Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार देर रात प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल किया जिसमें 22 पीसीएस अफसरों के तबादले और उनकी जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया। इस क्रम में राम भरत तिवारी को लखनऊ का अपर आयुक्त (Additional Commissioner) नियुक्त किया गया है। वहीं नीलम को संयुक्त निदेशक उद्यान एवं खाद्य संस्करण निदेशालय से अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा निदेशालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा दुर्गेश मिश्रा को अपर नगर आयुक्त गोरखपुर से स्थानांतरित कर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुरादाबाद बनाया गया है।
दुष्यंत कुमार मौर्य को भेजा गया कानपुर देहात
अन्य तबादलों (Uttar Pradesh) में अनिल कुमार को नगर मजिस्ट्रेट मेरठ से हटाकर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बलिया नियुक्त किया गया है। दुष्यंत कुमार मौर्य को अपर नगर आयुक्त वाराणसी से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कानपुर देहात भेजा गया है। अरविंद कुमार प्रधान जो प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ पिपराइच गोरखपुर के पद पर थे उन्हें अब अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शाहजहांपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
कमलेश कुमार गोयल लखनऊ में नियुक्त
इसी फेरबदल में संतोष कुमार राय को उप जिलाधिकारी गाजियाबाद से हटाकर अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति कानपुर नगर बनाया गया है जबकि कमलेश कुमार गोयल को उप जिलाधिकारी बुलंदशहर से स्थानांतरित कर अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति लखनऊ नियुक्त किया गया है। नवीन कुमार श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी न्यायिक मैनपुरी से नगर मजिस्ट्रेट मेरठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह प्रखर उत्तम को उप जिलाधिकारी गाजीपुर से हटाकर अपर नगर आयुक्त गोरखपुर बनाया गया है जबकि संगम लाल को उप जिलाधिकारी आगरा से अपर नगर आयुक्त वाराणसी का कार्यभार सौंपा गया है।
यह भी पढ़े: अजीत की प्रतिमा अनावरण से योगी ने साधा पश्चिम, 2027 के चुनाव में मिलेगी संजीवनी
पंकज कुमार सक्सेना की गौतमबुद्धनगर में तैनाती
अन्य महत्वपूर्ण तबादलों में नवदीप शुक्ला को उप जिलाधिकारी रायबरेली से स्थानांतरित कर प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ पिपराइच गोरखपुर बनाया गया है। पंकज कुमार सक्सेना को उप जिलाधिकारी सीतापुर से हटाकर उप सचिव उत्तर प्रदेश विकास संपदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय गौतम बुद्धनगर भेजा गया है। दीपक कुमार को उप जिलाधिकारी सहारनपुर से संयुक्त सचिव बरेली विकास प्राधिकरण जबकि सुरेंद्र बहादुर सिंह को उप जिलाधिकारी कानपुर नगर से संयुक्त सचिव आगरा विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।
देर रात हुए अफसरों के तबादलें
इसके अलावा अनिल कुमार सिंह को उप जिलाधिकारी आगरा से उप आवास आयुक्त मेरठ, मांगे राम चौहान को उप जिलाधिकारी बिजनौर से उप आवास आयुक्त मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। प्रभाकर सिंह को उप जिलाधिकारी कुशीनगर से स्थानांतरित कर नजूल अधिकारी लखनऊ विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है। विपिन कुमार शिवहरे को उप जिलाधिकारी हमीरपुर से विहित प्राधिकारी लखनऊ विकास प्राधिकरण बनाया गया है।
22 PCS अधिकारियों का स्थानांतरण
अनुज नेहरा को उप जिलाधिकारी गौतम बुद्धनगर से सहायक नगर आयुक्त वाराणसी भेजा गया है जबकि प्रवीण यादव को उप जिलाधिकारी व सक्षम प्राधिकरण गेल इंडिया लिमिटेड औरैया से स्थानांतरित कर उप जिलाधिकारी श्रावस्ती नियुक्त किया गया है। वहीं, ऋषभ वर्मा को उप जिलाधिकारी कानपुर नगर से उप जिलाधिकारी व सक्षम प्राधिकरण गेल इंडिया लिमिटेड गौतम बुद्ध नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।