सोमवार, अगस्त 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

वरुण के विकेट बेअसर, स्टब्स की पारी से अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से हराया,तोडा ऐसा रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका ने सेंट जॉर्ज पार्क, गकेबरहा में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत को 3 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। वरुण चक्रवर्ती के शानदार 5 विकेटों के बावजूद, ट्रिस्टन स्टब्स की नाबाद 47 रनों की पारी ने मेजबान टीम को रोमांचक जीत दिलाई।

by Mayank Yadav
नवम्बर 11, 2024
in Breaking, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
SA vs Ind T20 match
Share on FacebookShare on Twitter

SA vs Ind T20 match: दक्षिण अफ्रीका ने सेंट जॉर्ज पार्क, गकेबरहा में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम को 3 विकेट से मात देकर 4 मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 124 रन बनाए। जवाब में अफ्रीका ने रोमांचक अंत में 19 ओवर में 7 विकेट पर 128 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मैच में भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके, लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स ने 47 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए आखिरी ओवरों में अपनी टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला और जीत दिलाई।

Tristan Stubbs and Gerald Coetzee hold their nerves as South Africa draw level in the series 🌟#SAvIND: https://t.co/35s21x5Ksa pic.twitter.com/kaVNypTYSA

— ICC (@ICC) November 10, 2024

RELATED NEWS

Sheikh Hasina News:  बांग्लादेश मे गरमाई सियासत, एक्सपर्ट बोले- दिल्ली का ऑफर ठुकराना, तारिक रहमान की बड़ी गलती

Sheikh Hasina News: बांग्लादेश मे गरमाई सियासत, एक्सपर्ट बोले- दिल्ली का ऑफर ठुकराना, तारिक रहमान की बड़ी गलती

अगस्त 6, 2026
Red Sea Attack: लाल सागर में हमले के बाद भारत के झंडे वाला कार्गो जहाज डूबा, 13 भारतीय नाविकों की बची जान

Red Sea Attack: लाल सागर में हमले के बाद भारत के झंडे वाला कार्गो जहाज डूबा, 13 भारतीय नाविकों की बची जान

अगस्त 5, 2026

वरुण चक्रवर्ती का शानदार प्रदर्शन

भारतीय गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट चटकाए, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर (SA vs Ind T20 match) में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने एक समय पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 86/7 तक कर दिया था। उनकी घातक गेंदबाजी के कारण अफ्रीकी बल्लेबाज संभल नहीं पाए। उन्होंने खासतौर पर कप्तान एडेन मार्करम और खतरनाक डेविड मिलर को शून्य पर पवेलियन भेजा। चक्रवर्ती के अलावा अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 1-1 विकेट हासिल किया।

बल्लेबाजों का कमजोर प्रदर्शन

भारतीय बल्लेबाज इस मैच में उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। कप्तान सूर्यकुमार यादव की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में केवल 124 रन बनाए। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही जब संजू सैमसन पहले ही ओवर में शून्य पर बोल्ड हो गए। इसके बाद अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार भी जल्दी आउट हो गए। मध्यक्रम में तिलक वर्मा और अक्षर पटेल ने क्रमश: 20 और 27 रन बनाए, जबकि हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 39 रन की नाबाद पारी खेली।

ट्रिस्टन स्टब्स ने दिलाई जीत

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने (SA vs Ind T20 match) संयम से खेलते हुए अपनी टीम को 3 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। टीम ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए, लेकिन स्टब्स ने 47 रनों की नाबाद पारी खेलकर अंत तक एक छोर संभाले रखा। उनके साथियों की छोटी-छोटी साझेदारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 19वें ओवर में ही जीत दर्ज कर ली।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के (SA vs Ind T20 match) बीच अब तीसरा टी20 मैच होगा, जो सीरीज का निर्णायक मुकाबला साबित हो सकता है।

यहां पढ़ें: यूपी में तबादलों की बयार: 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर, कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव

Tags: indiaSouth AfricaT20 match
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Sheikh Hasina News:  बांग्लादेश मे गरमाई सियासत, एक्सपर्ट बोले- दिल्ली का ऑफर ठुकराना, तारिक रहमान की बड़ी गलती

Sheikh Hasina News: बांग्लादेश मे गरमाई सियासत, एक्सपर्ट बोले- दिल्ली का ऑफर ठुकराना, तारिक रहमान की बड़ी गलती

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Sheikh Hasina Statement: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। भारत...

Red Sea Attack: लाल सागर में हमले के बाद भारत के झंडे वाला कार्गो जहाज डूबा, 13 भारतीय नाविकों की बची जान

Red Sea Attack: लाल सागर में हमले के बाद भारत के झंडे वाला कार्गो जहाज डूबा, 13 भारतीय नाविकों की बची जान

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

Red Sea Attack: लाल सागर में एक बार फिर समुद्री सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यमन के...

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026

Hormuz Strait Tanker Attack: होर्मुज स्ट्रेट में हाल ही में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों के बाद भारत ने कड़ा...

Ship Attack: होर्मुज स्ट्रेट में ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हुआ हमला, 10 भारतीय सुरक्षित, एक अब भी लापता

Ship Attack: होर्मुज स्ट्रेट में ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हुआ हमला, 10 भारतीय सुरक्षित, एक अब भी लापता

by Kirtika Tyagi
जुलाई 12, 2026

Hormuz Strait Ship Attack: होर्मुज स्ट्रेट के पास ओमान तट के निकट एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले के बाद...

India air pollution

सांसों में घुलता मौत का तांडव: भारत पर मंडरा रहा है फेफड़ों की बीमारियों का ‘सुनामी’ संकट

by Mayank Yadav
दिसम्बर 26, 2025

India air pollution: भारत इस वक्त एक ऐसे अदृश्य हत्यारे की गिरफ्त में है, जो कोविड-19 से भी कहीं अधिक...

Next Post
Election campaign

सीएम योगी और अखिलेश की जनसभाओं में भाग लेने की तैयारी, जानिए कौन कहां

Punjab News

पंजाबा में नॉनस्टॉप जलाई जा रही पराली, सामने आए करीब 6600 मामले

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist