शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

1 ‘टेररिस्ट’ के ‘एनकाउंटर’ ने डोनाल्ड ट्रंप को दिलाई व्हाइट हाउस की ‘चाबी’

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप निर्विवाद विजेता बनकर उभरे हैं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस को बड़े अंतर से हराया है।

by Digital Desk
नवम्बर 7, 2024
in Latest News, दिल्ली, विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Crude Oil Price Fall: शांति समझौते की उम्मीद से तेल बाजार में राहत, दो हफ्तों के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा कच्चा तेल

Iran US Conflict: ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा,एक दूसरे पर हमलों के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ी

जुलाई 9, 2026
Trump Drone Attack Claim: सीजफायर के बीच होर्मुज में बढ़ा तनाव, ट्रंप ने ईरान पर लगाया हमले का आरोप

Trump Drone Attack Claim: सीजफायर के बीच होर्मुज में बढ़ा तनाव, ट्रंप ने ईरान पर लगाया हमले का आरोप

जून 27, 2026

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। अमेरिका चुनाव के नतीजे आ गए हैं और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की कैंडीडेट कमला हैरिस को हराकर इतिहास रच दिया। वह अब अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति होंगे। ट्रंप ने पूरे चुनाव प्रचार में करीब 900 सौ से अधिक जनसभाएं की। एक ऐसी ही पब्लिक मीटिंग के दौरान उन पर जानलेवा हमला हुआ। हमलवार ने उन पर गोलियां चलाईं। गोली ट्रंप के कान को छूते हुए निकल गई। तब इसे रिपब्लिक पार्टी ने एक आतंकी हमला करार दिया और इसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया था। जिसका फाएदा डोनाल्ड ट्रंप को मिला।

डोनाल्ड ट्रंप जीते, कमला हैरिस हारी

अमेरिका के चुनाव पर पूरी दुनिया की नजर थी। 5 नवंबर को मतदान के बाद वोटों की गिनती काम चालू हो गया। अमेरिका के 50 राज्यों में 538 सीटों या अमेरिका के हिसाब से कहें तो इलेक्टोरल वोट के लिए चुनाव हुआ। इन सीटों में जीतने वाले प्रत्याशी को 270 का आंकड़ा पार करना था। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप ने ये आंकड़ा पार कर लिया और सिनेट में भी रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत मिल गया। डोनाल्ड ट्रंप 270 इलेक्टोरल वोट्स हासिल करके सत्ता में वापसी की तो वहीं कमला हैरिस को 224 इलेक्टोरल वोट मिले। डोनाल्ड ट्रंप अब 20 जनवरी राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

डोनाल्ड ट्रंप पर हुआ था जानलेवा हमला

डोनाल्ड ट्रंप को रिपब्लिकन पार्टी ने तीसरी बार राष्ट्रपति का कैंडीडेट बनाया था। तब कोई यह नहीं जानता था कि ट्रंप इस चुनाव को जीत जाएंगे। लेकिन, एक तस्वीर ने अमेरिकी चुनाव के रुख को ही बदल दिया। यह तस्वीर थी, 13 जुलाई 2024 की पेंसिलवेनिया के बटलर पार्क की। इस जगह पर ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ। गनीमत रही कि ट्रंप जिंदा बच गए और इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी की। खून लगे मुंह के साथ मुठ्ठी भींचकर खड़े होने की उनकी तस्वीर ने पूरी दुनिया को सन्न कर दिया था। जानकार बताते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप की ये तस्वीर ट्रंप कार्ड साबित हुई और कमला हैरिस के लिए विलेन।

हमले के बाद भी डोनाल्ड ट्रंप डटे रहे

डोनाल्ड ट्रंप की मुठ्ठी भींचकर खड़े होने की ये तस्वीर पूरे अमेरिका में छा गई और एकाएक उनका जनसमर्थन बढ़ गया। इस हमले के बाद भी ट्रंप डटे रहे और करीब 6 सौ से अधिक जनसभाएं की। वह निडर योद्धा के तौर पर उभर कर सामने आए। हमला के दो माह के बाद डोनाल्ड ट्रंप फिर उसी स्थान पर गए और जनसभा को संबोधित किया। इस घटना ने भी लोगों के दिलों में ट्रंप के लिए जगह बनाने में काफी मदद की।

तब फाइट-फाइट-फाइट कह कर चिल्लाए ट्रंप

जब डोनाल्ड ट्रंप को गोली छूकर निकली थी, तब भी वह मुठ्ठी को हवा में उठाए फाइट-फाइट-फाइट चिल्ला रहे थे। वह इस बात से भी बेखबर थे कि कहीं हमलावर दूसरी बार उनको निशाना न बना दे। हालांकि, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के स्नाइपर ने तुरंत उस हमलावर को ढेर कर दिया था। जानकार बताते हैं कि अमेरिका में हुई इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। कमला हैरिस तब ट्रंप के मुकाबले ज्यादा मजबूत थी, पर जनता ने पूरे खेल ही पलट दिया और दूसरी बार अमेरिका में ट्रंप की सरकार बनवा दी।

इस युवक ने किया था जानलेवा हमला

अमेरिका की शीर्ष जांच एजेंसी एफ़बीआई ने बताया था कि ट्रंप पर हमला करने वाले शख्स का नाम थॉमस मैथ्यू क्रुक्स था। वह सिर्फ 20 साल का था। वह पेंसिलवेनिया के बेथल पार्क का रहने वाला था, जिसकी ट्रंप के रैली स्थल से दूरी मात्र 70 किमी थी। रैली स्थल पर मौजूद कई लोगों ने दावा किया था कि उन्होंने क्रुक्स को कुहनियों के बल रेंगते हुए देखा था और इसकी सूचना पुलिस और सीक्रेट सर्विस को दी थी। इसके बावजूद सीक्रेट सर्विस ने इस सूचना को गंभीरता से नहीं लिया। हालांकि, जांच के बाद सीक्रेट सर्विस एजेंट्स के खिलाफ कार्रवाई की गई।

ट्रंप पर दो प्राणघातक हमले हुए

डोनाल्ड ट्रंप देश के इतिहास में पहले ऐसे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति हैं जिन्हें अपराधी घोषित किया गया। राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान के दौरान दो प्राणघातक हमलों से बचने के बाद भी ट्रंप (78) मैदान में मजबूती से डटे रहे और अब अमेरिकी मतदाताओं ने उन्हें दूसरा कार्यकाल दिया है। वह अब अमेरिकी इतिहास में राष्ट्रपति निर्वाचित होने वाले सबसे उम्रदराज शख्स हैं। ट्रंप एक बिजसनेसमैन है। टीवर होस्ट भी रहे और बपचन में खेती-किसानी भी की। ट्रंप का परिवार जर्मनी से आकर अमेरिका में बसा था।

जीत के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने जीत के बाद अमेरिकी नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि ये क्षण देश को उबारने में मदद करेगा। अमेरिका ने हमें अभूतपूर्व जनादेश दिया है। ट्रंप ने लोगों से कहा कि मैं आपके लिए लड़ता रहूंगा। ऐसी जीत पहले कभी नहीं देखी। आपके लिए जीवन की अंतिम सांस तक खड़ा रहूंगा। तब तक चैन से नहीं बैठूंगा जब तक एक मजबूत और समृद्ध अमेरिका आपको नहीं दे देता, जिसके आप हकदार हैं। अगले 4 साल अमेरिका का स्वर्णिम काल होगा।

Tags: Donald TrumpKamala HarrisUS Presidential Election
Share197Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

Crude Oil Price Fall: शांति समझौते की उम्मीद से तेल बाजार में राहत, दो हफ्तों के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा कच्चा तेल

Iran US Conflict: ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा,एक दूसरे पर हमलों के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 9, 2026

Iran US Conflict: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। दोनों देशों के...

Trump Drone Attack Claim: सीजफायर के बीच होर्मुज में बढ़ा तनाव, ट्रंप ने ईरान पर लगाया हमले का आरोप

Trump Drone Attack Claim: सीजफायर के बीच होर्मुज में बढ़ा तनाव, ट्रंप ने ईरान पर लगाया हमले का आरोप

by Kirtika Tyagi
जून 27, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक बड़े मालवाहक जहाज पर...

Trump Statement At G7 Summit 2026

G7 Summit 2026: देर से आये ट्रंप बोले ‘मैं ही बॉस हूं’ दुनिया हैरान , यूक्रेन सहायता और रूस पर सख्त रुख बना चर्चा का विषय

by SYED BUSHRA
जून 18, 2026

G7 Summit 2026: 52वें जी7 शिखर सम्मेलन के आखिरी दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने खास अंदाज में नजर आए।...

Middle East Tensions: समझौते में देरी, ट्रंप की बढ़ी नाराजगी, अमेरिकी हमलों के बाद क्षेत्र में हालात और संवेदनशील

Middle East Tensions: समझौते में देरी, ट्रंप की बढ़ी नाराजगी, अमेरिकी हमलों के बाद क्षेत्र में हालात और संवेदनशील

by Kirtika Tyagi
जून 11, 2026

Trump's Strong Warning To Iran:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर सख्त बयान दिया है। उन्होंने...

Donald Trump on Iran:  ईरानी लोगों की तारीफ में क्या बोले ट्रंप? समझौते की राह में क्या बना रहा रोड़ा क्यों अटका है मामला?

Donald Trump on Iran: ईरानी लोगों की तारीफ में क्या बोले ट्रंप? समझौते की राह में क्या बना रहा रोड़ा क्यों अटका है मामला?

by Kirtika Tyagi
जून 7, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ईरान...

Next Post
डोनाल्ड ट्रंप की गर्लफ्रेंड बनी ढाल और नाई का पौत्र बना US का नया ‘बॉस’

डोनाल्ड ट्रंप की गर्लफ्रेंड बनी ढाल और नाई का पौत्र बना US का नया ‘बॉस’

Chhath Puja 2024 :  छठ महापर्व का तीसरा दिन आज, जानें सूर्यास्त के अर्घ्य का महत्व और सही समय

Chhath Puja 2024 :  छठ महापर्व का तीसरा दिन आज, जानें सूर्यास्त के अर्घ्य का महत्व और सही समय

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist