शुक्रवार, अगस्त 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP News: पानी पीने के दौरान गले में फंसा गुब्बारा, सात वर्षीय छात्र की स्कूल में गिरकर मौत

फर्रुखाबाद जिले (UP News) के एक स्कूल में लंच के दौरान एक छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया गया कि छात्र पानी पीने गया था, लेकिन जैसे ही उसने बोतल खोली, अचानक जमीन पर गिर पड़ा और फिर नहीं उठ सका।

by Akhand Pratap Singh
सितम्बर 26, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP News
Share on FacebookShare on Twitter

UP News: फर्रुखाबाद जिले (UP News) के एक स्कूल में लंच के दौरान एक छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया गया कि छात्र पानी पीने गया था, लेकिन जैसे ही उसने बोतल खोली, अचानक जमीन पर गिर पड़ा और फिर नहीं उठ सका। स्कूल स्टाफ ने जब बच्चे को गिरा हुआ देखा, तो तुरंत परिजनों को सूचित किया गया।

परिजन उसे तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि छात्र के हाथ में गुब्बारा था, और संभवतः वह गुब्बारा उसकी सांस नली में फंस गया, जिससे उसका दम घुट गया।

RELATED NEWS

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

अगस्त 11, 2026
Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

अगस्त 11, 2026

दूसरी कक्षा में पढ़ता था छात्र

यह घटना कमालगंज के जहानगंज थाना क्षेत्र के बहोरा गांव की है। वहां के निवासी जबर सिंह का सात वर्षीय बेटा जगतराम, जो बहोरा के प्राथमिक विद्यालय में दूसरी कक्षा का छात्र था, गुरुवार को लंच के समय अचानक पानी पीने के लिए भागा। जानकारी के मुताबिक, जैसे ही उसने नल खोला, वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। जब स्कूल स्टाफ को छात्र के गिरने की खबर मिली, तो स्कूल में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़े: बुजुर्ग प्रेम की कलह: 80 के पति-76 की पत्नी, 5000 रु भत्ते पर महाभारत

आनन-फानन में पहुंचे अस्पताल

स्कूल स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा और छात्र को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। मां सीमा देवी और पिता जबर सिंह जल्दबाजी में स्कूल पहुंचे। परिजन 108 एंबुलेंस से जगतराम को कमालगंज सीएचसी ले गए, जहां डॉ. विकास पटेल ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया। रसोइया ईश्वरी देवी और प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ छात्रों ने जगतराम के मुंह में गुब्बारा देखा था, और उसी समय वह गिरा था।

क्या था पूरी मामला?

गुब्बारा गले में फंस जाने से सांस अटकने पर जगतराम पानी पीने के लिए दौड़ा, लेकिन वह फिर से गिर पड़ा। इसके बाद उसके परिजनों को बुलाया गया। स्कूल में छात्र की मौत की सूचना मिलने पर सांसद मुकेश राजपूत और उपजिलाधिकारी सदर रजनीकांत अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Tags: FarukhkhabadUP News
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

BSP Stand : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छात्रों और Gen Z के मुद्दे पर अपनी बात...

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

by Sadaf Farooqui
अगस्त 11, 2026

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वेच्छा से इस्लाम धर्म अपनाने वाली दो बालिग बहनों को कथित तौर पर अवैध...

Burqa Kanwar Case:  संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

Burqa Kanwar Case: संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 4, 2026

Burqa Kanwar Case : उत्तर प्रदेश के संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने के बाद चर्चा में आईं तमन्ना...

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

Gorakhpur Attack: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

UP Shocking News: उत्तर प्रदेश के दो जिलों से सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर...

Next Post
लैपटॉप से लेकर स्मार्टवॉच तक Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में सब पर मिलेगी छूट

लैपटॉप से लेकर स्मार्टवॉच तक Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में सब पर मिलेगी छूट

Greater Noida

Greater Noida : अब यमुना एक्स्प्रेस-वे से सफर हुआ महंगा, जानिए क्या है कारण?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist