Sunday, November 22, 2026 3:21 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Delhi Elections: अमित शाह ने किन्हें बताया ’छोटे मियां और बड़े मियां’, फिर  कहा ‘ठगजोड़ी ने 1 लाख करोड़ का किया घोटाला

Delhi Elections: अमित शाह ने किन्हें बताया ’छोटे मियां और बड़े मियां’, फिर  कहा ‘ठगजोड़ी ने 1 लाख करोड़ का किया घोटाला

Amit Shah's public meeting in Delhi elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अमित शाह ने आम आमदी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर लगाए सनसनीखेज आरोप, कहा, दिल्ली में बनने जा रही बीजेपी की सरकार।

by Vinod
04/02/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। Amit Shah’s public meeting in Delhi elections दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राजनीतिक दलों के नेताओं की रैली, जनसभा और चौपालें सजीं। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जंगपुरा विधानसभा स्थित भगवान नगर में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने कहा, “अभी मैं नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र होकर आया हूं। बड़े मियां वहां से चुनाव हारने वाले हैं और छोटे मियां भी जंगपुरा से चुनाव हार रहे हैं। दोनों की ठगजोड़ी ने दिल्ली को ठगने का काम किया है। ऐसे में जनता इस चुनाव में इन्हें विदा कर बीजेपी की सरकार बनाने जा रही है।

चट्टे-पट्टों ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि, आम आदमी पार्टी झूठ बोलने और धोखा देने वाली पार्टी है। दस साल काम करने का अवसर मिला, लेकिन सिवाय घपले-घोटाले के कुछ नहीं किया। विकास के काम करने की बजाय बहानेबाजी और झगड़े में पूरा समय बिता दिया। शाह ने कहा कि पिछले दस साल में अरविंद केजरीवाल और उनके चट्टे-पट्टों ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। 8 फरवरी को दिल्लीवाले आप-दा सरकार को झाड़ू लगाकर बाहर फेंकने वाले हैं। आप-दा वालों को इसकी जानकारी है। ऐसे में छोटे मिया और बड़े मिया डरे हुए हैं।

जो शराब घोटाले के मामले में जेल में गया

अमित शाह ने कहा, मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री रहते हुए 10 साल में सिर्फ मंदिरों, गुरुद्वारों और स्कूलों के बाहर शराब की दुकाने खोलने का काम किया है। देशभर में एक ही शिक्षामंत्री है, जो शराब घोटाले के मामले में जेल में गया। शिक्षा मंत्री का काम होता है, बच्चों को शिक्षा देना, टीचर्स का कल्याण करना, स्कूल बनवाना। लेकिन ऐसा तो कुछ ऐसा उन्होंने किया नहीं, लेकिन गली-गली में शराब की दुकाने जरूर खोल दीं। आप-दा वालों ने 10 सालों में दिल्ली को सिर्फ भ्रष्टाचार, कूड़ा-कचरा, जहरीला पानी और तुष्किकरण दिया है।

RELATED NEWS

Yogi Adityanath Delhi Meeting

Delhi Meeting : सीएम योगी ने अचानक क्यों रद्द किया आगरा दौरा, दिल्ली में किससे होगी मुलाकात?

November 17, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026

घोटालों की भरमार

अमित शाह ने कहा, ’केजरीवाल ने घोटालों की भरमार कर दी। हजारों करोड़ का शराब घोटाला किया और मंदिर, स्कूल, गुरुद्वारे के पास शराब की दुकानें खोल दी। 28,400 करोड़ का जल बोर्ड का घोटाला किया, 4,500 करोड़ का डीटीसी बस घोटाला किया, 1,300 करोड़ का क्लासरूम घोटाला किया। 571 करोड़ का सीसीटीवी घोटाला किया और 65,000 नकली टेस्ट का घोटाला किया। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़कर आए केजरीवाल स्वयं भ्रष्टाचार की मूर्ति बन गए और बड़े मियां-छोटे मियां दोनों शराब घोटाले में जेल गए।

50 फीसदी से ज्यादा विधायक छोड़ चुके APP

अमित शाह ने कहा, कनेक्टिविटी के नाम पर ऐसी सड़कें दीं कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क, ये पता ही नहीं चलता। पाइप के माध्यम से ये प्रदूषित पानी भेजने का काम कर रहे हैं। मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर 65,000 फर्जी टेस्ट कराने का घोटाला इन्होंने किया। बारिश में बिजवासन तो छोड़िए, बल्कि आधी दिल्ली तालाब बन जाती है। केजरीवाल ने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया, इसलिए आज आप के 50 फीसदी से ज्यादा विधायक छोड़ चुके हैं।

52 करोड़ रुपये का का शीश महल बना लिया

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ’आज मैं नई दिल्ली वालों की ओर से आपको बताने आया हूं कि वहां केजरीवाल स्वयं चुनाव हार रहे हैं। दिल्ली की जनता इस झूठे व्यक्ति को जान गई है। अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान केजरीवाल कहा था कि हम राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे, लेकिन इन्होंने पार्टी बनाई। इन्होंने कहा था कि हम गाड़ी नहीं लेंगे, लेकिन गाड़ी ली, इन्होंने कहा था कि सिक्योरिटी नहीं लेंगे, लेकिन सिक्योरिटी ली, इन्होंने कहा था कि बंगला नहीं लेंगे, लेकिन इन्होंने अपने लिए 52 करोड़ रुपये का 50 हजार गज का शीश महल बना लिया।

जो पत्थर पर खींची गई लकीर होती है

अमित शाह ने कहा, ’आप वाले हमेशा से झूठे वादे करते हैं। पर बीजेपी जो कहती है, वो करती है. वो पीएम मोदी की गांरटी होती है, जो पत्थर पर खींची गई लकीर होती है। 2014 में बीजेपी ने वादा किया था कि हम इस देश से आतंकवाद को समाप्त कर देंगे। 10 साल के अंदर इस देश से आतंकवाद को समाप्त करने का काम प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है। 31 मार्च, 2026 तक हम इस देश से नक्सलवाद को भी समाप्त कर देंगे।

परिणामों की घोषणा 8 फरवरी को होगी

बता दें, दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती और परिणामों की घोषणा 8 फरवरी को होगी। इस बार दिल्ली में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच नजर आ रहा है। हां, कांग्रेस भी काफी जोर लगा रही है। कांग्रेस ने राहुल गांधी से लेकर प्रिंयका गांधी तक को चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतारा है। पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेताओं ने दिल्ली चुनाव में जनसभाएं की।

Related Posts

Yogi Adityanath Delhi Meeting

Delhi Meeting : सीएम योगी ने अचानक क्यों रद्द किया आगरा दौरा, दिल्ली में किससे होगी मुलाकात?

November 17, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

August 12, 2026
Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

August 5, 2026
PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

June 29, 2026
Delhi Fire: मालवीय नगर अग्निकांड से दहली दिल्ली, अमित शाह और पीएम मोदी ने जताया दुख, सहायता का ऐलान

Delhi Fire: मालवीय नगर अग्निकांड से दहली दिल्ली, अमित शाह और पीएम मोदी ने जताया दुख, सहायता का ऐलान

June 3, 2026
लोकसभा में तकरार, राहुल गांधी और शाह के बीच बहस का माहौल देखे?

लोकसभा में तकरार, राहुल गांधी और शाह के बीच बहस का माहौल देखे?

December 10, 2025
नक्सलवाद 2026 में खत्म करने की तैयारी, माओवादी बोले—हथियार छोड़ने को तैयार

Amit Shah की चेतावनी के बीच माओवादियों का संदेश बोले—हथियार छोड़ने को तैयार

November 25, 2025
कौन था माड़वी हिड़मा, जिसे सुरक्षाबलों ने पत्नी के साथ ठोका, जानें मौत के जाल में कैसे फंसा नक्सलियों का ‘आका’

कौन था माड़वी हिड़मा, जिसे सुरक्षाबलों ने पत्नी के साथ ठोका, जानें मौत के जाल में कैसे फंसा नक्सलियों का ‘आका’

November 18, 2025
Next Post
rashifal

4 फरवरी का राशिफल : इस मंगलवार किसे मिलेगा तरक्की का तोहफा, किसे रखना होगा संयम ?

cancer prevention and awareness

World cancer day क्यों मनाया जाता है, कैंसर से बचाव और इलाज को लेकर जागरूकता बढ़ाने का मुहिम

Mamta Kulkarni’s Bollywood career and spiritual journey

Mahakumbh 2025 : कौन है वह,पद्मावती से बनी ममता, अब है 'माई ममता नंद गिरि' फिल्मो से संन्यास तक का सफ़र

POPULAR POST

Kutch Road Accident

Kutch Accident : गुजरात में सेना के जवान के परिवारों पर टूटा कहर, कार-ट्रक की टक्कर में 7 की मौत

November 22, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
Javed Akhtar Statement: जावेद अख्तर के किस बयान पर भड़के मौलाना साजिद रशीदी,जानिए पूरा मामला

Javed Akhtar Statement: जावेद अख्तर के किस बयान पर भड़के मौलाना साजिद रशीदी,जानिए पूरा मामला

November 17, 2026
Used Car Guide : पुरानी कार खरीदने जा रहे हैं तो कैसे पकड़ें इंजन और बॉडी की छिपी खराबी?

Used Car Guide : पुरानी कार खरीदने जा रहे हैं तो कैसे पकड़ें इंजन और बॉडी की छिपी खराबी?

November 15, 2026
Census Update : यूपी में डिजिटल जनगणना शुरू, घर बैठे देने होंगे सवालों के जवाब; जानिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का तरीका

Census Update : यूपी में डिजिटल जनगणना शुरू, घर बैठे देने होंगे सवालों के जवाब; जानिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का तरीका

November 16, 2026
Surya Gochar 2026

Surya Gochar: 16 दिसंबर तक इन 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्य देव, धन-दौलत और तरक्की के बनेंगे योग

November 15, 2026

LATEST

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

November 22, 2026
School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

November 22, 2026
Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026
Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

November 22, 2026
Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

November 22, 2026
Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

November 22, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India