Saturday, November 7, 2026 11:02 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » दिल्ली » 8 फरवरी से पहले बढ़ा सियासी तनाव..एग्जिट पोल से बदला माहौल! जानें किस पार्टी ने क्या कहा?

8 फरवरी से पहले बढ़ा सियासी तनाव..एग्जिट पोल से बदला माहौल! जानें किस पार्टी ने क्या कहा?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत 5 फरवरी मतदान संपन्न हो गया जिसमें सभी 699 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। अब 8 फरवरी को नतीजे तय करेंगे कि किसकी जीत होगी।

by Akhand Pratap Singh
06/02/2025
Delhi Exit Poll

Delhi Exit Poll 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत 5 फरवरी मतदान संपन्न हो गया जिसमें सभी 699 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। अब 8 फरवरी को नतीजे तय करेंगे कि किसकी जीत होगी। इस दौरान विभिन्न सर्वे एजेंसियों द्वारा जारी एग्जिट पोल के नतीजों (Delhi Exit Poll 2025) में बीजेपी के लिए उत्साहजनक संकेत मिले हैं जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह 26 साल बाद सत्ता में वापसी कर सकती है।

एग्जिट पोल के नतीजों से बीजेपी में खुशी का माहौल है जबकि आम आदमी पार्टी के लिए यह एक बड़ा झटका साबित हो सकता है क्योंकि इस चुनाव में उसका प्रभाव कम होता दिख रहा है। वहीं कांग्रेस के लिए भी ये सर्वे निराशाजनक रहे क्योंकि पार्टी किसी बड़े प्रदर्शन की ओर बढ़ती नहीं दिख रही। इसी बीच तीनों राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आनी शुरू हो गई हैं।

BJP नेता प्रवेश वर्मा ने क्या कहा?

बीजेपी नेता और नई दिल्ली से उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मैं दिल्लीवासियों का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने इतने उत्साह के साथ मतदान किया। लोगों ने अच्छे बदलाव के लिए सोच-समझकर वोट डाला है। बीजेपी की सरकार बनना न केवल हमारी बल्कि दिल्ली की भी जरूरत है। पिछले 26 वर्षों से हमारी सरकार नहीं रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी बेहतरीन कार्य कर रहे हैं और अगर हमें उनका सहयोग मिलता तो और भी अच्छे काम हो सकते थे। दुर्भाग्य से बीते 10 साल में यह अवसर गंवा दिया गया।

RELATED NEWS

No Content Available

यह भी पढ़े: दिल्ली से प्रयागराज जा रही 57 लोगों से भरी बस की ट्रक से जोरदार टक्कर, 40 श्रद्धालु घायल

आम आदमी पार्टी ने क्या कहा?

आप की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि चाहे 2013, 2015 या 2020 का चुनाव हो हर बार एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी के लिए गलत साबित हुए (Delhi Exit Poll 2025) लेकिन हमने फिर भी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई। इस बार भी कुछ अलग नहीं होगा। एग्जिट पोल चाहे महाराष्ट्र, हरियाणा या लोकसभा चुनाव के रहे हों वे सभी गलत साबित हुए थे और यह भी गलत निकलेगा। कुछ एग्जिट पोल हमें बढ़त भी दिखा रहे हैं लेकिन सही नतीजे के लिए 8 तारीख का इंतजार करें। अरविंद केजरीवाल जी एक बार फिर बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं।

कांग्रेस ने क्या कहा?

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में संदीप दीक्षित ने कहा कि हमें 8 फरवरी के नतीजों का इंतजार करना चाहिए। हमने अच्छा चुनाव लड़ा है। जिस कांग्रेस को दिल्ली में हल्के में लिया जाता था उसने चुनावी समीकरण बदल दिए हैं। जब कोई पार्टी समीकरण बदलने की स्थिति में आ जाती है तो उसके लिए कुछ भी संभव हो सकता है।

