Saturday, November 14, 2026 6:59 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » NDLS stampede: 18 की मौत, चश्मदीदों ने सुनाई दिल दहला देने वाली दास्तान

NDLS stampede: 18 की मौत, चश्मदीदों ने सुनाई दिल दहला देने वाली दास्तान

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात अचानक भगदड़ मचने से 18 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए, जबकि अफवाहों के कारण भीड़ बेकाबू हो गई।

by Mayank Yadav
16/02/2025
NDLS

NDLS stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार (15 फरवरी) रात भारी भगदड़ मचने से 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मरने वालों में 9 महिलाएं, 4 पुरुष और 5 बच्चे शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, त्योहारों में भी इतनी भीड़ पहले कभी नहीं देखी गई थी। भगदड़ तब मची जब अचानक प्लेटफॉर्म बदलने की अफवाह फैल गई, जिससे हजारों यात्री एक साथ फुट ओवर ब्रिज की ओर भागे। NDLS प्रशासन की ओर से भीड़ नियंत्रित करने के लिए किए गए प्रयास नाकाफी साबित हुए। मौके पर मौजूद कुलियों और यात्रियों ने बताया कि हालात बेहद भयावह थे, कई लोग पुल और एस्केलेटर पर दब गए।

26 साल से दुकान चला रहे दुकानदार ने क्या बताया?

NDLS पर प्लेटफॉर्म पर दुकान चलाने वाले एक दुकानदार ने कहा, “मैं 26 साल से यहां हूं, लेकिन इतनी भीड़ पहले कभी नहीं देखी। हर 20-25 मिनट में स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही थीं, फिर भी ट्रेनें खचाखच भरी थीं।”

एक अन्य चश्मदीद के मुताबिक, प्लेटफॉर्म नंबर 13 पर खड़े यात्री जब 14 और 15 नंबर प्लेटफॉर्म पर ट्रेनें देखकर उधर दौड़ पड़े, तो हालात बेकाबू हो गए। रेलवे प्रशासन ने भीड़ को कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन यात्रियों की भारी संख्या के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोगों की जान चली गई।

RELATED NEWS

new delhi railway station new rules

रेलवे स्टेशन पर भीड़ काबू करने के लिए लागू हुए ये 5 नियम, जान लें वरना नहीं मिलेगी एंट्री

February 17, 2025
यहां पढ़ें: NDLS stampede: 18 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, मुआवजे का ऐलान… जाने सारे update

प्रत्यक्षदर्शियों की आपबीती

घटनास्थल पर मौजूद कुली बलराम ने बताया, “प्रयागराज जाने वाली ट्रेन को 12 नंबर से 16 नंबर पर कर दिया, तो लोग उधर भागने लगे। पुल और एस्केलेटर पर यात्री फंस गए। मैंने खुद 15 लाशें उठाईं। प्रशासन की तरफ से कोई इंतजाम नहीं था। दमकल गाड़ियां भेजी गईं, लेकिन उससे मदद नहीं मिली।”

एक महिला ने बताया, “हम आधे घंटे तक भीड़ में दबे रहे, मेरी ननद की मौत हो गई। उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन उसके मुंह से झाग निकल रहा था। हालात इतने खराब थे कि सांस लेना भी मुश्किल हो गया था।”

प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि NDLS प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए थे। आरपीएफ जवान नजर नहीं आ रहे थे और स्टेशन पर कोई दिशा-निर्देश नहीं था। महिला यात्री ने कहा, “अगर हमें पता होता कि यहां इतनी भीड़ होगी तो हम कभी नहीं आते।”

सरकार ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। हालांकि, इस हादसे ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Posts

new delhi railway station new rules

रेलवे स्टेशन पर भीड़ काबू करने के लिए लागू हुए ये 5 नियम, जान लें वरना नहीं मिलेगी एंट्री

February 17, 2025
Next Post
Lalu Yadav

Lalu Yadav News: लालू यादव ने कुंभ को बताया फ़ालतू का त्यौहार... कहा- 'इसका कोई मतलब नही'

NDLS Railway Stemped

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कैसे मची भगदड़ ? दो प्लेटफॉर्मों और गिरते यात्री, रेलवे का पहला बयान

New Delhi railway station stampede

Delhi stampede update:भगदड़ क्यों मची? पुलिस ने क्या बताया, DCP रेलवे K P S मल्होत्रा का बयान

POPULAR POST

Delhi News: फिर बिगड़ी पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए बेहोश, दिल्ली AIIMS में भर्ती

Delhi News: फिर बिगड़ी पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए बेहोश, दिल्ली AIIMS में भर्ती

November 12, 2026
Voter ID : यूपी में वोटर कार्ड के लिए नहीं करना होगा महीनों इंतजार, कितने दिन में पहुंचेगा पहचान पत्र?

Voter ID : यूपी में वोटर कार्ड के लिए नहीं करना होगा महीनों इंतजार, कितने दिन में पहुंचेगा पहचान पत्र?

November 11, 2026
Chhath Special : मनोज तिवारी ने टीवी शो के सेट पर मनाया छठ, पत्नी सुरभि ने बताई त्योहार से जुड़ी खास यादें

Chhath Special : मनोज तिवारी ने टीवी शो के सेट पर मनाया छठ, पत्नी सुरभि ने बताई त्योहार से जुड़ी खास यादें

November 14, 2026
Air Pollution : प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता जहरीली हुई हवा, बच्चों और बुजुर्गों पर मंडराया खतरा, जानिए बचाव के उपाय

Air Pollution : प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता जहरीली हुई हवा, बच्चों और बुजुर्गों पर मंडराया खतरा, जानिए बचाव के उपाय

November 9, 2026
Kanpur House Collapse: कानपुर में जर्जर मकान की छत गिरी , 21 दिन के नवजात समेत 3 लोगों की हुई मौत

Kanpur House Collapse: कानपुर में जर्जर मकान की छत गिरी , 21 दिन के नवजात समेत 3 लोगों की हुई मौत

November 8, 2026
DJ Noise : बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच एक माह की बच्ची की मौत, विसर्जन जुलूस में मचा हड़कंप

DJ Noise : बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच एक माह की बच्ची की मौत, विसर्जन जुलूस में मचा हड़कंप

November 13, 2026

LATEST

Traffic Alert : छठ पूजा पर लखनऊ के किन रास्तों पर रहेगी पाबंदी, घर से निकलने से पहले देख लें नया डायवर्जन रूट

Traffic Alert : छठ पूजा पर लखनऊ के किन रास्तों पर रहेगी पाबंदी, घर से निकलने से पहले देख लें नया डायवर्जन रूट

November 14, 2026
Bigg Boss: बिग बॉस 20 में Scout OP की माँ ने किस बात पर जताई नाराज़गी, लगाए ये आरोप

Bigg Boss: बिग बॉस 20 में Scout OP की माँ ने किस बात पर जताई नाराज़गी, लगाए ये आरोप

November 14, 2026
EPF ECR Filing Last Date: 15 नवंबर तक जमा करें अक्टूबर का PF, देरी पर कंपनी को देना पड़ेगा भारी जुर्माना

EPF ECR Filing Last Date: 15 नवंबर तक जमा करें अक्टूबर का PF, देरी पर कंपनी को देना पड़ेगा भारी जुर्माना

November 14, 2026
Political Surprise : वोट के लिए कुछ भी करेगा, BJP के दिग्गज नेता ने मंच से पढ़ा इस्लाम का पहला कलमा

Political Surprise : वोट के लिए कुछ भी करेगा, BJP के दिग्गज नेता ने मंच से पढ़ा इस्लाम का पहला कलमा

November 14, 2026
Hospital Bill : बुखार के इलाज का ढाई लाख बिल, पैसे नहीं मिले तो किशोरी को बनाया बंधक

Hospital Bill : बुखार के इलाज का ढाई लाख बिल, पैसे नहीं मिले तो किशोरी को बनाया बंधक

November 14, 2026
Test Squad :न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया में हुए बड़े बदलाव, किस खिलाड़ी की हुई एंट्री और किसकी छुट्टी?

Test Squad :न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया में हुए बड़े बदलाव, किस खिलाड़ी की हुई एंट्री और किसकी छुट्टी?

November 14, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India