मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Kanwar Yatra: ‘सद्भाव के लिए किया ऐसा’, नेम प्लेट के फैसले पर यूपी सरकार का सुप्रीम कोर्ट को जवाब

सुप्रीम कोर्ट में नेम प्लेट विवाद पर जवाब देते हुए यूपी सरकार ने कहा, यह आदेश इसलिए लागू किया गया था ताकि कांवड़िए गलती से किसी दुकान से कुछ ऐसा न खा लें जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हों, कांवड़ियों को परोसे जाने वाले खाने-पीने को लेकर छोटी-मोटी उलझन भी उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत और भड़का सकती है।

by Mayank Yadav
जुलाई 26, 2024
in Breaking, Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली
Kanwar Yatra
Share on FacebookShare on Twitter

Kanwar Yatra: देश में कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है, लेकिन उत्तर प्रदेश में कांवड़ मार्ग पर दुकानों में मालिक के नाम की नेम प्लेट लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यह मामला मुजफ्फरनगर से शुरू हुआ था, जिसके बाद योगी सरकार के आदेश देने के बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया। एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स नाम के एक एनजीओ ने इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर 22 जुलाई को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों से शुक्रवार (26 जुलाई) तक जवाब मांगा था और राज्यों के जवाब देने तक इस आदेश पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद इस मामले में अगली सुनवाई आज 26 जुलाई को होगी।

नेम प्लेट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सरकार Kanwar Yatra को नोटिस जारी कर शुक्रवार यानी 26 जुलाई तक जवाब देने को कहा था। जिसका जवाब देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा, यह फैसला सौहार्द और शांति बनाए रखने के लिए लिया गया है। सरकार ने कोर्ट को बताया, कांवड़ मार्ग पर खाद्य पदार्थों की दुकानों पर नेम प्लेट लगाने का यह निर्देश इसलिए जारी किया गया है ताकि गलती से भी कांवड़ियों की धार्मिक भावनाएं आहत न हों और शांति सुनिश्चित हो सके।

RELATED NEWS

Airfare Hearing: दिवाली-छठ पर आसमान छूते टिकट के दाम, सुप्रीम कोर्ट में एयरफेयर पर सुनवाई

Airfare Hearing: दिवाली-छठ पर आसमान छूते टिकट के दाम, सुप्रीम कोर्ट में एयरफेयर पर सुनवाई

सितम्बर 6, 2026
Supreme Court Government Job Qualification

Supreme Court Job Rule: सरकारी नौकरी में ज्यादा पढ़ाई भी बनेगी अयोग्यता, क्या है गरीब युवाओं के हक का मामला

अगस्त 25, 2026

Image

यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को जवाब दिया

सरकार ने कहा कि यह आदेश लागू किया गया है ताकि कांवड़िए कभी भी किसी दुकान से कुछ ऐसा न खा लें जो उनकी धार्मिक भावनाओं को नुकसान पहुंचा सकता है। कांवड़ियों को परोसे जाने वाले खाद्य पदार्थों को लेकर छोटी-मोटी उलझन भी उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकती है और उन्हें भड़का सकती है। मुजफ्फरनगर का जिक्र करते हुए सरकार ने कोर्ट को दिए अपने जवाब में कहा, मुजफ्फरनगर जैसे सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाकों में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जहां खाने को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हुई, जिससे गलतफहमी के कारण तनाव और अराजकता की स्थिति पैदा हुई, नेम प्लेट का आदेश इसलिए दिया गया ताकि ऐसी स्थिति दोबारा न पैदा हो।

Image

याचिका खारिज करने की अपील

यूपी सरकार ने नेम प्लेट आदेश के खिलाफ दायर याचिका का विरोध किया और कोर्ट से याचिकाओं को खारिज करने की अपील की। ​​सरकार ने कहा, याचिका में लगाए गए आरोप सही नहीं हैं और तथ्य भी स्वीकार्य नहीं हैं। कोर्ट को इन याचिकाओं को खारिज करना चाहिए, क्योंकि यह राज्य की जिम्मेदारी का मामला है और सरकार ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदेश जारी किया था।

अधिकारियों की बैठक के बाद लिया गया फैसला

यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि Kanwar Yatra के दौरान खाने-पीने की उचित व्यवस्था और दुकानदारों के नाम प्रदर्शित करने से संविधान के समानता के अधिकार का उल्लंघन नहीं होता है। साथ ही यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया कि कोर्ट इस मामले में उचित आदेश जारी करे। यूपी सरकार ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान समुचित व्यवस्था के मद्देनजर नेम प्लेट का आदेश जारी किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि यह आदेश अचानक नहीं लिया गया बल्कि इससे पहले शीर्ष अधिकारियों की बैठक हुई थी और तय कानून के तहत इसे लागू करने का फैसला किया गया था।

Image

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश पर लगाई थी रोक

नेम प्लेट के आदेश पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में अगली सुनवाई तक नेम प्लेट लगाने पर रोक लगा दी थी। साथ ही कोर्ट ने कहा था कि दुकानदारों को अपनी पहचान बताने की जरूरत नहीं होगी। सिर्फ खाने का प्रकार बताना होगा। Kanwar Yatra कांवड़ियों को शाकाहारी खाना मिले और साफ-सफाई रखी जाए। हालांकि, यह बताना जरूरी है कि खाना शाकाहारी है या मांसाहारी। मामले की अगली सुनवाई आज यानी 26 जुलाई को होगी।

UP Police कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तारीखें घोषित, 23 अगस्त से 60244 पदों के लिए प्रवेश परीक्षा

Tags: Kanwar YatraSupreme Court
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Airfare Hearing: दिवाली-छठ पर आसमान छूते टिकट के दाम, सुप्रीम कोर्ट में एयरफेयर पर सुनवाई

Airfare Hearing: दिवाली-छठ पर आसमान छूते टिकट के दाम, सुप्रीम कोर्ट में एयरफेयर पर सुनवाई

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

अगर आपने कभी दिवाली, छठ या किसी जरूरी काम से अचानक फ्लाइट टिकट बुक की है, तो किराया देखकर झटका...

Supreme Court Government Job Qualification

Supreme Court Job Rule: सरकारी नौकरी में ज्यादा पढ़ाई भी बनेगी अयोग्यता, क्या है गरीब युवाओं के हक का मामला

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

Supreme Court Job Rule: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे करोड़ों युवाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट का एक अहम फैसला...

Supreme Court Relief: सिविल जज बनने वालों के लिए बड़ी राहत, 3 साल की शर्त खत्म अब बस चाहिए कितने साल की वकालत

Supreme Court Relief: सिविल जज बनने वालों के लिए बड़ी राहत, 3 साल की शर्त खत्म अब बस चाहिए कितने साल की वकालत

by Kirtika Tyagi
अगस्त 22, 2026

Supreme Court Relief: निचली अदालतों में सिविल जज बनने की तैयारी कर रहे कानून छात्रों और युवा वकीलों के लिए...

Supreme Court का सख्त रुख, किस महिला अधिकारी को स्थायी कमीशन ना देने पर तटरक्षक बल को लगाई फटकार

Supreme Court का सख्त रुख, किस महिला अधिकारी को स्थायी कमीशन ना देने पर तटरक्षक बल को लगाई फटकार

by Kirtika Tyagi
अगस्त 20, 2026

Court’s Stand: भारतीय तटरक्षक बल में लैंगिक समानता को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। महिला अधिकारी प्रियंका...

Supreme Court का बड़ा कदम, छात्रों की हिंसा और पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित

Supreme Court का बड़ा कदम, छात्रों की हिंसा और पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Committee Formation: छात्रों के हालिया विरोध-प्रदर्शन और उसके दौरान हुई हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है।...

Next Post
Stock Market

Stock Market: शेयर बाजार में उछाल जारी है, सेंसेक्स 80,100 के ऊपर है लेकिन बैंक शेयरों में गिरावट

Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024 Opening Ceremony: इस खास नदी पर पहली बार किसी स्टेडियम में होगा ओपन सेरेमनी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In