गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बाईं आंख की समस्या, दाईं का कर दिया ऑपरेशन, डॉक्टर की लापरवाही..परिजन भड़के

ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में चिकित्सकीय लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां 7 साल के बच्चे की बाईं आंख की समस्या के बावजूद उसकी दाईं आंख का ऑपरेशन कर दिया गया। बच्चे के परिवार ने यह आरोप लगाया है।

by Akhand Pratap Singh
नवम्बर 15, 2024
in Latest News, नोएडा
Noida News
Share on FacebookShare on Twitter

Noida News: ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में चिकित्सकीय लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां 7 साल के बच्चे की बाईं आंख की समस्या के बावजूद उसकी दाईं आंख का ऑपरेशन कर दिया गया। बच्चे के परिवार ने यह आरोप लगाया है। जिला अधिकारियों ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। यह घटना 12 नवंबर को गामा 1 सेक्टर स्थित आनंदा स्पेक्ट्रम अस्पताल में हुई।

बच्चे के पिता ने क्या बताया?

बच्चे के पिता नितिन भाटी (Noida News) ने बताया कि उनकी बाईं आंख में पानी आने की समस्या के चलते बेटे को अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद ऑपरेशन का सुझाव दिया और इलाज के लिए 45,000 रुपये लिए। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने कथित तौर पर प्लास्टिक की एक वस्तु की तस्वीर दिखाई जो बच्चे की आंख से निकाली गई थी। हालांकि, घर पहुंचने पर परिवार ने पाया कि ऑपरेशन बाईं आंख के बजाय दाईं आंख पर किया गया था।

RELATED NEWS

Golf Course Society Notice

RegistrarNotice: नोएडा गोल्फ कोर्स सोसाइटी को डिप्टी रजिस्ट्रार का नोटिस, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता की शिकायत पर मांगा सात दिन में जवाब

जुलाई 17, 2026
Noida Liquor Sale: नोएडा में नए साल के जश्न से कैसे भरा सरकार का ख़ज़ाना, शराब और बीयर की बिक्री ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ा

Noida Liquor Sale: नोएडा में नए साल के जश्न से कैसे भरा सरकार का ख़ज़ाना, शराब और बीयर की बिक्री ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ा

जनवरी 3, 2026

यह पढ़ें: UPPSC Protest: छात्रों का आंदोलन 5वें दिन भी जारी, UPPSC कार्यालय के बाहर थाली पीटकर नारेबाजी

डॉक्टर ने मानी अपनी गलती

अस्पताल (Noida News) में हुए हंगामे के बीच बीटा 2 थाने की पुलिस ने डॉक्टर और परिवार के बीच सुलह कराने की कोशिश की। डॉक्टर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा, “मुझसे दाएं-बाएं में गलती हो गई। मैं अपनी गलती मानता हूं और गारंटी देता हूं कि बच्चा पांच दिन में ठीक हो जाएगा।” हालांकि, परिवार ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए इसे छोटी गलती मानने से इनकार कर दिया।

बीटा 2 थाने के अधिकारियों ने बताया कि मध्यस्थता विफल रही और परिवार ने अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने भी कहा कि शिकायत मिलने पर जांच शुरू की जाएगी। फिलहाल, अस्पताल की ओर से इस पर कोई बयान नहीं आया है।

Tags: NOida News
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Golf Course Society Notice

RegistrarNotice: नोएडा गोल्फ कोर्स सोसाइटी को डिप्टी रजिस्ट्रार का नोटिस, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता की शिकायत पर मांगा सात दिन में जवाब

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Golf Course Society Notice: उत्तर प्रदेश के डिप्टी रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसायटीज़ एवं चिट्स, गाजियाबाद ने नोएडा गोल्फ कोर्स सोसायटी को...

Noida Liquor Sale: नोएडा में नए साल के जश्न से कैसे भरा सरकार का ख़ज़ाना, शराब और बीयर की बिक्री ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ा

Noida Liquor Sale: नोएडा में नए साल के जश्न से कैसे भरा सरकार का ख़ज़ाना, शराब और बीयर की बिक्री ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ा

by SYED BUSHRA
जनवरी 3, 2026

Noida New Year Liquor Sale: नोएडा में नए साल 2026 का स्वागत बेहद जोश और धूमधाम के साथ किया गया।...

noida news

Noida News: रामपुर खादर में शाही शादी हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई का अनोखा नजारा

by Kanan Verma
नवम्बर 4, 2025

Greater Noida News:  रामपुर खादर गांव में हुई एक शादी इस वक्त पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई...

Noida News

किराए पर घर के लिए ग्रेटर नोएडा बना पहली पसंद, दिल्ली को भी पीछे छोड़ा

by Gulshan
अगस्त 4, 2025

Noida News : 2025 की दूसरी तिमाही में भारत का किराए का आवासीय बाज़ार तेज़ी से उभरा है, और इसमें...

UP News

यूपी को मिला नया मुख्य सचिव, एसपी गोयल ने संभाली बागडोर!

by Gulshan
जुलाई 31, 2025

आशुतोष अग्निहोत्री : मुख्य सचिव बनने के बाद एसपी गोयल ने गुरुवार को सबसे पहले सचिवालय जाकर कार्यभार संभाला. मुख्य...

Next Post
UPPSC Protest

UPPSC Protest Live: छात्रों का आंदोलन 5वें दिन भी जारी, एक ही दिन में 2 शिफ्ट होगा एग्जाम

Nandi

योगी मंत्री के नाम पर 2 करोड़ की साइबर ठगी, बेटे की तस्वीर लगाकर लूटा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist