सोमवार, सितम्बर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

सीएम योगी की छवि पर हमला या 2027 के चुनाव की तैयारी, यूपी में इतना अहम क्यों बुलडोजर पॉलिटिक्स?

यूपी की राजनीति में बुलडोजर पर क्लेश हो रखा है। CM योगी आदित्यनाथ और पूर्व सीएम अखिलेश यादव की धुआंधार बयानबाजी हुई।

by Akhand Pratap Singh
सितम्बर 6, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP Politics
Share on FacebookShare on Twitter

UP Politics: यूपी की राजनीति (UP Politics) में बुलडोजर पर क्लेश हो रखा है। CM योगी आदित्यनाथ और पूर्व सीएम अखिलेश यादव की धुआंधार बयानबाजी हुई। ऐसा बहुत कम मौकों पर होता है कि एक मुद्दे पर एक दिन में कई बार वार-पलटवार हो जाए। कोई दूसरा मुद्दा होता तो शायद इतनी तेजी से एक दूसरे पर पलटवार नहीं होता।

मुद्दा बुलडोजर का है तो सियासी कलह जोड़ों पर है। अब सवाल ये है कि इस यूपी की राजनीति (UP Politics) में बुलडोजर पॉलिटिक्स इतना अहम क्यों है? क्या ये उपचुनाव के साथ-साथ 2027 के विधानसभा की तैयारी है? या फिर CM योगी की छवि पर हमला है?

RELATED NEWS

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

सितम्बर 8, 2026
Charu Chaudhary RLD Politics

RLD Politics: चारू चौधरी की मंच पर एंट्री क्या है सियासी दस्तक? यूपी चुनाव से पहले महिला चेहरों पर बढ़ा फोकस

सितम्बर 8, 2026

यूपी में अहम क्यों है बुलडोजर पॉलिटिक्स?

देश में बुलडोजर कानून व्यवस्था का प्रतिक बन गया है। लोगों को कोर्ट से न्याय की उम्मीद रहती थी। वो न्याय अब प्रशासन बुलडोजर चला कर देता है। अगर बुलडोजर नहीं चला तो जनता इसे चलाने की मांग करती है। क्योंकि बुलडोजर सिर्फ न्याय नहीं धार्मिक राजनीतक न्याय देता है। इसलिए ये बुलडोजर मॉडल वाला इंसाफ हिट हुआ।

इस न्याय मॉडल (UP Politics) की शुरुआत CM योगी आदित्यनाथ ने की थी। अब ये मॉडल देश के कई राज्यों में सख्त कानून व्यवस्था का प्रतिक है। किसी भी राज्य में कानून व्यवस्था चुनावी मुद्दा होता है। राज्य में कानून व्यवस्था सख्त है तो उस राज्य के मुखिया की सख्त छवि दर्शाई जाती है। फिर आम जनता उन्हें अपना मसीहा के रुप में देखते हैं। यूपी में CM योगी ऐसे ही मसीहा के रुप में जनता के बीच लोकप्रिय हैं।

ये भी पढ़ें : पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा चमत्कारी पत्ता, चुटकियों में छू कर देगा फेफड़ों में जमी गंदगी

क्या चल रही 2027 के विधानसभा की तैयारी?

इसी छवि और लोकप्रियता का फायदा CM योगी को पिछली विधानसभा यानि 2022 के चुनाव में मिला था। उस समय जनता कह रही थी यूपी की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है इसलिए वोट तो योगी जी को ही जाएगा। तब यूपी में दोबारा योगी की सरकार बनाने में कानून व्यवस्था यानि बुलडोडर ने अहम भूमिका निभाई थी।

नए भारत के सबसे चर्चित यंत्र बुलडोजर को जिसने भी बनाया होगा उसके अविष्कार के मूल में निर्माण कराना ही होगा, बनाने वाले ने सोचा होगा कि इससे इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने में आसानी होगी। उसने कभी यह नहीं सोचा होगा की इससे सरकार बनाने में आसानी होगी।अब बुलडोजर को कहां पता की वह निर्माण कर रही है या विध्वंश।

हां उसे चलाने वाले को जरुर पता होता होगा। ऐसा हम उम्मीद कर सकते हैं। यूपी में बुलडोजर चला कर योगी आदित्यनाथ ने सख्त छवि और सख्त कानून व्यवस्था का निर्माण किया अब इसी बुलडोजर की स्टेयरिंग पकड़ कर सपा प्रमुख अखिलेश यादव उस छवि को ध्वस्त करना चाहते हैं।

यह भी पढ़े: नोएडा उत्तराखंड पब्लिक स्कूल के दो छात्र लापता, अभिभावकों ने अकादमी की निंदा की

क्या CM योगी की छवि पर हो रहा हमला?

क्योंकि बुलडोडर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी का घर सिर्फ़ इसलिए कैसे ध्वस्त किया जा सकता है जब वह सिर्फ आरोपी हो। कोई व्यक्ति दोषी भी है तो क़ानून की निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना उसके घर को ध्वस्त नहीं किया जा सकता।”

इस टिप्पणी के बाद अखिलेश को हथियार मिल गया कि वह जनता को बताए कि बुलडोजर से न्याय नहीं अन्याय हुआ है। अखिलेश अच्छे से जानते हैं कि बुलडोजर मॉडल का फायदा CM योगी को मिला है। इससे उनकी छवि सख्त प्रशासक और नेता के रुप में हुई है।

आने वाले उप चुनाव या विधानसभा चुनाव में बुलडोजर मॉडल की राजनीतिक जमीन को नहीं तोड़ा गया तो इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। CM योगी भी इस राजनीति से भली भांति परिचित हैं। वो जानते हैं कि उनकी सरकार बनने में बुलडोजर का अहम योगदान हैं। तभी तो यूपी की राजनीति में बुलडोजर पर जमकर राजनीति हो रही है।

Tags: Akhilesh YadavCM YogiUP Politics
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Sultanpur Janmashtami Dispute:सुल्तानपुर के दुबेपुर विकासखंड स्थित पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा...

Charu Chaudhary RLD Politics

RLD Politics: चारू चौधरी की मंच पर एंट्री क्या है सियासी दस्तक? यूपी चुनाव से पहले महिला चेहरों पर बढ़ा फोकस

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Charu Chaudhary RLD Politics:सहारनपुर में पिछले हफ्ते हुई राष्ट्रीय लोक दल की स्वाभिमान रैली में जयंत चौधरी के साथ उनकी...

Meerut Gurjar Community Political Participation

मेरठ में गुर्जर समाज का ऐलान, किससे मांगी राजनीतिक हिस्सेदारी , 29 अक्टूबर को दिल्ली में रैली

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Meerut Gurjar Community Political Participation:मेरठ में गुर्जर समाज की ओर से राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर आवाज तेज हुई है। समाज...

UP Election 2027 BJP CM Face

UP Politics: क्या 2027 में BJP खेलेगी बड़ा दांव, योगी के साथ OBC-दलित चेहरे पर भी नजर

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

UP Election 2027 BJP CM Face:उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को अभी समय है, लेकिन बीजेपी के भीतर...

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में गठबंधन को लेकर हलचल बढ़ती दिखाई...

Next Post
Hathras Accident

Hathras Accident: रोडवेज और मैक्स के बीच जोरदार टक्कर...12 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

Swine flu

Uttar Pradesh में Swine flu ने दी दस्तक, 25 साल के लड़के की मौत..मां की हालत गंभीर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In