मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Amroha News : 2 छात्राओं पर फिदा हो गया ‘मस्साब’, कहा I love you फिर ‘इश्कबाज’ बोला ‘डॉर्लिंग तुम मुझे कुबूल’

अमरोहा में एक टीचर ने कक्षा 9 की 2 छात्राओं से प्रेम का इजहार कर दिया। टीचर ने शादी करने का प्रस्ताव रखा। परिवारवालों की शिकायत पर टीचर के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर।

by Vinod
नवम्बर 21, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के मंडी धनौरा स्थित एक इंटर कॉलेज में दूसरे समुदाय के टीचर ने क्लास 9 की दो छात्राओं को बैडटच किया फिर इश्कबाज ने प्रेम का इजहार कर दिया। छात्राओं ने मस्साब की करतूत अपने परिवारवालों को बताई। जिसके बाद बजरंगदल के कार्यकर्ताओं के साथ वह कॉलेज पहुंचे और जमकर हंगामा किया। खुद को फंसता देख टीचर भागने का प्रयास किया, जिसे बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने दौड़कर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।

छात्रा की मां ने की शिकायत

अमरोह जनपद के मंडी धनौरा क्षेत्र में एक इंटर कॉलेज है। यहां पर संभल जिले के एचोंड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के नंदपुर बीटा गांव निवासी सहिद गणित पढ़ाता है। सहिद क्लास 9 का क्लास टीचर भी है। टीचर की भर्ती आयोग के जरिए हुई है। आरोप है कि टीचर ने कक्षा नौ की छात्रा के साथ 15 दिन पहले छेड़छाड़ की थी। बैडटच करने के अलावा टीचर ने छात्रा से प्रेम का इजहार किया। जिस पर छात्रा ने टीचर की करतूत अपने परिवारवालों को बताई। छात्रा की मां ने कॉलेज में आकर प्रिंसिपल से टीचर की शिकायत की पर कार्रवाई नहीं हुई।

RELATED NEWS

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

सितम्बर 2, 2026

आठ दिन बोला तुम मुझे ‘कुबूल’

छात्रा के परिवारवालों का आरोप है कि शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं होने से टीचर ने रौब दिखना शुरू कर दिया। आठ दिन बाद उसने फिर से छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। साथ ही शादी करने और उसके पढ़ाई का खर्च उठाने की बात कही। छात्रा की मां का आरोप है कि टीचर पढ़ाई के नाम पर बेटी के साथ बैडटच करता। मां का आरोप है कि टीचर ने बेटी से कहा कि तुम मुझे पसंद हो और मैं तुम्हें ‘कुबूल’ करता हूं। बस एक बार तुम भी मुझे ‘कबूल’ कर लो। छात्रा ने टीचर का विरोध किया तो उसने कहा कि अगर तुमने मेरी बात नहीं मानी तो इसका खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहो।

एक और छात्रा से किया प्यार का इजहार

इतना ही नहीं आरोपी शिक्षक ने एक और छात्रा से भी प्रेम का इजहार किया था। छात्रा ने पिता से शिक्षक की शिकायत की तो वह बुधवार को परिजन और बेटी के साथ कॉलेज पहुंचे और प्रधानाचार्य से शिक्षक की शिकायत की। टीचर की करतूत की जानकारी जब बजरंगदल-विहिप को हुई तो वह कॉलेज पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने प्रधानाचार्य कक्ष के बाहर जमकर हंगामा किया। उधर, आक्रोशित कार्यकर्ताओं को देखकर आरोपी शिक्षक कॉलेज में छिप गया।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने शिक्षक को कॉलेज में तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला। प्रधानाचार्य ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि शिक्षक को छुट्टी के बाद कार्यालय में बुलाया जाएगा। लेकिन टीचर स्कूल में ही छिपा था, जिसे बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने दौड़ कर पकड़ लिया। मामले की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस के साथ कॉलेज पहुंचे। पुलिस ने शिक्षक को कार्यकर्ताओं से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने टीचर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रातभर थाने में होता रहा हंगामा

पंद्रह दिन पहले छात्रा ने घर मां को शिक्षक के प्रेम का इजहार करने जानकारी दी। बेटी और मां ने पहले तो पिता को इसकी जानकारी नहीं दी। वहीं, शिक्षक ने दोबारा छात्रा से शादी करने की बात कही तो उसने अपने पिता को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने कॉलेज पहुंचकर प्रधानाचार्य से शिक्षक की शिकायत की। वहीं मामले पर देररात तक बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ता थाने में मौजूद रहे। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। दोषी को सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाएगी।

Tags: Amroha NewsAmroha PoliceTeacher molested girl studentUP Hindi NewsUP News
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Next Post
Ramlila Maidan

Ramlila Maidan News: राम लीला मैदान बनेगा युद्ध का मैदान.. मौलाना तौकीर रज़ा बनाम यति नरसिंहानंद का धार्मिक विवाद

Azam Khan In Sitapur Jail

'आजम खान को देखकर दया आई...' जेल में मिलने के बाद बोले चंद्रशेखर आजाद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In