गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Lucknow bank robbery: 30 लॉकर्स तोड़कर करोड़ों के जेवरात ले गए चोर, एक गिरफ्तार

लखनऊ: चिनहट थाना क्षेत्र के मटियारी चौकी स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में शनिवार रात चोरों ने 30 लॉकर्स तोड़कर करोड़ों के जेवरात और कीमती सामान चुरा लिया। दीवार काटकर घुसे चोर सीसीटीवी में कैद हुए। पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, अन्य फरार हैं।

by Mayank Yadav
दिसम्बर 23, 2024
in Latest News, क्राइम, लखनऊ
Lucknow
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow bank robbery: चिनहट थाना क्षेत्र के मटियारी चौकी के पास स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में चोरों ने शनिवार रात धावा बोल दिया। चोर बैंक के अंदर दीवार काटकर घुसे और करीब 30 लॉकर्स तोड़कर करोड़ों रुपये के जेवरात और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना का खुलासा रविवार सुबह हुआ, जब आसपास के लोगों ने बैंक के पीछे दीवार कटी देखी और पुलिस को सूचना दी। चोरी की यह वारदात बैंक के सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और एक आरोपी अरविंद, जो बिहार के मुंगेर का रहने वाला है, को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान अन्य आरोपी फरार हो गए।

चोरों ने दीवार काटकर की सेंधमारी

बैंक के प्रबंधक संदीप सिंह ने बताया कि चोरों ने बैंक के बगल के खाली प्लॉट से दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया। बैंक में न तो कोई अलार्म था और न ही सुरक्षा गार्ड, जिससे चोरों को वारदात को अंजाम देने का पूरा मौका मिला। चोर करीब एक घंटे तक बैंक के अंदर मौजूद रहे और 30 लॉकर्स तोड़कर कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

RELATED NEWS

Auto Draft

UP Mango Festival 2026: लखनऊ में सजेगा आम का महाकुंभ, 800 से अधिक प्रजातियों का मिलेगा स्वाद

जुलाई 2, 2026
Lucknow Monsoon Rain

Weather Update:लखनऊ में मानसून की धमाकेदार एंट्री, रिमझिम बारिश से बदला मौसम, गर्मी और उमस से मिली राहत,यलो अलर्ट जारी

जुलाई 1, 2026

Lucknow डीसीपी ईस्ट शशांक सिंह ने बताया कि बैंक में चोरी के दौरान सुरक्षा की कमी एक बड़ी चूक साबित हुई। रविवार सुबह दीवार कटी होने की सूचना मिलने पर पुलिस, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चार चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया।

मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार

सोमवार सुबह पुलिस को संदिग्ध गाड़ियों की सूचना मिली, जिसके बाद चिनहट के लौलाई गांव में चेकिंग के दौरान पुलिस और चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक चोर अरविंद के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अरविंद बिहार के मुंगेर का निवासी है। वहीं, उसके बाकी साथी फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

छह टीमों का गठन, जल्द होगा खुलासा

Lucknow डीसीपी शशांक सिंह ने बताया कि घटना की जांच के लिए छह टीमें बनाई गई हैं। फिलहाल चोरी गए सामान का आकलन जारी है, लेकिन अनुमान है कि चोरी में करोड़ों रुपये के जेवरात और अन्य कीमती सामान गया है। पुलिस इस वारदात का जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।

बैंक में सुरक्षा की चूक और इस तरह की घटना ने लोगों में दहशत फैला दी है। वहीं, पुलिस मामले की तह तक पहुंचने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सतर्कता से काम कर रही है।

यहां पढ़ें: पीलीभीत में पुलिस ने 3 खालिस्तानी आतंकियों को एनकाउंटर में किया ढेर, पिस्टल के साथ 2 AK-47 राइफल बरामद
Tags: lucknow
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Auto Draft

UP Mango Festival 2026: लखनऊ में सजेगा आम का महाकुंभ, 800 से अधिक प्रजातियों का मिलेगा स्वाद

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

Uttar Pradesh Mango Festival 2026: आम प्रेमियों के लिए राजधानी लखनऊ में एक खास आयोजन होने जा रहा है। गोमतीनगर...

Lucknow Monsoon Rain

Weather Update:लखनऊ में मानसून की धमाकेदार एंट्री, रिमझिम बारिश से बदला मौसम, गर्मी और उमस से मिली राहत,यलो अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 1, 2026

Weather Update:राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी। तड़के से ही शहर के कई इलाकों में...

लखनऊ अग्निकांड: फर्जी NOC से लिया गया था बिजली कनेक्शन, बिल्डिंग मालिक पर नई FIR

लखनऊ अग्निकांड: फर्जी NOC से लिया गया था बिजली कनेक्शन, बिल्डिंग मालिक पर नई FIR

by Sadaf Farooqui
जून 30, 2026

Lucknow Fire Incident: लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए भीषण अग्निकांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों...

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई  घायल

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

by SYED BUSHRA
जून 27, 2026

Lucknow Muharram Balcony Collapse:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के महोना कस्बे में शुक्रवार को मुहर्रम जुलूस...

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2026

Lucknow train rescheduling: लखनऊ के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। राजधानी के लखनऊ जंक्शन (LJN) पर चल...

Next Post
Kanpur

Kanpur News: 51 साल की महिला 18 साल के प्रेमी संग भागी, कानपुर में मचा हड़कंप

Parliament Scuffle Incident

धक्कामुक्की कांड में BJP सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को RML अस्पताल से मिली छुट्टी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist