मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

डोनाल्ड ट्रंप की गर्लफ्रेंड बनी ढाल और नाई का पौत्र बना US का नया ‘बॉस’

डोनाल्ड ट्रंप के दादा थे नाई और पिता बिजनेसमैन, ट्रंप ने संभाला कारोबार, तीसरी गर्लफ्रेंड से की शादी, बड़ी दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी।

by Digital Desk
नवम्बर 7, 2024
in Latest News, दिल्ली, विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। अमेरिका के चुनाव में रिपलब्कि पार्टी के कैंडीडेट डोनाल्ड ट्रंप को प्रचंड जीत मिली है। उन्होंने अपनी प्रतिद्धंदी कमला हैरिस को सियासी अखाड़े में चित करते हुए बड़ा उलटफेर कर दिया है। ट्रंप दूसरी बार यूएसए के प्रेसिडेंट चुने गए हैं। 20 जनवरी 2025 को ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। ऐसे में हम डोनाल्ड ट्रंप की जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्सों से आपको अपने इस खास अंक के जरिए रूबरू कराने जा रहे हैं। कैसे एक नाई का पा़त्र, दूनिया का सबसे अमीर व्यक्ति बना। कौन है, वह लेडी, जिसके साथ शादी करने के बाद ट्रंप राजनीति के किंग बने। … तो आइए जानते हैं अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के बारे में…।

1949 को हुआ था डोनाल्ड ट्रम्प का जन्म

डोनाल्ड ट्रम्प का जन्म अमेरिका के न्यूयॉर्क में 14 जून 1946 को हुआ था। डोनाल्ड ट्रम्प के पिता फ्रेड ट्रम्प बड़े कारोबारी थे। फ्रेड के पांच बच्चों में डोनाल्ड ट्रम्प चौथे हैं। ट्रम्प से बड़े उनके भाई फ्रैड जूनियर और दो बहनें थीं। इसके अलावा एक भाई रॉबर्ट ट्रम्प उनसे छोटे थे। फ्रेड एक सख्त और अनुशासनप्रिय पिता थे। वह चाहते थे कि उनके बच्चे भी मेहनती बनें और बड़े सपने देखें। उन्हें अपने बेटे डोनाल्ड से खास लगाव भी था। ट्रम्प ने 7वीं क्लास तक की पढ़ाई न्यूयॉर्क शहर में की। जब डोनाल्ड ट्रम्प 13 साल के थे तब उनके पिता ने उनका दाखिला न्यूयॉर्क मिलिट्री स्कूल में करा दिया। ट्रम्प मिलिट्री स्कूल से अपने अंदर लीडरशिप का गुण लेकर पासआउट हुए।

RELATED NEWS

Iran US War Resume

Iran-US War Resume: होर्मुज में फिर भड़की जंग, Larak Island पर अमेरिकी हमला, ईरान ने Jordan-UAE में किया पलटवार

अगस्त 31, 2026
Mojtaba Khamenei Health Update

Trump Statement: मोजतबा खामेनेई की मौत की अटकलों के बीच ट्रंप का दावा, क्या गंभीर रूप से घायल हैं ईरानी सुप्रीम लीडर

अगस्त 27, 2026

इकोनॉमिक साइंस में डिग्री ली

1964 में मिलट्री स्कूल से पासआउट होने के बाद ट्रम्प ने दो साल तक फोर्डहम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने पेंसिलवेनिया यूनिवर्सिटी में ट्रांसफर ले लिया था। यहां उन्होंने रियल स्टेट प्रोग्राम में शिक्षा हासिल की। इसके बाद ट्रम्प ने 1968 में इकोनॉमिक साइंस में डिग्री ली। ट्रम्प का अपने बड़े भाई फ्रैड के प्रति बेहद लगाव था। फ्रैड की मौत की 43 साल की उम्र में ज्यादा शराब पीने से हो गई थी। तभी ट्रम्प ने भी जीवन भर के लिए शराब और सिगरेट को छोड़ने का फैसला किया। ट्रंप अपने पिता के कारोबार में अपने को झोंक दिया। ट्रंप के परिवार में कोई भी व्यक्ति राजनीति में नहीं थे। ट्रंप की गिनती अमेरिका से सबसे रईसों में होती थी।

तब पिता ने सौंपा कारोबार

डोनाल्ड ट्रम्प को सारी शोहरत और विरासत उनके बड़े भाई फ्रेड जूनियर के एक फैसले के चलते हासिल हुई। दरअसल जूनियर ने अपने पिता का बिजनेस जॉइन करने से इनकार कर दिया था। वे एक पायलट बन गए। इसके चलते ट्रम्प परिवार का बिजनेस संभालने की सारी जिम्मेदारी छोटे भाई डोनाल्ड ट्रम्प पर आ गई। इस वक्त वे सिर्फ 18 साल के थे। कंपनी जॉइन के करने के बाद ट्रम्प ने न्यूयॉर्क शहर में हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में पिता की मदद करना शुरू किया। उन्होंने कंपनी का नाम बदलकर द ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन कर दिया। 25 साल की उम्र डोनाल्ड ‘द ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन’ के प्रेसिडेंट बन गए। ट्रंप ने होटल का कारोबार किया। कैसिनों भी चलाए। ट्रम्प 1970 और 1980 के दशक में एक महत्वाकांक्षी रियल एस्टेट व्यवसायी के तौर पर उभरे।

दादा ने चलाई सैलून की दुकान

ट्रम्प के दादा फ्रेडरिक जर्मनी के रहने वाले थे। जब फ्रेडरिक 8 साल के थे तभी उनके पिता की मौत हो गई। 16 साल की उम्र में फ्रेडरिक अपनी मां को लेकर अमेरिका आ गए। अमेरिका आकर फ्रेडरिक ने नाई का काम करना शुरू किया। कुछ पैसे इकठ्ठा कर लेने के बाद उन्होंने अलास्का में खनन के बिजनेस में हाथ आजमाया। उनका यह बिजनेस चल पड़ा। उनकी खदानों से खूब सोना निकला। फ्रेडरिक कुछ ही सालों में काफी अमीर हो गए। फ्रेडरिक ने 1902 में एलिजाबेथ क्राइस्ट नाम की एक लड़की से शादी की। कुछ साल के बाद एलिजाबेथ ने डोनाल्ड ट्रम्प के पिता फ्रेड ट्रम्प को जन्म दिया, जो आगे चलकर अमेरिका के सबसे बड़े कारोबारी बने।

एक्टर भी थे डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रम्प ने 2004 में एक टीवी रियलिटी शो ‘द अप्रेंटिस’ की शुरुआत की। इसे ट्रम्प खुद होस्ट करते थे। ट्रम्प यू आर फायर्ड शब्द ने उन्हें अमेरिका के घर-घर में पहचान दिलाई। इस शो के जरिए ट्रम्प एक फेमस मीडिया पर्सनालिटी बन गए। ट्रम्प ने हॉलीवुड की फिल्मों और सीरीज में एक्टिंग का काम भी किया है। ट्रम्प ने पहली बार 1989 में ‘घोस्ट कान्ट डू इट’ में काम किया। इस फिल्म में उन्होंने अपना ही किरदार प्ले किया था। ट्रंप ने 30 से अधिक फिल्मों में काम किया। ट्रम्प ने रेसलिंग की दुनिया में भी खुद को आजमाया। रिसलिंग के दौरान ट्रम्प ने मैकमोहन के सिर को शेव करके गंजा कर दिया था।

पहली नजर में प्यार और फिर शादी

डोनाल्ड ट्रंप शाम के वक्त एक बार में बैठे थे। तभी उनकी नजर चेकोस्लोवाकिया की एक मॉडल इवाना पर पड़ी। ट्रम्प ने उन्हें 100 गुलाब भेजे और बाहर घुमाने ले गए। दोनों ने एक-दूसरे को कई महीनों तक डेट किया। 1977 में नए साल की शाम ट्रम्प ने इवाना को शादी के लिए प्रपोज किया। इवाना शादी के लिए मान गईं। 9 अप्रैल 1977 को दोनों ने शादी कर ली। इवाना और ट्रम्प के 3 बच्चे हुए। इनमें डोनाल्ड जूनियर, बेटी इवांका और सबसे छोटा बेटा एरिक शामिल हैं। शादी के 8 साल बाद ही दोनों के रिश्तों में दरार पड़नी शुरू हो गई। कुछ मीडिया रिपोट्स में दावा किया जा रहा है कि ट्रंप पांच बच्चे चाहते थे, पर पत्नी इसको लेकर तैयार नहीं हुई और 1990 में दोनों के बीच तलाक हो गया।

मेलानिया नॉस से रचाई तीसरी शादी

पत्नी से अनबन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात 1985 में मॉडल मार्ला मेपल्स से हुई और दोनों का अफयेर शुरू हो गया। इसके बाद ट्रम्प ने मार्ला से शादी की। तब मार्ला 7 महीने की गर्भवती थीं। 2 महीने बाद ट्रम्प की चौथी संतान टिफनी का जन्म हुआ। हालांकि, मार्ला और ट्रम्प के बीच सिर्फ 3 साल का रिश्ता चल पाया। दोनों ने 1997 में एक दूसरे से तलाक ले लिया। तभी ट्रंप की जिंदगी में तीसरी महिला की एंट्री होती है। उस लेडी का नाम मेलानिया नॉस था, जो स्लोवेनियन की मॉडल थी। ट्रम्प ने 2004 में मेलानिया को मेट गाला के दौरान प्रपोज किया। दोनों ने 22 जनवरी 2005 को शादी कर ली। मेलानिया और ट्रम्प का एक बेटा भी है जिसका नाम बैरन ट्रम्प है। 2017 में ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद मेलानिया अमेरिका की फर्स्ट लेडी भी बनीं।

2000 में राजनीति में की एंट्री

साल 2000 में डोनाल्ड ट्रम्प ने राजनीति में आए। उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी को जॉइन किया। ट्रम्प आधिकारिक तौर पर 2015 में अमेरिका की राजनीति में कूदे। उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की घोषणा की। मई 2016 में डोनाल्ड ट्रम्प रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए गए। 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प का मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी की हिलेरी क्लिंटन के साथ हुआ। ट्रम्प को चुनाव में हिलेरी के मुकाबले लगभग 28 लाख वोट कम मिले, लेकिन इलेक्टोरल वोट ट्रम्प के पाले में अधिक आए। इससे ट्रम्प 2017 में अमेरिका के राष्ट्रपति बने। 2020 के चुनाव में ट्रंप को हार उठानी पड़ी।

Tags: Donald TrumpKamala HarrisUS Presidential Election
Share196Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

Iran US War Resume

Iran-US War Resume: होर्मुज में फिर भड़की जंग, Larak Island पर अमेरिकी हमला, ईरान ने Jordan-UAE में किया पलटवार

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

ईरान और अमेरिका के बीच कई हफ्तों से चली आ रही अपेक्षाकृत शांति अब एक बार फिर खत्म होती दिख...

Mojtaba Khamenei Health Update

Trump Statement: मोजतबा खामेनेई की मौत की अटकलों के बीच ट्रंप का दावा, क्या गंभीर रूप से घायल हैं ईरानी सुप्रीम लीडर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 27, 2026

Mojtaba Khamenei Health Update :ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की सेहत और उनके ठिकाने को लेकर चल रही अटकलों...

Dead OR Alive: मौत की अफवाह पर पाक सेना का खंडन, सेहत पर बढ़ी चिंता, PTI ने दी बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

Hormuz Clash: होर्मुज पर ट्रंप के दावे को ईरान का पलटवार ,बोला- शर्तें माने बिना नहीं खुलेगा रास्ता

by Kirtika Tyagi
अगस्त 13, 2026

Iran Rejects: ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने...

Trump Media: ट्रम्प की मीडिया कंपनी को 2200 करोड़ का घाटा , क्यों Truth Social की कमाई हुई बेहद कम

Trump Media: ट्रम्प की मीडिया कंपनी को 2200 करोड़ का घाटा , क्यों Truth Social की कमाई हुई बेहद कम

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026

Trump Media financial loss 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से जुड़ी मीडिया कंपनी Trump Media & Technology Group (TMTG) को इस...

Secret Flight: किसके डर से ट्रम्प ने तुर्किये से किया सीक्रेट सफर, कैमरों के सामने एयरफोर्स वन में चढ़े, क्या दूसरे सैन्य विमान से ब्रिटेन पहुंचे

Secret Flight: किसके डर से ट्रम्प ने तुर्किये से किया सीक्रेट सफर, कैमरों के सामने एयरफोर्स वन में चढ़े, क्या दूसरे सैन्य विमान से ब्रिटेन पहुंचे

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026

Trump Secret Flight From Turkey: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले महीने तुर्किये में NATO सम्मेलन के बाद ब्रिटेन जाने...

Next Post
Chhath Puja 2024 :  छठ महापर्व का तीसरा दिन आज, जानें सूर्यास्त के अर्घ्य का महत्व और सही समय

Chhath Puja 2024 :  छठ महापर्व का तीसरा दिन आज, जानें सूर्यास्त के अर्घ्य का महत्व और सही समय

Jammu Kashmir Vidhan Sabha news :  जम्मू-कश्मीर विधानसभा में 370 के मुद्दे पर बवाल, आई हाथापाई की नौबत

Jammu Kashmir Vidhan Sabha news :  जम्मू-कश्मीर विधानसभा में 370 के मुद्दे पर बवाल, आई हाथापाई की नौबत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In