गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Hathnikund Barrage: तीन दिन में ऐसे सामने आई हथिनीकुंड हादसे की पूरी कहानी, दोनो जवानों के शव मिले

हथिनीकुंड बैराज हादसे में लापता दो जवानों के शव मिलने का दावा है। एक शव सहारनपुर और दूसरा जींद में मिला। दोनों डाइविंग सूट में थे, लेकिन सेना ने अभी आधिकारिक पहचान की पुष्टि नहीं की।

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 3, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

हथिनीकुंड बैराज के पास ट्रेनिंग के दौरान मोटरबोट डूबने से लापता हुए दो जवानों की तलाश तीसरे दिन भी जारी रही। अब दोनों के शव मिलने का दावा किया गया है, लेकिन सेना ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

हादसे की शुरुआत

1 सितंबर की शाम करीब 5 बजे हथिनीकुंड बैराज के पास वन पैरा स्पेशल फोर्स के पांच जवान प्रैक्टिस के लिए मोटरबोट से यमुना में उतरे थे। जवानों के नाव में पहुंचते ही मोटरबोट स्टार्ट नहीं हुई और अचानक डूबने लगी। इसके बाद पांचों जवानों ने डाइविंग किट और लाइफ जैकेट पहनकर नदी में छलांग लगा दी। इनमें से तीन जवान तैरकर पश्चिमी यमुना नहर के गेट से बाहर निकल आए, जबकि महाराष्ट्र के पीआर नारायण और जम्मू-कश्मीर के अखनूर निवासी अजय लापता हो गए।

RELATED NEWS

Major Rishabh Singh Sambyal: राष्ट्रपति के ADC रहे मेजर ऋषभ सिंह संब्याल ने लिया सेना से रिटायरमेंट

Major Rishabh Singh Sambyal: राष्ट्रपति के ADC रहे मेजर ऋषभ सिंह संब्याल ने लिया सेना से रिटायरमेंट

अगस्त 31, 2026
Captain Anuj Nayyar: की जयंती 28 अगस्त को, कारगिल के उस वीर की कहानी, जिसने 24 साल की उम्र मे दिया सर्वोच्च बलिदान

Captain Anuj Nayyar: की जयंती 28 अगस्त को, कारगिल के उस वीर की कहानी, जिसने 24 साल की उम्र मे दिया सर्वोच्च बलिदान

अगस्त 27, 2026

रात में शुरू तलाश

हादसे की जानकारी मिलते ही सेना और स्थानीय गोताखोरों की टीमें तलाश में जुट गईं। अगले दिन हरियाणा और यूपी एसडीआरएफ की टीमें भी अभियान में शामिल हुईं। हेलिकॉप्टर से निगरानी की गई और हथिनीकुंड बैराज से करीब 15 किलोमीटर के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पश्चिमी यमुना नहर में करीब एक घंटे तक पानी रोककर जलस्तर कम करने की कोशिश की गई, ताकि जवानों का पता लगाया जा सके।

पहला शव बरामद

2 सितंबर की रात करीब 8 बजे सहारनपुर जिले के बरथा कोरसी गांव के पास डाइविंग सूट में एक शव मिला। सिंचाई विभाग ने इसकी सूचना सेना को दी। दावा किया गया कि शव जम्मू-कश्मीर के अखनूर निवासी जवान अजय का है। हालांकि सेना की ओर से उस समय भी शव की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। हादसे के बाद बैराज से करीब 15 किलोमीटर दूर दादूपुर हेड के पास दो लाइफ जैकेट और एक डाइविंग किट भी मिली थी।

दूसरा शव मिला

3 सितंबर को सेना की टीमें तलाश अभियान के तहत करनाल के इंद्री तक पहुंचीं। पश्चिमी यमुना नहर में बहकर आने वाले शवों की संभावना को देखते हुए सुबह से निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे जींद की हांसी ब्रांच नहर में अमरेहड़ी गांव के पास डाइविंग सूट पहने एक शव बरामद हुआ। दावा किया गया कि यह महाराष्ट्र के पीआर नारायण का शव है। हांसी ब्रांच नहर पश्चिमी यमुना नहर की मुनक हेड से निकलती है।

बहाव ने बढ़ाई दूरी

हथिनीकुंड बैराज से पानी पश्चिमी यमुना नहर की ओर डायवर्ट होने के कारण शवों के काफी दूर तक बहने की संभावना जताई गई। बैराज से इंद्री करीब 82 किलोमीटर दूर है, जबकि मुनक हेड इसके आगे करीब 49 किलोमीटर पर है। इसके बाद अंटा हेड से हांसी ब्रांच नहर निकलती है। इसी जलमार्ग के कारण एक शव करीब 200 किलोमीटर दूर जींद तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है। फिलहाल दोनों शवों की पहचान को लेकर सेना की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Tags: Hathnikund Barrageindian army
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Major Rishabh Singh Sambyal: राष्ट्रपति के ADC रहे मेजर ऋषभ सिंह संब्याल ने लिया सेना से रिटायरमेंट

Major Rishabh Singh Sambyal: राष्ट्रपति के ADC रहे मेजर ऋषभ सिंह संब्याल ने लिया सेना से रिटायरमेंट

by Sadaf Farooqui
अगस्त 31, 2026

Major Rishabh Singh Sambyal: मेजर ऋषभ सिंह संब्याल पिछले कुछ वर्षों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ आधिकारिक कार्यक्रमों में...

Captain Anuj Nayyar: की जयंती 28 अगस्त को, कारगिल के उस वीर की कहानी, जिसने 24 साल की उम्र मे दिया सर्वोच्च बलिदान

Captain Anuj Nayyar: की जयंती 28 अगस्त को, कारगिल के उस वीर की कहानी, जिसने 24 साल की उम्र मे दिया सर्वोच्च बलिदान

by SYED BUSHRA
अगस्त 27, 2026

Captain Anuj Nayyar Kargil War: देश की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों की गाथाएं हमेशा आने वाली...

Defence Deal: सेना के लिए ₹1,577 करोड़ के रक्षा सौदे पर हुए हस्ताक्षर ,खरीदे जाएंगे आधुनिक लॉइटर म्यूनिशन सिस्टम

Defence Deal: सेना के लिए ₹1,577 करोड़ के रक्षा सौदे पर हुए हस्ताक्षर ,खरीदे जाएंगे आधुनिक लॉइटर म्यूनिशन सिस्टम

by Kirtika Tyagi
अगस्त 15, 2026

भारतीय सेना की ताकत और आधुनिक युद्ध क्षमता बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय ने...

Agniveer Exit: पहली बैच की सेवा खत्म, क्या पूर्व अग्निवीरों के लिए CAPF-पुलिस में नौकरी का रास्ता होगा आसान?

Agniveer Exit: पहली बैच की सेवा खत्म, क्या पूर्व अग्निवीरों के लिए CAPF-पुलिस में नौकरी का रास्ता होगा आसान?

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

Agniveer Retirement: अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती हुए पहली बैच के अग्निवीरों की चार साल की सैन्य...

Kargil War:ऑपरेशन विजय में ‘गन हिल’ की वीरगाथा, बिना एक भी जवान गंवाए, भारत ने जीत दर्ज कर रचा था इतिहास

Kargil War:ऑपरेशन विजय में ‘गन हिल’ की वीरगाथा, बिना एक भी जवान गंवाए, भारत ने जीत दर्ज कर रचा था इतिहास

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026

Kargil War Gun Hill Victory, कारगिल युद्ध के दौरान1 भारतीय सेना ने कई कठिन और ऐतिहासिक लड़ाइयां लड़ीं, लेकिन पॉइंट...

Next Post
Blast Report: प्रयागराज पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 मकान टूटे; जांच में सामने आई विस्फोटक बनाने की बात

Blast Report: प्रयागराज पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 मकान टूटे; जांच में सामने आई विस्फोटक बनाने की बात

Flight Smoking: अबूधाबी-लखनऊ इंडिगो फ्लाइट में सीट पर सिगरेट जलाई, लैंडिंग के बाद CISF ने पकड़ा

Flight Smoking: अबूधाबी-लखनऊ इंडिगो फ्लाइट में सीट पर सिगरेट जलाई, लैंडिंग के बाद CISF ने पकड़ा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist