मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

यूपी उपचुनाव में 8 सीटों पर भाजपा उतार सकती है उम्मीदवार, मीरापुर सीट पर RLD का कब्जा

उत्तर प्रदेश विधानसभा उप चुनाव 2024 के लिए भाजपा हाईकमान ने सभी प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दे दिया है। आज शाम तक बीजेपी 8 प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है।

by Akhand Pratap Singh
अक्टूबर 22, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश, विधानसभा चुनाव 2024
UP Byelection
Share on FacebookShare on Twitter

UP Byelection: उत्तर प्रदेश विधानसभा उप चुनाव 2024 के लिए भाजपा हाईकमान ने सभी प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दे दिया है। आज शाम तक बीजेपी 8 प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। इस प्रक्रिया के तहत (UP Byelection) रविवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर एक बैठक हुई, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्या और ब्रजेश पाठक शामिल थे। बैठक में बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी उपस्थित रहे।

8 सीटों पर बीजेपी उतार सकती है प्रत्याशी

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बीजेपी 8 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी, और इनमें से अधिकांश पर नए चेहरे पेश किए जाएंगे। वहीं, 9वीं सीट पर राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) अपना प्रत्याशी मैदान में उतारेगा, जो पहले भी इसी पार्टी के पास थी। बीजेपी हाईकमान ने केशव मौर्या, ब्रजेश पाठक और भूपेंद्र चौधरी को संजय निषाद को मनाने की जिम्मेदारी दी है। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री और अध्यक्ष ने केंद्रीय हाईकमान को आश्वस्त किया कि बीजेपी अधिकांश सीटें जीतने में सफल होगी।

RELATED NEWS

Charu Chaudhary RLD Politics

RLD Politics: चारू चौधरी की मंच पर एंट्री क्या है सियासी दस्तक? यूपी चुनाव से पहले महिला चेहरों पर बढ़ा फोकस

सितम्बर 8, 2026
Meerut Gurjar Community Political Participation

मेरठ में गुर्जर समाज का ऐलान, किससे मांगी राजनीतिक हिस्सेदारी , 29 अक्टूबर को दिल्ली में रैली

सितम्बर 5, 2026

मिली जानकारी के अनुसार यूपी सरकार में सहयोगी निषाद पार्टी कटेहरी और मंझवा सीट की मांग कर रही है। निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद का कहना है कि विधानसभा चुनाव में दोनों सीटें उनकी पार्टी को मिली थीं, इसलिए भाजपा को उपचुनाव में भी ये सीटें सहयोगी पार्टी को देनी चाहिए।

उपचुनाव में मुस्लिम-दलित गठजोड़, किसको बनाएंगा सिरमौर!

भाजपा किसे दे सकती है टिकट

सूत्रों की मानें तो मंझवा सीट से सुचिस्मिता मौर्या को टिकट मिलने की संभावना है, जो पूर्व विधायक रह चुकी हैं। गाजियाबाद से संजीव शर्मा या अशोक मोना में से किसी एक को टिकट मिल सकता है। कटेहरी से धर्मराज निषाद, कुंदरकी से शेफाली सिंह, रामवीर सिंह और अभिषेक सिंह के नाम चर्चा में हैं।

करहल से वीरेंद्र शाक्य या प्रेम सिंह शाक्य में से किसी एक को पार्टी उम्मीदवार के रूप में चुना जा सकता है। फूलपुर से दीपक पटेल, शीशामऊ से राकेश सोनकर, और खैर से सुरेंद्र दिलेर, भारत भारती या मुकेश सूर्यवंशी में से किसी एक के नाम पर अंतिम निर्णय लिया जाना है।

Tags: UP ByelectionUP Politics
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Charu Chaudhary RLD Politics

RLD Politics: चारू चौधरी की मंच पर एंट्री क्या है सियासी दस्तक? यूपी चुनाव से पहले महिला चेहरों पर बढ़ा फोकस

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Charu Chaudhary RLD Politics:सहारनपुर में पिछले हफ्ते हुई राष्ट्रीय लोक दल की स्वाभिमान रैली में जयंत चौधरी के साथ उनकी...

Meerut Gurjar Community Political Participation

मेरठ में गुर्जर समाज का ऐलान, किससे मांगी राजनीतिक हिस्सेदारी , 29 अक्टूबर को दिल्ली में रैली

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Meerut Gurjar Community Political Participation:मेरठ में गुर्जर समाज की ओर से राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर आवाज तेज हुई है। समाज...

UP Election 2027 BJP CM Face

UP Politics: क्या 2027 में BJP खेलेगी बड़ा दांव, योगी के साथ OBC-दलित चेहरे पर भी नजर

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

UP Election 2027 BJP CM Face:उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को अभी समय है, लेकिन बीजेपी के भीतर...

BJP ticket war in Uttar Pradesh

BJP Ticket War: सपा के बागी विधायकों की दावेदारी से बीजेपी में बढ़ी टेंशन, पुराने नेताओं के सामने टिकट बचाने की चुनौती

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

BJP ticket war in Uttar Pradesh:यूपी में चुनावी सरगर्मियां बढ़ने के साथ बीजेपी के अंदर टिकट को लेकर नई हलचल...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

Next Post
Janpad Crime

सरकारी अस्पताल के डॉक्टर बन गए ‘नीम हकीम’, सामने आया जनपद का मामला

UP Crime

लग्जरी एंडरवर कार में ले जा रहे थे 12 किलो सोना, यमुना एक्सप्रेस वे पर पुलिस के हत्थे चढ़े

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In