बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP Politics: बसपा नेता ने बेटे की शादी सपा विधायक की बेटी से कराई, बसपा नेता पार्टी से निष्कासित

बसपा ने अपने वरिष्ठ नेता और मायावती सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रह चुके सुरेंद्र सागर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

by Akhand Pratap Singh
दिसम्बर 6, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP Politics
Share on FacebookShare on Twitter

UP Politics: बसपा ने अपने वरिष्ठ नेता और मायावती सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रह चुके सुरेंद्र सागर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बताया गया है कि सुरेंद्र सागर ने अपने बेटे अंकुर सागर की शादी (UP Politics) समाजवादी पार्टी के विधायक त्रिभुवत दत्त की बेटी कुसुम दत्त से की। पार्टी ने इस कदम को पार्टी विरोधी गतिविधि मानते हुए यह कार्रवाई की है।

इस शादी में अखिलेश यादव भी हुए शामिल

पूर्व मंत्री सुरेंद्र सागर ने बताया कि उनके बेटे की शादी 27 नवंबर को हुई थी। वह बारात लेकर सपा विधायक त्रिभुवत दत्त के घर, अंबेडकर नगर पहुंचे थे। इस शादी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हुए और वर-वधु को आशीर्वाद दिया। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गईं जो वायरल हो गईं। इसके बाद जब बसपा प्रमुख मायावती को इस बारे में पता चला तो उन्होंने नाराजगी जताई और सुरेंद्र सागर को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

RELATED NEWS

Charu Chaudhary RLD Politics

RLD Politics: चारू चौधरी की मंच पर एंट्री क्या है सियासी दस्तक? यूपी चुनाव से पहले महिला चेहरों पर बढ़ा फोकस

सितम्बर 8, 2026
Meerut Gurjar Community Political Participation

मेरठ में गुर्जर समाज का ऐलान, किससे मांगी राजनीतिक हिस्सेदारी , 29 अक्टूबर को दिल्ली में रैली

सितम्बर 5, 2026

यूपी में सपा-बसपा आपस में कट्टर विरोधी

सुरेंद्र सागर ने यह भी बताया कि जब मायावती को सपा विधायक (UP Politics) की बेटी से शादी की जानकारी मिली तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि शादी के रिसेप्शन में बसपा का कोई नेता शामिल नहीं होगा। हालांकि रिसेप्शन में पार्टी के कई नेता पहुंचे जिससे मायावती और अधिक नाराज हो गईं और मुझे पार्टी से निकालने का फैसला कर लिया।

यह भी पढ़े: महाकुंभ के मौके पर पीएम मोदी देंगे सभी लोगों को बड़ा तोहफा, 130 किमी की रफ्तार से आगे बढ़ेंगी ट्रेनें

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा एक-दूसरे की कट्टर विरोधी पार्टियां मानी जाती हैं। जिस सपा विधायक की बेटी से बसपा नेता सुरेंद्र सागर के बेटे ने शादी की है उनका राजनीतिक कद काफी बड़ा है। त्रिभुवत दत्त आलापुर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक हैं और अंबेडकर नगर से सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा, वह सपा के राष्ट्रीय सचिव के पद पर भी कार्यरत हैं।

पूर्व मंत्री सुरेंद्र सागर ने क्या कहा?

पूर्व मंत्री सुरेंद्र सागर ने बताया कि वह 1995 से लगातार बसपा में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने दो बार विधानसभा चुनाव भी लड़ा, हालांकि जीत हासिल नहीं कर सके। सुरेंद्र सागर ने कहा कि जिला स्तर पर बसपा का ऐसा कोई पद नहीं है, जहां उन्होंने जिम्मेदारी न निभाई हो। उन्होंने आगे कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के बाद अपने अगले कदम पर निर्णय लेंगे।

Tags: BSPUP Politics
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Charu Chaudhary RLD Politics

RLD Politics: चारू चौधरी की मंच पर एंट्री क्या है सियासी दस्तक? यूपी चुनाव से पहले महिला चेहरों पर बढ़ा फोकस

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Charu Chaudhary RLD Politics:सहारनपुर में पिछले हफ्ते हुई राष्ट्रीय लोक दल की स्वाभिमान रैली में जयंत चौधरी के साथ उनकी...

Meerut Gurjar Community Political Participation

मेरठ में गुर्जर समाज का ऐलान, किससे मांगी राजनीतिक हिस्सेदारी , 29 अक्टूबर को दिल्ली में रैली

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Meerut Gurjar Community Political Participation:मेरठ में गुर्जर समाज की ओर से राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर आवाज तेज हुई है। समाज...

UP Election 2027 BJP CM Face

UP Politics: क्या 2027 में BJP खेलेगी बड़ा दांव, योगी के साथ OBC-दलित चेहरे पर भी नजर

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

UP Election 2027 BJP CM Face:उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को अभी समय है, लेकिन बीजेपी के भीतर...

BJP ticket war in Uttar Pradesh

BJP Ticket War: सपा के बागी विधायकों की दावेदारी से बीजेपी में बढ़ी टेंशन, पुराने नेताओं के सामने टिकट बचाने की चुनौती

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

BJP ticket war in Uttar Pradesh:यूपी में चुनावी सरगर्मियां बढ़ने के साथ बीजेपी के अंदर टिकट को लेकर नई हलचल...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

Next Post
Pilibhit News

Pilibhit News: वलीमे से लौट रहे परिवार के साथ भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Pushpa 2 BO Collection

Pushpa 2 BO Collection Day 1: ओपनिंग डे पर पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई आग, कई रिकॉर्ड किए अपने नाम, जानें पहले दिन का कलेक्शन   

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In