बुधवार, अक्टूबर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

ED ने फिर Kejriwal पर कसा शिकंज़ा, चार्जशीट जारी कर लगाए गंभीर आरोप

ईडी ने अपनी चार्जशीट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ईडी का दावा है कि केजरीवाल को इस बात की जानकारी थी कि गोवा चुनाव में रिश्वत के पैसे का इस्तेमाल हुआ।

by Gulshan
जुलाई 10, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, क्राइम, दिल्ली, बड़ी खबर, राज्य
Breaking news,abp News,ED,ARVIND KEJRIWAL,AAP
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Arvind Kejriwal supports Ruchika Singh

Abuse case: PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- जरूरत हो तो बताना

अगस्त 2, 2026
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal : ‘इस सरकार के सारे इंजन फेल…’क्लाउड सीडिंग फेल होने पर केजरीवाल ने दिल्ली सरकार को सुनाई खरी-खरी…

अक्टूबर 29, 2025
नई दिल्ली : ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में दिल्ली के सीएम केजरीवाल (Kejriwal) के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी  है। इस चार्जशीट में ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी को भी आरोपी बताया है।
ईडी के अनुसार, चार्जशीट में अरविंद केजरीवाल को घोटाले के मामले में किंगपिन और साजिशकर्ता के रूप में उभारा गया है। इसके साथ ही, ईडी ने दावा किया है कि गोवा चुनाव में रिश्वत के पैसों का इस्तेमाल होने की भी जानकारी अरविंद केजरीवाल को थी।
चार्जशीट में और आरोपी विनोद की व्हाट्सएप चैट कर ज़िक्र
चार्जशीट में अरविंद केजरीवाल (Kejriwal)और आरोपी विनोद चौहान के व्हाट्सएप चैट के विवरण दिए गए हैं। इसमें आरोप है कि विनोद चौहान के माध्यम से कविता के पीए ने 25.5 करोड़ रुपए गोवा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी को प्राप्त करवाए थे। ईडी का दावा है कि चैट से स्पष्ट होता है कि विनोद चौहान के बीच अरविंद केजरीवाल के साथ अच्छे रिश्ते थे। आपको बता दें कि ईडी की चार्जशीट पर मंगलवार को कोर्ट ने संज्ञान लिया है और केजरीवाल को 12 जुलाई के लिए समन भेजा है। शराब नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। वे वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद हैं। कोर्ट ने उन्हें 12 जुलाई को केजरीवाल को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश जारी किए हैं।
यह भी पढ़ें : मंच पर इंजीनीयर से बोले नीतीश, “कहिए तो आपके पैर छू लूं”, जानिए वायरल वीडियो का सच 

चार्जशीट में प्रोसीड ऑफ क्राइम का हुआ ज़िक्र

ईडी ने चार्जशीट में प्रोसीड ऑफ क्राइम का भी जिक्र किया है, जिसमें बताया गया है कि आरोपी विनोद चौहान के मोबाइल से हवाला नोट नंबर के कई स्क्रीन शॉट बरामद हुए हैं, जोकि इनकम टैक्स द्वारा पहले ही बरामद किए गए थे। ये स्क्रीन शॉट दर्शाते हैं कि कैसे विनोद चौहान ने प्रोसीड ऑफ क्राइम द्वारा दिल्ली से गोवा हवाला के जरिए अर्जित पैसे को ट्रांसफर किया था। इस पैसे का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी ने गोवा चुनाव में किया जाना था। गोवा पहुंचे पैसों के प्रबंधन को वहां मौजूद चनप्रीत सिंह ने किया था।

Kejriwal की ज़मानत पर 15 जुलाई को सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका को 15 जुलाई को सुनवाई के लिए नोटिस जारी किया है, जिसमें सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत पर बनाए गए आरोपों की समीक्षा होगी। हाईकोर्ट ने पहले 20 जून के आदेश को रोक दिया था, जिसमें केजरीवाल को इस मामले में जमानत प्राप्त हुई थी। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा को याचिका पर सुनवाई करनी है, और ईडी के वकीलों ने उन्हें बताया कि ईडी को केजरीवाल के जवाब की प्रति मंगलवार को रात 11 बजे मिली थी और अब उसके जवाब देने के लिए कुछ समय की आवश्यकता है।
Tags: AAPabp NewsARVIND KEJRIWALbreaking newsED
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Arvind Kejriwal supports Ruchika Singh

Abuse case: PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- जरूरत हो तो बताना

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2026

Support Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक मंच से अपशब्द कहने वाली युवती रुचिका सिंह के मामले ने नया राजनीतिक...

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal : ‘इस सरकार के सारे इंजन फेल…’क्लाउड सीडिंग फेल होने पर केजरीवाल ने दिल्ली सरकार को सुनाई खरी-खरी…

by Gulshan
अक्टूबर 29, 2025

Arvind Kejriwal : दिल्ली में प्रदूषण से राहत दिलाने के उद्देश्य से की गई क्लाउड सीडिंग (कृत्रिम वर्षा) की पहल...

Arvind Kejriwal

CJI गवई पर जूता फेंकने वाले वकील पर कड़ी कार्रवाई की मांग, केजरीवाल बोले– कानून से ऊपर कोई नहीं!

by Gulshan
अक्टूबर 8, 2025

Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य...

Arvind Kejriwal

गोवा में AAP ने कांग्रेस से तोड़े रिश्ते, गठबंधन से इनकार कर लगाए गंभीर आरोप!

by Gulshan
अक्टूबर 5, 2025

Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी (AAP) ने गोवा की सियासत को लेकर एक अहम घोषणा करते हुए यह स्पष्ट...

ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को किया गिरफ्तार; पूर्व सीएम बोले ‘साहेब को इस तोहफे के लिए धन्यवाद’

ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को किया गिरफ्तार; पूर्व सीएम बोले ‘साहेब को इस तोहफे के लिए धन्यवाद’

by Vinod
जुलाई 18, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब...

Next Post
Astro

Astro: गुरुवार का राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए धन लाभ और सौभाग्य की संभावना

 Weather

Delhi-NCR IMD का अपडेट देखें, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भी झमाझम होगी बारिश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In