Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Latest News » Health Tips : टैटू बनवाने वाले हो जाएं सावधान, लापरवाही बरतने पर हो सकती हैं ये भयंकर बिमारियां

Health Tips : टैटू बनवाने वाले हो जाएं सावधान, लापरवाही बरतने पर हो सकती हैं ये भयंकर बिमारियां

कई रिपोर्ट में यहां तक दावा किया गया है कि टैटू बनवाने से एड्स और कैंसर जैसी बीमारी भी हो सकती है, जिसे लेकर युवाओं के जेहन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

by Kirtika Tyagi
21/02/2025

नई दिल्ली, (आईएएनएस)। आजकल युवा खुद को कूल दिखाने के लिए टैटू बनवाते हैं। टैटू बनाने का चलन काफी तेजी से भारत में बढ़ता जा रहा है। वहीं, इंटरनेट पर कई ऐसी रिपोर्ट्स प्रकाशित की गई है, जिसमें यह दावा किया गया है कि शरीर में टैटू बनवाने से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।

टैटू का क्रेज पड़ सकता है भारी

कई रिपोर्ट में यहां तक दावा किया गया है कि टैटू बनवाने से एड्स और कैंसर जैसी बीमारी भी हो सकती है, जिसे लेकर युवाओं के जेहन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। इसी को देखते हुए आईएएनएस ने सीके बिड़ला अस्पताल के डॉ. रुबेन भसीन पासी से खास बातचीत की।

डॉ. पासी ने स्पष्ट किया कि वैसे तो टैटू बनवाने से स्वास्थ्य को किसी भी प्रकार का खतरा नहीं होता है, लेकिन यहां पर हमें कुछ बातों का ध्यान रखना होगा कि अगर टैटू बनवाने के लिए सुई का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जाता है या सुई सेनेटाइज नहीं होती है, तो टैटू बनवाने वाले को कई बीमारियों का जोखिम पैदा हो सकता है। इसलिए टैटू बनवाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि सुई बिल्कुल सेनेटाइज हो।

RELATED NEWS

Sidhu Moosewala: सिद्धू  मुसेवाला की मां ने उठाया ऐसा कदम, कहा अब कोई नहीं मिटा सकता मेरे बेटे का नाम

Sidhu Moosewala: सिद्धू मुसेवाला की मां ने उठाया ऐसा कदम, कहा अब कोई नहीं मिटा सकता मेरे बेटे का नाम

February 22, 2025

अगर किसी ऐसे व्यक्ति ने टैटू बनवाया है, जिसके खून में कोई समस्या है और उसी सुई का इस्तेमाल आपके लिए भी कर दिया जाता है, तो निश्चित तौर पर इन्फेक्शन का खतरा रहता है। इसके अलावा अगर टैटू बहुत गहरा बनाया गया था, तो ऐसी स्थिति में चोट का भी खतरा रहता है। टैटू बनाने के बाद एक तरह का जख्म हो जाता है। टैटू बनवाने से पहले आपको यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि कोई भी ऐसा उपकरण इस्तेमाल न किया जाए, जो पहले से इस्तेमाल किया जा चुका हो।

टैटू बनवाने से हो सकती है ये बीमारी

वहीं, इंटरनेट पर कई ऐसी सामग्रियां प्रकाशित हैं, जिसमें यह दावा किया गया है कि टैटू बनवाने से कैंसर जैसी बीमारी भी हो सकती है। इस संदर्भ में जब डॉक्टर से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अगर आप टैटू बनवाने के लिए एकदम फ्रेश सुई का इस्तेमाल करते हैं तो निश्चित तौर पर आपको घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। कैंसर बहुत ही अलग बीमारी है। टैटू से इन्फेक्शन का खतरा रहता है और कैंसर कोई इंफेक्शन नहीं है। हां, अगर किसी को कोई गंभीर बीमारी हो और उन्हें टैटू बनाने के लिए डॉक्टर ने मना किया है, तो उन्हें इन सब चीजों से बचना चाहिए। लेकिन, अगर आपका स्वास्थ्य ठीक है और आप पूरी तरह से ठीक हैं, तो फिर आपको कोई दिक्कत नहीं होगी। आप टैटू बनवा सकते हैं।

इसके साथ ही इंटरनेट पर मौजूद कई सामग्रियों में यह दावा किया गया है कि टैटू बनवाने से एड्स भी हो सकता है। इस बारे में डॉ. पासी ने कहा कि फ्रेश सुई से टैटू बनाने से एड्स बिल्कुल भी नहीं होता है। लेकिन, अगर किसी एड्स हुआ हो, और उस पर यूज हुई सुई आप पर भी यूज हो जाती हैं, तो निश्चित तौर पर आपको एड्स का खतरा हो सकता है।

वहीं, बतौर डॉ. रुबेन भसीन पासी बताती हैं कि किसी भी युवा को टैटू बनवाने से बचना चाहिए। आमतौर पर कॉलेज में पढ़ने वाले और कम उम्र के युवाओं को टैटू बनवाना काफी कूल लग सकता है, लेकिन कई ऐसी नौकरियां हैं, जिसमें उस व्यक्ति को नहीं लिया जाता है, जिसके शरीर पर टैटू बना होता है। लिहाजा आप टैटू बनवाने का फैसला बहुत ही सोच-समझकर लें।

Related Posts

Sidhu Moosewala: सिद्धू  मुसेवाला की मां ने उठाया ऐसा कदम, कहा अब कोई नहीं मिटा सकता मेरे बेटे का नाम

Sidhu Moosewala: सिद्धू मुसेवाला की मां ने उठाया ऐसा कदम, कहा अब कोई नहीं मिटा सकता मेरे बेटे का नाम

February 22, 2025
Next Post
‘मां ने पैसे की खातिर हमें बेच दिया’, Bihar के बेतिया में ऑर्केस्ट्रा से रेस्क्यू की गई नाबालिग ने सुनाई आपबीती

'मां ने पैसे की खातिर हमें बेच दिया', Bihar के बेतिया में ऑर्केस्ट्रा से रेस्क्यू की गई नाबालिग ने सुनाई आपबीती

तब CM योगी ने लांच किया ऑपरेशन ‘भय बिनु होई न प्रीति’, मिट्टी में मिले माफिया और पुलिस ने 221 criminals को ‘यमलोक’ भेजा

तब CM योगी ने लांच किया ऑपरेशन ‘भय बिनु होई न प्रीति’, मिट्टी में मिले माफिया और पुलिस ने 221 criminals को ‘यमलोक’ भेजा

UP Board Exam Cancelled : योगी सरकार का बड़ा फैसला, रद्द हुई 24 फरवरी की यूपी बोर्ड परीक्षा

UP Board Exam Cancelled : योगी सरकार का बड़ा फैसला, रद्द हुई 24 फरवरी की यूपी बोर्ड परीक्षा

POPULAR POST

Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

October 31, 2026
Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

October 31, 2026
Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026

LATEST

Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026
Odisha Landslide Deaths

Odisha Disaster : भूस्खलन से 4 की मौत, 12 लापता, गंजाम के गांव में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

October 31, 2026
Rules Change 1 November 2026

Rules Change : आज से बदले बड़े नियम, बिजली बिल से FASTag और PNB कार्ड तक, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

October 31, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India