Tuesday, March 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Ghaziabad: नेशनल हाईवे पर ‘मजिस्ट्रेट’ लिखी बोलेरो गाड़ी से हुई स्टंटबाजी, पुलिस ने काटा चलान

गाजियाबाद में सरकारी गाड़ी से स्टंटबाजी का एक मामला सामने आया है। गाड़ी पर 'मजिस्ट्रेट' लिखा हुआ है और उस पर अफसरों की गाड़ियों पर लगी लाल-नीली फ्लैशर लाइट लगी हुई है। गाड़ी के बाईं ओर एक लड़का खिड़की से लटक कर स्टंट कर रहा है।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
September 4, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद
Ghaziabad
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ghaziabad: दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में स्टंट करने वाले युवकों ने तहसीलदार की गाड़ी को भी नहीं बख्शा। गाजियाबाद में नेशनल हाईवे पर तहसीलदार सदर की गाड़ी से दो युवकों ने स्टंट किया। गाड़ी पर ‘मजिस्ट्रेट’ लिखा था और लाल बत्ती के साथ हूटर भी लगा था।

इस स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस संबंध में गाड़ी का 25 हजार रुपये का चालान किया और दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें से एक नाबालिग है।

RELATED NEWS

Ghaziabad

नोएडा के बाद अब गाजियाबाद में ‘मौत का गड्ढा’: इंजीनियर के बाद अब 11 साल के मासूम को निगल गया खुला नाला!

January 23, 2026
Ghaziabad GDA illegal plotting

Ghaziabad में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर: GDA ने दी चेतावनी, इन इलाकों में निवेश से बचें

January 14, 2026

‘मजिस्ट्रेट’ लिखी गाड़ी से हो रही स्टंटबाजी

मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे पर ‘मजिस्ट्रेट’ लिखी बोलेरो गाड़ी से स्टंटबाजी की गई। गाड़ी का हूटर बजाते हुए एक युवक खिड़की से लटक गया और इसका वीडियो बनवाया, जो अब सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है।

यह वीडियो रात के समय विजयनगर थाना क्षेत्र (Ghaziabad) के नेशनल हाईवे-9 पर बनाया गया है, जिसमें एक सफेद बोलेरो गाड़ी तेज रफ्तार से दौड़ रही है।

गाड़ी पर ‘मजिस्ट्रेट’ लिखा हुआ है और इसके ऊपर लाल-नीले रंग की फ्लैशर लाइट लगी है, जो आमतौर पर अफसरों की गाड़ियों पर होती है। गाड़ी के बाईं तरफ एक युवक खिड़की से लटककर स्टंट कर रहा है, जबकि आगे चल रही एक अन्य गाड़ी में बैठा युवक इस घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा है।

यह भी पढ़े: नकली नोट छापने वाला मदरसा हुआ सील, छात्रों के आतंकी कनेक्शन की हो रही पड़ताल

वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई 

वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नंबर प्लेट के आधार पर गाड़ी को ट्रेस किया और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी का नंबर देखकर तुरंत 25 हजार रुपये का चालान किया।

जांच के दौरान पता चला कि यह जीडीए की सरकारी गाड़ी है, जो वर्तमान में तहसील सदर से संबद्ध है और जिसका उपयोग तहसीलदार सदर गाजियाबाद अपनी ड्यूटी के लिए कर रहे थे।

इस गाड़ी को तहसीलदार का ड्राइवर संजय अपने घर ले गया था, जहां से उसका बेटा इसे अपने दोस्त के साथ लेकर निकल गया और इस लापरवाहीपूर्ण कार्य को अंजाम दिया। दोनों को हिरासत में लिया गया है। डीसीपी ने बताया कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Tags: GhaziabadPolice Challan
Share198Tweet124Share50
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Ghaziabad

नोएडा के बाद अब गाजियाबाद में ‘मौत का गड्ढा’: इंजीनियर के बाद अब 11 साल के मासूम को निगल गया खुला नाला!

by Mayank Yadav
January 23, 2026

Ghaziabad Ahil Death Case: जिले में सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलते हुए एक और मासूम की जान लापरवाही की भेंट...

Ghaziabad GDA illegal plotting

Ghaziabad में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर: GDA ने दी चेतावनी, इन इलाकों में निवेश से बचें

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Ghaziabad GDA illegal plotting: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को लोनी क्षेत्र...

Ghaziabad

सौतन को बगल में बिठाया और बीवी को कार से उड़ाया; नैनीताल की सड़कों पर तमाशा!

by Mayank Yadav
January 8, 2026

Ghaziabad News Nainital Crime: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ वैवाहिक...

Ghaziabad Biodiversity Park:

Ghaziabad को 2026 में मिलेगा भव्य ‘हिंडन बायोडायवर्सिटी पार्क’; जिपलाइन और रिसर्च गार्डन होंगे खास आकर्षण

by Mayank Yadav
January 8, 2026

Ghaziabad Biodiversity Park: दिल्ली-एनसीआर के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में नए बस अड्डे...

Ghaziabad

अंधेरे में पैर पर गोली मारने वाली पुलिस दिन के उजाले में पिस्टल लोड करना भूली! देखें शर्मनाक वीडियो।

by Mayank Yadav
December 18, 2025

Ghaziabad Police viral video: उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस, जो अपराधियों के सटीक निशाने और लगातार होने वाली मुठभेड़ों के...

Next Post
नाइजीरिया में दिखा मौत का तांडव, बोको हरम ने उतारा 100 लोगों को मौत के घाट

नाइजीरिया में दिखा मौत का तांडव, बोको हरम ने उतारा 100 लोगों को मौत के घाट

लाडवा से चुनाव लड़ेंगे Nayab Singh Saini बीजेपी ने जारी की चुनाव की पहली लिस्ट

लाडवा से चुनाव लड़ेंगे Nayab Singh Saini बीजेपी ने जारी की चुनाव की पहली लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist