गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP News : गोरखपुर में दो महिलाओं का साहसिक कदम, आपस मे की शादी, आखिर किससे तंग आकर किया यह फैसला

गोरखपुर की दो महिलाओं ने अपने शराबी पतियों से तंग आकर एक दूसरे से शादी कर ली। सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती ने उन्हें जीवनभर साथ निभाने का फैसला करने पर मजबूर किया। शिव मंदिर में हुई इस शादी ने समाज में महिलाओं की स्वतंत्रता पर नई बहस छेड़ दी है।

by SYED BUSHRA
जनवरी 26, 2025
in उत्तर प्रदेश
women marry each other in Gorkhpur
Share on FacebookShare on Twitter

women marry each other in Gorkhpur : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां दो महिलाओं, कविता और गुंजा उर्फ बबलू, ने अपने शराबी पतियों से परेशान होकर एक दूसरे से शादी कर ली। यह शादी 23 जनवरी, गुरुवार को देवरिया के छोटी काशी कहे जाने वाले शिव मंदिर में हुई। इस शादी को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

मंदिर में लिए सात फेरे

गुंजा ने शादी में दूल्हे की भूमिका निभाई और कविता को सिंदूर लगाया। दोनों ने सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाईं। शादी के बाद गुंजा ने कहा, हम अपने शराबी पतियों के दुर्व्यवहार से परेशान थे। इसलिए हमने शांति और प्रेम का जीवन चुनने का फैसला किया। अब हम एक साथ गोरखपुर में रहकर अपना जीवन जीएंगे और काम करेंगे।

RELATED NEWS

Sheila Devi Success Story

Success Story: कौन है बाराबंकी की शीला देवी जो बनीं महिलाओं के लिए मिसाल, जूट कारोबार से 150 परिवारों की बदली जिंदगी

जून 30, 2026
Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

जून 17, 2026

सोशल मीडिया से शुरू हुई दोस्ती

दोनों महिलाओं की पहली मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी। उनकी परिस्थितियां लगभग एक जैसी थीं। शादी के बाद दोनों को अपने पतियों के हाथों घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा। अपने पतियों से अलग होने के बाद वे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहीं। पांच साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए उनकी जान-पहचान हुई और धीरे धीरे उनकी दोस्ती गहरी हो गई।

दर्द ने जोड़ा दोनों को

दोनों ने अपनी परेशानियां एक दूसरे के साथ साझा कीं। इसी दौरान उनकी दोस्ती इतनी मजबूत हो गई कि वे एक दूसरे के बिना रहने की कल्पना भी नहीं कर सकती थीं। आखिरकार, उन्होंने अपने पतियों से नाता तोड़कर एक दूसरे से शादी करने का फैसला कर लिया।

शादी के दौरान की गई तैयारियां

मंदिर के पुजारी उमा शंकर पांडे ने बताया कि दोनों महिलाओं ने खुद माला और सिंदूर खरीदा। इसके बाद विधि विधान से अनुष्ठान करवाकर शादी की रस्में पूरी कीं। गुंजा ने कविता को सिंदूर लगाया और उन्हें अपनी दुल्हन के रूप में स्वीकार किया।

नई जिंदगी की शुरुआत

गुंजा और कविता ने कहा कि वे अपने नए जीवन की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। उनका मानना है कि उन्होंने यह कदम शांति और प्यार के लिए उठाया है। वे गोरखपुर में एक साथ रहकर काम करेंगी और अपना जीवन बिताएंगी।

Tags: gorkhpursame-sex marriagewomen empowerment
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Sheila Devi Success Story

Success Story: कौन है बाराबंकी की शीला देवी जो बनीं महिलाओं के लिए मिसाल, जूट कारोबार से 150 परिवारों की बदली जिंदगी

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

Sheila Devi Success Story: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के देवा ब्लॉक के मुज्जफरमऊ गांव में महिलाओं ने अपनी मेहनत...

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

by SYED BUSHRA
जून 17, 2026

2014: में केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार बनने और 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार आने के बाद...

गौतमबुद्धनगर में बढ़ा महिलाओं का ड्राइविंग क्रेज, ढाई साल में 12 हजार से ज्यादा ने बनवाया लाइसेंस

गौतमबुद्धनगर में बढ़ा महिलाओं का ड्राइविंग क्रेज, ढाई साल में 12 हजार से ज्यादा ने बनवाया लाइसेंस

by Sadaf Farooqui
जून 7, 2026

Women Empowerment: एक समय था जब वाहन चलाने को लेकर महिलाओं को कई तरह की रूढ़िवादी धारणाओं और टिप्पणियों का...

Budget 2026: महिलाओं पर फोकस, मिली स्किल ट्रेनिंग की सौगात, नए जॉब प्लेसमेंट सेंटर से मिलेगा आर्थिक सहारा

Budget 2026: महिलाओं पर फोकस, मिली स्किल ट्रेनिंग की सौगात, नए जॉब प्लेसमेंट सेंटर से मिलेगा आर्थिक सहारा

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 11, 2026

Women Empowerment Budget UP: योगी आदित्यनाथ सरकार ने बजट 2026-27 में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए...

Uttar Pradesh women welfare works

UP Women Welfare: योगी सरकार के दस साल बेमिसाल, महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर किए कौन कौन से काम

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 5, 2025

Uttar Pradesh Women Welfare Initiatives: पिछले दस वर्षों में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महिलाओं के लिए कई...

Next Post
कौन है हिमांगी मां जिन्होंने ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने को बताया पब्लिक स्टंट उठाए गंभीर सवाल

Prayagraj :कौन है हिमांगी मां जिन्होंने ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने को बताया पब्लिक स्टंट उठाए गंभीर सवाल

Republic Day

यूपी के राम बहादुर राय और साध्वी ऋतंभरा को पद्म भूषण, 8 हस्तियों को मिला पद्मश्री सम्मान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist