Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Shambhu Border : किसान आंदोलन में एक और बड़ा मोड़, शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस के गोलों की बौछार

Shambhu Border पर पहुंचे कांग्रेस नेता और पूर्व पहलवान बजरंग पुनिया ने किसानों का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार एक तरफ कहती है कि वह किसानों को नहीं रोक रही....

by Kirtika Tyagi
December 14, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Shambhu Border : शंभू बॉर्डर पर दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसानों और पुलिस के बीच एक बार फिर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हरियाणा पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन का उपयोग किया। इसके चलते किसानों ने अपने जत्थे को वापस बुला लिया।

बजरंग पुनिया ने किया किसानों का समर्थन

शंभू बॉर्डर पर पहुंचे कांग्रेस नेता और पूर्व पहलवान बजरंग पुनिया ने किसानों का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार एक तरफ कहती है कि वह किसानों को नहीं रोक रही, लेकिन दूसरी तरफ आंसू गैस और अन्य उपायों का सहारा ले रही है। पुनिया ने सवाल उठाया, “जब नेता विरोध करने के लिए दिल्ली जाते हैं, तो क्या वे अनुमति लेते हैं? किसान सिर्फ एमएसपी के लिए अपनी मांग रख रहे हैं और यह उनका हक है।”

RELATED NEWS

Cockroach Janata Party: हरियाणा की राजनीति में बढ़ी हलचल, किसने खुद को बताया राष्ट्रीय संयोजक,  कौन बोला- मैं हूं पहला विधायक

Cockroach Janata Party: हरियाणा की राजनीति में बढ़ी हलचल, किसने खुद को बताया राष्ट्रीय संयोजक, कौन बोला- मैं हूं पहला विधायक

May 23, 2026
Bihar Encounter Controversy जाति देखकर गोली मारो, सम्राट चौधरी के बयान पर बढ़ा सियासी बवाल, बीजेपी नेताओं ने भी घेरा

Bihar Encounter Controversy जाति देखकर गोली मारो, सम्राट चौधरी के बयान पर बढ़ा सियासी बवाल, बीजेपी नेताओं ने भी घेरा

May 23, 2026

दिल्ली कूच पर अड़ी किसानों की मांग

दिल्ली कूच की कोशिश के दौरान किसानों ने पुलिस से अपनी बात रखते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में जाकर विरोध करना उनका अधिकार है और उनकी आवाज दबाई नहीं जानी चाहिए। वहीं, अंबाला के एसपी ने स्पष्ट किया कि दिल्ली जाने के लिए किसानों को उचित अनुमति लेनी होगी।

एसपी ने किसानों से कहा, “सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो चुकी है। हम आपसे अपील करते हैं कि आप यहां शांति बनाए रखें और नियमों का पालन करें।”

इंटरनेट सेवा पर रोक

किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए अंबाला के डंगदेहरी, लोहगढ़, मानकपुर, डडियाना, बड़ी घेल, छोटी घेल, लहारसा, कालू माजरा, देवी नगर, सद्दोपुर, सुल्तानपुर, और काकरू जैसे गांवों में इंटरनेट सेवाएं 17 दिसंबर तक अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। हालांकि, फोन कॉल की सुविधा चालू रहेगी।

पिछली घटनाओं का असर

रविवार को भी किसानों का शंभू बॉर्डर से दिल्ली तक पैदल मार्च सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोका गया था। आंसू गैस के इस्तेमाल के कारण कुछ प्रदर्शनकारी घायल हो गए थे। इसके अलावा, किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल की बिगड़ती सेहत के चलते प्रदर्शन स्थगित करना पड़ा था। दल्लेवाल 26 नवंबर से आमरण अनशन पर हैं।

राकेश टिकैत ने दी चेतावनी

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को पंजाब के किसान नेताओं से मुलाकात कर एकजुटता की अपील की। टिकैत ने कहा, “डल्लेवाल हमारे बड़े नेता हैं और उनकी सेहत को लेकर पूरा देश चिंतित है। सरकार को तुरंत बातचीत करनी चाहिए।”

टिकैत ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि इस बार किसानों का आंदोलन दिल्ली की सीमाओं पर नहीं होगा, बल्कि केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे) से राष्ट्रीय राजधानी को घेरा जाएगा। टिकैत ने कहा कि इसके लिए चार लाख ट्रैक्टरों की आवश्यकता होगी और सरकार को किसानों की ताकत का अंदाजा हो जाएगा।

Share197Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Cockroach Janata Party: हरियाणा की राजनीति में बढ़ी हलचल, किसने खुद को बताया राष्ट्रीय संयोजक,  कौन बोला- मैं हूं पहला विधायक

Cockroach Janata Party: हरियाणा की राजनीति में बढ़ी हलचल, किसने खुद को बताया राष्ट्रीय संयोजक, कौन बोला- मैं हूं पहला विधायक

by Kirtika Tyagi
May 23, 2026

Haryana की राजनीति में इन दिनों ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इंटरनेट मीडिया पर तेजी...

Bihar Encounter Controversy जाति देखकर गोली मारो, सम्राट चौधरी के बयान पर बढ़ा सियासी बवाल, बीजेपी नेताओं ने भी घेरा

Bihar Encounter Controversy जाति देखकर गोली मारो, सम्राट चौधरी के बयान पर बढ़ा सियासी बवाल, बीजेपी नेताओं ने भी घेरा

by Kirtika Tyagi
May 23, 2026

बिहार में इन दिनों एनकाउंटर को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के “जाति पूछकर गोली चलाओ”...

Kishanganj Police Encounter: पुलिस और बाइक चोर गिरोह के बीच मुठभेड़, दो जवान घायल, तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल

Kishanganj Police Encounter: पुलिस और बाइक चोर गिरोह के बीच मुठभेड़, दो जवान घायल, तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल

by Kirtika Tyagi
May 23, 2026

बिहार के किशनगंज जिले में पुलिस और बाइक चोर गिरोह के बीच हुई मुठभेड़ के बाद इलाके में हड़कंप मच...

Punjab Election 2027

Punjab Election 2027: AAP, कांग्रेस या बीजेपी, कौन करेगा राज, पंजाब चुनाव पर चुनावी विश्लेषक की भविष्यवाणी

by SYED BUSHRA
May 23, 2026

 Punjab Election 2027: Punjab में साल 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल तेजी से गर्म हो रहा है।...

Twisha Sharma Death Case

Twisha Death Case: खुशहाल जिंदगी के पीछे छिपा दर्द? शादी के पांच महीने, पांच वायरल वीडियो, CCTV फुटेज से खुली कौन से रहस्य की परतें

by SYED BUSHRA
May 23, 2026

Twisha Sharma Death Case: 33 वर्षीय मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया है।...

Next Post
Kanpur Y-shaped bridge project

UP:अब इंतजार की घड़ियां हुई ख़त्म, कानपुर को मिला नया पुल, जानिए कितनी ख़ास है इसकी डिजाइन

Gemini AI

क्या आपके फोन में भी अपने आप इंस्टॉल हुआ है Gemini AI? जानिए इसके पीछे की वजह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist