिल्ली में प्रदूषण का कोहराम, कई इलाकों में AQI 400 के पार, नहीं मिलने वाली है राहत

by Swati Gaur
November 2, 2025

दिल्ली-NCR क्षेत्र में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर होती जा रही है, और हाल ही के आंकड़ों ने एक बार...

Next Post
T20 विश्वकप 2024 शुरू होने से पहले हैरान कर देने वाला मामला आया सामने, इंग्लैंड के इस खिलाड़ी पर सट्टेबाजी के चलते लगाया गया बैन

T20 विश्वकप 2024 शुरू होने से पहले हैरान कर देने वाला मामला आया सामने, इंग्लैंड के इस खिलाड़ी पर सट्टेबाजी के चलते लगाया गया बैन

Lok Sabha Elections 2024

Lok Sabha Elections 2024: TMC का नाम, बंगाल में मतदान के दिन बवाल, पहले बमबाजी और फिर हिंसा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version