क्या कहता है दिल्ली का एग्जिट पोल 

  • चाणक्य स्ट्रैटेजीज: आप को 25-28 सीटें, बीजेपी को 39-44 सीटें और कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलने का अनुमान।
  • डीवी रिसर्च: आप को 26-34, बीजेपी को 36-44, जबकि कांग्रेस को शून्य सीटें मिलने की संभावना।
  • जेवीसी: आप को 22-31, बीजेपी को 39-45 और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान।
  • मैट्रिज: आप को 32-37, बीजेपी को 35-40 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की उम्मीद।
  • माइंड ब्रिंक: आप को 44-49, बीजेपी को 21-25, जबकि कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने का अनुमान।
  • पी मार्क: आप को 21-31, बीजेपी को 39-49 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना।
  • पीपुल्स इनसाइट: आप को 25-29, बीजेपी को 40-44 और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिलने की उम्मीद।
  • पीपुल्स पल्स: आप को 10-19, बीजेपी को 51-60, जबकि कांग्रेस को कोई सीट मिलने की संभावना नहीं।
  • पोल डायरी: आप को 18-25, बीजेपी को 42-50 और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान।
  • वी प्रीसाइड: आप को 46-52, बीजेपी को 18-23 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना।

Related Posts

No Content Available
Next Post
maha kumbh amrit snan astrological significance

MahaKumbh 2025 : माघ पूर्णिमा और महाशिवरात्रि पर अमृत स्नान क्यों नहीं,जानिए इसके पीछे की ख़ास वजह

Uttar Pradesh

योगी सरकार की नई आबकारी नीति, अब एक ही जगह मिलेंगी बीयर, देसी और अंग्रेजी शराब

Rohit Sharma

रोहित शर्मा की आखिरी सीरीज: 1,32,000 फैंस होंगे इस ऐतिहासिक पल के गवाह

POPULAR POST

Baghpat Cobra Snake News

Cobra Family : घर की नींव खोदी तो निकले 100 से ज्यादा अंडे, एक दर्जन जहरीले कोबरा मिलने से गांव में दहशत

November 2, 2026
Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

November 2, 2026
US Election : भारतीय मूल की पिया डांडिया ने फ्लोरिडा में रचा इतिहास, अमेरिकी संसद पहुंची जानिए किसे दी मात?

US Election : भारतीय मूल की पिया डांडिया ने फ्लोरिडा में रचा इतिहास, अमेरिकी संसद पहुंची जानिए किसे दी मात?

November 3, 2026
IND vs NZ : हिटमैन बने फिटमैन 39 की उम्र में चीते जैसी फुर्ती से किया रन आउट, डेरिल मिचेल फिटनेस देखकर रह गये दंग

IND vs NZ : हिटमैन बने फिटमैन 39 की उम्र में चीते जैसी फुर्ती से किया रन आउट, डेरिल मिचेल फिटनेस देखकर रह गये दंग

November 3, 2026
US Midterm : ट्रंप को लगा सियासी झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट और हाउस दोनों पर जमाया कब्जा; अब क्या करेंगे राष्ट्रपति?

US Midterm : ट्रंप को लगा सियासी झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट और हाउस दोनों पर जमाया कब्जा; अब क्या करेंगे राष्ट्रपति?

November 3, 2026
Judicial Accountability Supreme Court

Judicial Accountability : रेप केस का सामना कर रहे जज को POCSO कोर्ट की जिम्मेदारी, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब

November 4, 2026

LATEST

Tenant Police Verification: मकान किराये पर देने से पहले जरूर करें ये काम, वरना मकान मालिक को हो सकती है परेशानी

Tenant Police Verification: मकान किराये पर देने से पहले जरूर करें ये काम, वरना मकान मालिक को हो सकती है परेशानी

November 7, 2026
Gold Silver Rate :सोने की कीमत में भरी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, खरीदने से पहले जानिए आज का भाव

Gold Silver Rate :सोने की कीमत में भरी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, खरीदने से पहले जानिए आज का भाव

November 7, 2026
Board Exam : लखनऊ में यूपी बोर्ड के केंद्र फाइनल? कितने छात्र देंगे परीक्षा, कौन से 8 केंद्र सूची से हुए बाहर

Board Exam : लखनऊ में यूपी बोर्ड के केंद्र फाइनल? कितने छात्र देंगे परीक्षा, कौन से 8 केंद्र सूची से हुए बाहर

November 7, 2026
UP Employees DA: यूपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ इतने प्रतिशत

UP Employees DA: यूपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ इतने प्रतिशत

November 7, 2026
YouTube में आया नया अपडेट,जानिए क्या होगा ये सभी के लिए कितना फ़ायदेमंद

YouTube में आया नया अपडेट,जानिए क्या होगा ये सभी के लिए कितना फ़ायदेमंद

November 7, 2026
PM Modi Diwali Wishes: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई, बोले- इस बार भी जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

PM Modi Diwali Wishes: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई, बोले- इस बार भी जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

November 7, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India