बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Satyendra Das को देखने PGI पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, भक्तों ने शुरू किया महामृत्युंजय का जाप

राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का हाल लेने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, पीजीआई आईसीयू में चल रहा है इलाज, अयोध्या में जारी है पूजा-अर्चना ।

by Vinod
फ़रवरी 4, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को ब्रेन स्ट्रोक के बाद लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की विशेष टीम आचार्य पर नजर बनाए हुए हैं। ऐसे में सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अस्पताल पहुंचकर महंत की तबीयत का हालचाल जाना।

सत्येन्द्र दास जी की स्थिति गंभीर

सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पीजीआई जाकर आचार्य सत्येंद्र दास का हालचाल जाना। डॉक्टर्स की की टीम ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बताया कि महंत सत्येन्द्र दास जी की स्थिति गंभीर है। उन्हें 24 घंटे चिकित्सकीय निगरानी में रखा जा रहा है। सीएम ने डॉक्टर्स को सर्वोत्तम इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम आईसीयू में गए और महंत से बातचीत की भी कोशिश की।

RELATED NEWS

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

अगस्त 3, 2026
CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

जुलाई 21, 2026

लखनऊ रेफर कर दिया

श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उन्हें पहले अयोध्या के सिटी न्यूरो केयर हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन स्थिति में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। एम्बुलेंस से उन्हें लखनऊ लाया गया, जहां पीजीआई के न्यूरोलॉजी विभाग की इमरजेंसी यूनिट में भर्ती किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें स्ट्रोक का अटैक पड़ा था, जिसके बाद उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

सहायक पुजारी प्रदीप दास भी मौजूद

डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। मंगलवार को अभी तक ऑपरेशन या किसी बड़े मेडिकल हस्तक्षेप को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। डॉक्टरों की ओर से मेडिकल बुलेटिन जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। आचार्य सत्येंद्र दास के साथ राम जन्मभूमि मंदिर के सहायक पुजारी प्रदीप दास भी मौजूद हैं।

महामृत्युंजय महामंत्र का जाप

प्रभु राम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के जल्द स्वस्थ होने को लेकर धार्मिक अनुष्ठानों का दौर भी शुरू हो चुका है। पिछले लगभग 10 वर्षों से प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए धार्मिक अनुष्ठान करने वाले अयोध्या के तांत्रिक पंडित कल्कि राम उनके लिए हवन कर रहे हैं। आचार्य सत्येंद्र दास के जल्द स्वस्थ होने को लेकर उमापति महादेव का आवाहन कर महामृत्युंजय महामंत्र का जाप किया जा रहा है।

जाप कर आहुति डाली जा रही

रामादल ट्रस्ट के अध्यक्ष और अयोध्या के तांत्रिक पंडित कल्कि राम ने बताया कि साल 2014 से देश के प्रधानमंत्री मोदी और 2022 से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए 1100 दिवसीय उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायु जीवन के लिए यज्ञ अनुष्ठान कर रहे हैं। लेकिन बीते 2 दिन पहले यह पता चला कि राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास अस्वस्थ चल रहे हैं। आचार्य सत्येंद्र दास जल्द स्वस्थ हो इसकी कामना को लेकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर आहुति डाली जा रही है। साथ में प्रार्थना की जा रही है कि मुख्य पुजारी जल्द स्वस्थ हो और प्रभु राम की सेवा में निरंतर लगे रहे।

Tags: Acharya Satyendra Das admitted in PGIAcharya Satyendra Das illCM Yogi AdityanathRam temple priest Satyendra Das
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

Maithili Sharan Gupt Jayanti:'राष्ट्रकवि' और 'पद्म भूषण' से सम्मानित मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर सोमवार को देशभर में उन्हें...

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनता...

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए...

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

by Sadaf Farooqui
जून 4, 2026

Uttar Pradesh: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हाल ही में लगी आग की घटना के बाद उत्तर...

Next Post
Ayushmaan Card: क्या आप जानते हैं, के किन बीमारियों का इलाज आप आयुष्मान कार्ड से नहीं करवा सकते हैं

Ayushman Card: बनवाने जा रहे हैं आयुष्मान कार्ड तो इन दस्तावेजों की पड़ेगी ज़रूरत, यहां जानें पूरा प्रोसेस

Online Food Order: ऑनलाइन खाना मंगवाने से पहले आपभी चेक कर लें रेस्टोरेंट के नाम, स्पेलिंग में फेर बदल कर हो रहा फ़्रॉड

Online Food Order: ऑनलाइन खाना मंगवाने से पहले आपभी चेक कर लें रेस्टोरेंट के नाम, स्पेलिंग में फेर बदल कर हो रहा फ़्रॉड

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In