शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

Jammu-Kashmir: पुंछ में चीन से बना ग्रेनेड मिला, राजौरी-कुपवाड़ा समेत तीन स्थानों पर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच संघर्ष

Rajouri-Kupwara: जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ महीनों में बढ़ी आतंकी घटनाओं ने सुरक्षा बलों को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया है। आतंकियों के साथ कई बार मुठभेड़ हुई है।

by Mayank Yadav
अगस्त 29, 2024
in Latest News, जम्मू कश्मीर
J&K

Encounter in J&K: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ बुधवार (28 अगस्त) देर रात राजौरी के खेड़ी मोहरा लाठी और दांथल इलाकों में शुरू हुई। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकियों से मुठभेड़ की पुष्टि की है। उधर, कुपवाड़ा में भी सुरक्षाबलों ने बुधवार शाम वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया है। यहां भी आतंकियों से मुठभेड़ हुई है। एलओसी पर दो जगहों पर घुसपैठ की कोशिश की गई।

सुरक्षाबलों ने दोनों जगहों पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। अब दोनों जगहों पर (J&K) घुसपैठियों की तलाश जारी है। भारतीय सेना के जवानों का मानना ​​है कि घुसपैठ करने वाले आतंकियों के दो ग्रुप थे, जिनमें हर ग्रुप में 2 से 3 आतंकी शामिल थे। तंगधार और मचैल के ऊपरी इलाकों में तलाशी अभियान जारी है। हालांकि, खराब मौसम के कारण ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

RELATED NEWS

Tales Of A Gypsy : संवेदना नहीं जानकारी चाहिए, लाखों के पैकेज छोड़ चुनी सेना, शरीर ने छोड़ा साथ , आंखों से कर रहे संवाद

Tales Of A Gypsy : संवेदना नहीं जानकारी चाहिए, लाखों के पैकेज छोड़ चुनी सेना, शरीर ने छोड़ा साथ , आंखों से कर रहे संवाद

सितम्बर 10, 2026
Hathnikund Barrage: तीन दिन में ऐसे सामने आई हथिनीकुंड हादसे की पूरी कहानी, दोनो जवानों के शव मिले

Hathnikund Barrage: तीन दिन में ऐसे सामने आई हथिनीकुंड हादसे की पूरी कहानी, दोनो जवानों के शव मिले

सितम्बर 3, 2026

VIDEO | Jammu and Kashmir: Encounter between terrorists and security forces in #Rajouri, reinforcement deployed.

(Visuals deferred by unspecified time.)

(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/aT76UXbWt7

— Press Trust of India (@PTI_News) August 29, 2024

राजौरी में दो-तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका

जम्मू-कश्मीर (J&K) पुलिस ने बताया है कि 28 अगस्त को रात 9.30 बजे सुरक्षाबलों ने खेड़ी मोहरा लाठी और दांथल इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान करीब 11.45 बजे आतंकियों से संपर्क स्थापित हुआ। तभी खेड़ी मोहरा इलाके के पास आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। सूत्रों ने बताया है कि सुबह 6 बजे तक इलाके में रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। आशंका है कि दो से तीन आतंकी छिपे हुए हैं। फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

पुंछ में मिला चीन में बना ग्रेनेड

जम्मू-कश्मीर (J&K) के पुंछ में भी सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। यहां सिंधरा इलाके में हुई मुठभेड़ में सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। आतंकियों से मुठभेड़ के बाद सेना ने चीन में बने 6 ग्रेनेड बरामद किए हैं। फिलहाल इन्हें अपने कब्जे में ले लिया है। माना जा रहा है कि ये हथियार चीन के जरिए पाकिस्तान को दिए गए होंगे और फिर पाकिस्तान ने इन्हें आतंकियों को सौंपकर सीमा पार आतंक फैलाने के लिए भेज दिया होगा।

Delhi-NCR में भारी बारिश टेंशन, गुजरात में 26 लोगों की मौत, 18 राज्यों के लिए आज IMD की चेतावनी

Tags: encounterindian armyJammu Kashmir

Mayank Yadav

Related Posts

Tales Of A Gypsy : संवेदना नहीं जानकारी चाहिए, लाखों के पैकेज छोड़ चुनी सेना, शरीर ने छोड़ा साथ , आंखों से कर रहे संवाद

Tales Of A Gypsy : संवेदना नहीं जानकारी चाहिए, लाखों के पैकेज छोड़ चुनी सेना, शरीर ने छोड़ा साथ , आंखों से कर रहे संवाद

by SYED BUSHRA
सितम्बर 10, 2026

Colonel Anurag Upadhyay: कर्नल अनुराग उपाध्याय की कहानी उस जज्बे की मिसाल है, जिसमें आराम और सुरक्षित करियर से ज्यादा...

Hathnikund Barrage: तीन दिन में ऐसे सामने आई हथिनीकुंड हादसे की पूरी कहानी, दोनो जवानों के शव मिले

Hathnikund Barrage: तीन दिन में ऐसे सामने आई हथिनीकुंड हादसे की पूरी कहानी, दोनो जवानों के शव मिले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 3, 2026

हथिनीकुंड बैराज के पास ट्रेनिंग के दौरान मोटरबोट डूबने से लापता हुए दो जवानों की तलाश तीसरे दिन भी जारी...

Major Rishabh Singh Sambyal: राष्ट्रपति के ADC रहे मेजर ऋषभ सिंह संब्याल ने लिया सेना से रिटायरमेंट

Major Rishabh Singh Sambyal: राष्ट्रपति के ADC रहे मेजर ऋषभ सिंह संब्याल ने लिया सेना से रिटायरमेंट

by Sadaf Farooqui
अगस्त 31, 2026

Major Rishabh Singh Sambyal: मेजर ऋषभ सिंह संब्याल पिछले कुछ वर्षों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ आधिकारिक कार्यक्रमों में...

Captain Anuj Nayyar: की जयंती 28 अगस्त को, कारगिल के उस वीर की कहानी, जिसने 24 साल की उम्र मे दिया सर्वोच्च बलिदान

Captain Anuj Nayyar: की जयंती 28 अगस्त को, कारगिल के उस वीर की कहानी, जिसने 24 साल की उम्र मे दिया सर्वोच्च बलिदान

by SYED BUSHRA
अगस्त 27, 2026

Captain Anuj Nayyar Kargil War: देश की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों की गाथाएं हमेशा आने वाली...

Defence Deal: सेना के लिए ₹1,577 करोड़ के रक्षा सौदे पर हुए हस्ताक्षर ,खरीदे जाएंगे आधुनिक लॉइटर म्यूनिशन सिस्टम

Defence Deal: सेना के लिए ₹1,577 करोड़ के रक्षा सौदे पर हुए हस्ताक्षर ,खरीदे जाएंगे आधुनिक लॉइटर म्यूनिशन सिस्टम

by Kirtika Tyagi
अगस्त 15, 2026

भारतीय सेना की ताकत और आधुनिक युद्ध क्षमता बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय ने...

Next Post
Cabinet Meeting

PM मोदी ने कैबिनेट के साथ 5 घंटे लंबी बैठक की, जिसमें 100 दिन के एजेंडे पर भी चर्चा हुई।

Champai Soren

Champai Soren: CM हेमंत ने खुद चंपई सोरेन को बर्खास्त क्यों नहीं किया? BJP की चाल नहीं हुई कामयाब

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In