सोमवार, जून 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

बजट सत्र में सीएम योगी का सपा पर हमला, कहा- यूपी बनेगा 27 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विधानसभा में बजट सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला।

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 21, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विधानसभा में बजट सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। सपा विधायक रागिनी सोनकर के आर्थिक संबंधी सवाल पर जवाब देते हुए सीएम योगी ने प्रदेश की आर्थिक प्रगति, महाकुंभ मेले के आर्थिक प्रभाव और उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को लेकर अपनी बात रखी।

1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ रहा यूपी

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) ने 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने दावा किया कि भारत अब 3 नहीं बल्कि 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2027 तक भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इसमें कोई संशय नहीं है।

RELATED NEWS

CM Yogi Fire Safety Orders

Fire Safety Orders: फायर सुरक्षा पर सख्त हुए योगी, अस्पतालों और होटलों की फायर एनओसी की होगी जांच

जून 28, 2026
लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई  घायल

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

जून 27, 2026

10 सेक्टर में हो रहा विकास –सीएम

सीएम योगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आर्थिक विकास को सुनिश्चित करने के लिए 10 सेक्टर में योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। इनमें औद्योगिक विकास, MSME, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स, कृषि, सामाजिक विकास, नगरीय विकास, राजस्व कर, शिक्षा, गृह, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सर्विस और टूरिज्म सेक्टर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हर तीन महीने पर इन सेक्टरों की समीक्षा की जाती है जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था में मजबूती आ रही है।

अब 27.5 लाख करोड़ पर पहुंचेगी इकोनॉमी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 में जब उनकी सरकार आई थी तब उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था मात्र 12 लाख करोड़ रुपये की थी लेकिन अब यह बढ़कर 27.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने वाली है। उन्होंने कहा कि यह तब हो रहा है जब दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना और आर्थिक मंदी के दौर से गुजरी है। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश ने अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है।

महाकुंभ से मिलेगा 3 लाख करोड़ रुपये का लाभ

सीएम योगी ने कहा कि 2025 में आयोजित होने वाला महाकुंभ उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 3 लाख करोड़ रुपये की ग्रोथ देने जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और महाकुंभ के आयोजन से न सिर्फ राज्य को आर्थिक लाभ मिलेगा बल्कि लाखों लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

यह भी पढ़े: सीएम योगी को यति नरसिंहानंद ने खून से लिखा पत्र, हिंदुओं को आसानी से मिले शस्त्र लाइसेंस

सपा ने यूपी को बीमारू बनाया.. हम समृद्ध बना रहे -सीएम

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर राज्य था लेकिन सपा सरकार ने इसे बीमारू बना दिया था। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश का सबसे तेजी से विकसित होने वाला राज्य बन चुका है। आने वाले समय में प्रदेश और ऊंचाई पर जाएगा।

गरीबी हटाने में यूपी की बड़ी भूमिका

सीएम योगी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 साल में देश में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि अकेले उत्तर प्रदेश में 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

महिलाओं को हर सेक्टर में मिल रहा अवसर

मुख्यमंत्री (Uttar Pradesh) ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के विकास और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर सेक्टर में आगे बढ़ाने के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिले।

पिछली सरकारों ने यूपी को पिछड़ा बनाया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh) ने बजट सत्र के दौरान प्रदेश की आर्थिक प्रगति और सरकार की योजनाओं पर जोर दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को दोहराया और महाकुंभ के आर्थिक लाभ को रेखांकित किया। वहीं सपा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की नीतियों ने प्रदेश को पिछड़ा बनाया था लेकिन अब उत्तर प्रदेश प्रगति के नए शिखर की ओर बढ़ रहा है।

Tags: CM YogiUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

CM Yogi Fire Safety Orders

Fire Safety Orders: फायर सुरक्षा पर सख्त हुए योगी, अस्पतालों और होटलों की फायर एनओसी की होगी जांच

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

CM Yogi Fire Safety Orders: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को...

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई  घायल

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

by SYED BUSHRA
जून 27, 2026

Lucknow Muharram Balcony Collapse:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के महोना कस्बे में शुक्रवार को मुहर्रम जुलूस...

Padma Awards 2026 Uttar Pradesh

Padma Awards 2026 में चमका उत्तर प्रदेश, चार हस्तियों को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान, सीएम योगी ने दी बधाई

by SYED BUSHRA
जून 24, 2026

Padma Awards 2026 Ceremony:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-2 में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार...

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

by Sadaf Farooqui
जून 23, 2026

Plastic Free Campus: उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह...

योग दिवस पर यूपी में बनाय नया रिकॉर्ड, करोड़ों विद्यार्थियों ने दिया योग का संदेश

योग दिवस पर यूपी में बनाय नया रिकॉर्ड, करोड़ों विद्यार्थियों ने दिया योग का संदेश

by Sadaf Farooqui
जून 21, 2026

International Yoga Day 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनभागीदारी का...

Next Post
New Delhi

चुनावी फंडिंग पर विदेश मंत्राललय ने कहा, 'भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप चिंता का विषय'

Uttar Pradesh

जेलों तक पहुंची महाकुंभ की आस्था, कैदियों ने किया पवित्र स्नान..लगाए 'हर हर गंगे' के नारे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist