शनिवार, जुलाई 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

अब आजम खां ने जेल से खोली संभल हिंसा की ‘चार्जशीट’, इंडिया गठबंधन के इन नेताओं को बताया जिम्मेदार

संभल हिंसा पर सपा नेता आजम खां ने पत्र के जरिए जारी किया संदेश, इंडिया गठबंधन के नेताओं से बड़ी अपील, रामपुर की भी दिलाई याद।

by Digital Desk
दिसम्बर 10, 2024
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बीते 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़की थी। इस दौरान चार लोगों की जान चली गई तो वहीं 28 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए। 35 से अधिक उपद्रवी सलाखों के पीछे भेजे गए। पुलिस की 10 टीमें 100 बवालियों की तलाश में ऑपरेशन चलाए हुए हैं। इनसब के बीच सीतापुर जिला कारागार में बंद पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां ने संभल हिंसा पर अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष से मुलाकात की और एक पत्र के जरिए
संदेश जारी करवाया है। पत्र में आजम खां ने कहा है कि, समाजवादी पार्टी रामपुर में हुए जुल्म और बर्बादी का मुद्दा संसद में उतनी ही मजबूती से उठाए जितना संभल का। क्योंकि रामपुर के सफल तजुर्बे के बाद ही संभल पर आक्रमण हुआ है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, सपा नेता आजम खां ने सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर को जेल में मुलाकात के लिए बुलवाया। अजय सागर जेल जाकर आजम खां से मिले। इस दौरान उन्होंने आजम खां ने उनसे एक पत्र जारी करने को कहा। जिसके बाद जिलाध्यक्ष की तरफ से अपने लेटर हेड पर जेल में बंद सपा नेता का संदेश जारी किया है। इस संदेश में सपा नेता आजम खां की तरफ से कहा गया है कि रामपुर की बर्बादी पर इंडिया गठबंधन खामोश तमाशायी बना रहा और मुस्लिम लीडरशिप को मिटाने पर काम करता रहा। उन्होंने संदेश में स्पष्ट कह दिया है कि इंडिया गठबंधन को अपनी स्थिति स्पष्ट करना होगी, अन्यथा मुसलमानों के हालात और भविष्य पर विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

RELATED NEWS

Parimal Nathwani’s Victory: विधायकों की पर्याप्त संख्या होने के बावजूद कांग्रेस उम्मीदवार की हार , क्रॉस वोटिंग ने बढ़ाई राजनीतिक गर्मी

Parimal Nathwani’s Victory: विधायकों की पर्याप्त संख्या होने के बावजूद कांग्रेस उम्मीदवार की हार , क्रॉस वोटिंग ने बढ़ाई राजनीतिक गर्मी

जून 19, 2026
INDIA Alliance Meeting में एकजुटता पर जोर, रोजगार और लोकतंत्र के मुद्दों पर सरकार को घेरने का फैसला, भाजपा ने कसा तंज

INDIA Alliance Meeting में एकजुटता पर जोर, रोजगार और लोकतंत्र के मुद्दों पर सरकार को घेरने का फैसला, भाजपा ने कसा तंज

जून 9, 2026

तो उन्हें विचार करने पर मजबूर होना पड़ेगा

आजम खां ने अपने संदेश में इंडिया गठबंधन से यह भी कहा है कि मुसलमानों पर होने वाले हमलों और उनकी मौजूदा स्थिति और अपनी नीति पर खुलकर स्थिति स्पष्ट करे। यदि मुसलमानों के वोट का कोई अर्थ ही नहीं है और उनके वोट का अधिकार उनकी नस्लकुशी (नरसंहार) करा रहा है तो उन्हें विचार करने पर मजबूर होना पड़ेगा कि उनके वोट के अधिकार को रहना चाहिए या नहीं। आजम खां ने संभल हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह से वहां एक कौम का खून बहाया गया। इंडिया गठबंधन के नेता संसद में खामोश हैं। संभल हिंसा को संसद में नहीं उठा रहे हैं। जिसकी हम निंदा करते हैं।

इबादतगाहों को विवादित बनाकर समाप्त करना

सपा नेता आजम खां ने संदेश दिया है कि बेसहारा, अलग-थलग और अकेला खाक व खून में नहाया हुआ अधिकार, इबादतगाहों को विवादित बनाकर समाप्त करना है। केवल साजिश करने, षड्यंत्र रचने वालों और दिखावे की हमदर्दी के लिए देश की दूसरी आबादी को बर्बाद एवं नेस्तानाबूत नहीं किया जा सकता। पिछले एक दशक से एक कौम का टारगेट किया जा रहा है। इंडिया गठबंधन चुप्पी साधे हुए है। अब आजम खां का ये संदेश सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर यूजर्स कमेंट भी लिख रहे हैं।

कुछ इस तरह से बोले सपा जिलाध्यक्ष

मामले पर सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर ने बताया कि उनकी मुलाकात सपा नेता आजम खां से पिछले दिनों जेल में हुई थी। जेल में ही सपा नेता ने उनको यह संदेश जारी करने के लिए कहा था। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरी पार्टी आजम खां के साथ है। रही बात संभल हिंसा की तो हमारे नेता अखिलेश यादव ने पहले दिन ही संसद में इस उठाया। संभल हिंसा पर सपा की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो। हमारे नेता अखिलेश यादव ने कहा है कि वह संभल जाएंगे। पीड़ितों से मिलेंगे। साथ ही पार्टी की तरफ से संभल हिंसा में मारे गए चार लोगों को पांच-पांच लाख का मुआवजा भी देगी।

Tags: Azam Khanazam khan's messageINDIA allianceSambhal violence
Share198Tweet124Share49

Digital Desk

Related Posts

Parimal Nathwani’s Victory: विधायकों की पर्याप्त संख्या होने के बावजूद कांग्रेस उम्मीदवार की हार , क्रॉस वोटिंग ने बढ़ाई राजनीतिक गर्मी

Parimal Nathwani’s Victory: विधायकों की पर्याप्त संख्या होने के बावजूद कांग्रेस उम्मीदवार की हार , क्रॉस वोटिंग ने बढ़ाई राजनीतिक गर्मी

by SYED BUSHRA
जून 19, 2026

Big Setback for INDIA Alliance: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजों ने राज्य की...

INDIA Alliance Meeting में एकजुटता पर जोर, रोजगार और लोकतंत्र के मुद्दों पर सरकार को घेरने का फैसला, भाजपा ने कसा तंज

INDIA Alliance Meeting में एकजुटता पर जोर, रोजगार और लोकतंत्र के मुद्दों पर सरकार को घेरने का फैसला, भाजपा ने कसा तंज

by SYED BUSHRA
जून 9, 2026

INDIA Alliance Meeting: नई दिल्ली में सोमवार को हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में विपक्षी दलों के नेताओं ने एकजुटता...

Azam Khan

‘मुझे नहीं चाहिए इलाज’: रामपुर जेल में आजम खां का हाई-वोल्टेज ड्रामा, अफसरों के फूले हाथ-पांव

by Mayank Yadav
दिसम्बर 7, 2025

Azam Khan health: उत्तर प्रदेश की रामपुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां की तबीयत जेल...

Azam Khan

Azam Khan और अब्दुल्ला ने परिवार से मिलने से किया इनकार: परिजन खाली हाथ लौटे

by Mayank Yadav
दिसम्बर 4, 2025

Azam Khan News: उत्तर प्रदेश की रामपुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे...

आजम खान ने कैदी वाहन में बैठने से कर दिया इंकार, फिर ऐसे हुए कोर्ट में पेश और जज ने किया बरी

आजम खान ने कैदी वाहन में बैठने से कर दिया इंकार, फिर ऐसे हुए कोर्ट में पेश और जज ने किया बरी

by Vinod
नवम्बर 28, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान दो पैन कार्ड के आरोप में रामपुर की जेल में...

Next Post
Maharashtra Assembly Election 2024 Result

'EVM मशीन में नहीं देंगे वोट...',महाराष्ट्र की इस पंचायत ने पारित किया प्रस्ताव, पृथ्वीराज चव्हाण को मिली हार

Delhi police

दिल्ली पुलिस का X अकाउंट हुआ हैक, नाम बदलकर रखा 'मैजिक एडेम', मचा हड़कंप 

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist