बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

‘मां ने पैसे की खातिर हमें बेच दिया’, Bihar के बेतिया में ऑर्केस्ट्रा से रेस्क्यू की गई नाबालिग ने सुनाई आपबीती

रेस्क्यू की गई नाबालिग लड़कियों में से एक ने बताया कि उनकी मां ने उसे और उसकी बहन को 15 हजार में बेच दिया। उसने कहा, "हमें कहा गया था कि......

by Kirtika Tyagi
फ़रवरी 21, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Photo Credit: AINS

Photo Credit: AINS

Share on FacebookShare on Twitter

बेतिया, (आईएएनएस)। बिहार के बेतिया से मां की ममता को दागदार करने वाला एक वाकया सामने आया है। एक मां ने चंद पैसों के लिए अपनी नाबालिग बेटियों का सौदा कर डाला। एक बेटी को 10 हजार और दूसरी को पांच हजार रुपये में बेच दिया। ऑर्केस्ट्रा में काम कराने के लिए लड़कियों को बेतिया लाया गया। यहां उनके साथ गलत काम हुआ। एक नाबालिग गर्भवती है और दूसरी ने आरोप लगाया है कि उसके साथ लगातार मारपीट की गई। पुलिस की छापेमारी में इन दोनों के साथ कई अन्य लड़कियों को भी रेस्क्यू किया गया है। कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

रेस्क्यू की गई नाबालिग ने सुनाई आपबीती

रेस्क्यू की गई नाबालिग लड़कियों में से एक ने बताया कि उनकी मां ने उसे और उसकी बहन को 15 हजार में बेच दिया। उसने कहा, “हमें कहा गया था कि ऑर्केस्ट्रा में डांस करना होगा। लेकिन, यहां लाकर लगातार हमारे साथ गलत काम हुआ। मेरी बहन के साथ तो मारपीट भी हुई।” नाबालिग के अनुसार, आर्केस्ट्रा की आड़ में उन लोगों से “गंदे काम कराए जाते थे”। मना करने पर मारपीट की जाती थी।

RELATED NEWS

BiharNews: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुनी गईं बांका की खुशबू,जाने कैसा रहा उनका तराज़ू से कलम तक सफर

BiharNews: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुनी गईं बांका की खुशबू,जाने कैसा रहा उनका तराज़ू से कलम तक सफर

अगस्त 24, 2026
Patna DRI Action: पटना में ट्रेन से पकड़ी गई नाइजीरियन महिला, बैग खोलते ही DRI के उड़ गए होश, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

Patna DRI Action: पटना में ट्रेन से पकड़ी गई नाइजीरियन महिला, बैग खोलते ही DRI के उड़ गए होश, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

अगस्त 2, 2026

चम्पारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय के निर्देश पर बेतिया पुलिस ने 16 नाबालिग लड़कियों का सफल रेस्क्यू कराया है। इसमें 14 बंगाल की और दो नेपाल की रहने वाली हैं। उनसे ऑर्केस्ट्रा में जबरन काम कराया जा रहा था। डीआईजी ने बताया कि उन्हें इसकी गुप्त जानकारी मिली थी। उनके आदेश पर एसडीपीओ विवेक दीप के नेतृत्व में टीम का गठन हुआ।

SDPO ने क्या बताया 

सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि मिशन मुक्ति फाउंडेशन के द्वारा शिकायत मिली थी कि बेतिया में नाबालिग लड़कियों से ऑर्केस्ट्रा में काम कराया जा रहा है। शिकायत के आधार पर एक टीम का गठन किया गया। बेतिया में कई जगहों पर रेड किया गया।

उन्होंने बताया कि 16 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है। वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद आगे उचित कार्रवाई की जाएगी। उनमें से 14 बच्चियां बंगाल और दो नेपाल की हैं। इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस द्वारा सभी नाबालिग लड़कियों के परिजनों से संपर्क साधा जा रहा है। दस ऑर्केस्ट्रा संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Tags: biharbihar news in hindi
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

BiharNews: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुनी गईं बांका की खुशबू,जाने कैसा रहा उनका तराज़ू से कलम तक सफर

BiharNews: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुनी गईं बांका की खुशबू,जाने कैसा रहा उनका तराज़ू से कलम तक सफर

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

BiharNews: बिहार के बांका जिले की शिक्षिका खुशबू कुमारी इन दिनों चर्चा में हैं। उनका चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के...

Patna DRI Action: पटना में ट्रेन से पकड़ी गई नाइजीरियन महिला, बैग खोलते ही DRI के उड़ गए होश, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

Patna DRI Action: पटना में ट्रेन से पकड़ी गई नाइजीरियन महिला, बैग खोलते ही DRI के उड़ गए होश, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

  Patna DRI Action: पटना के पाटलिपुत्र जंक्शन पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नॉर्थईस्ट...

Bihar

बिहार में सरकारी नौकरी पर CM नीतीश का ‘बड़ा आदेश’: 31 दिसंबर तक रिक्तियां भेजने का निर्देश

by Mayank Yadav
नवम्बर 27, 2025

Bihar Government Jobs: नई सरकार के गठन के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं को सरकारी नौकरी और...

Bihar

बरेलवी-देवबंदी वोटों के बँटवारे से टूटा महागठबंधन का सपना: मौलाना शहाबुद्दीन बोले- ‘इसीलिए हुई हार

by Mayank Yadav
नवम्बर 17, 2025

Bihar elections: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की शानदार जीत और महागठबंधन की निराशाजनक हार के बाद,...

Bihar

Bihar में मंत्रिमंडल का फॉर्मूला तय: नीतीश फिर CM, BJP को दो डिप्टी सीएम!

by Mayank Yadav
नवम्बर 17, 2025

Bihar Cabinet Formula: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर एनडीए गठबंधन की तस्वीर अब लगभग साफ हो गई...

Next Post
तब CM योगी ने लांच किया ऑपरेशन ‘भय बिनु होई न प्रीति’, मिट्टी में मिले माफिया और पुलिस ने 221 criminals को ‘यमलोक’ भेजा

तब CM योगी ने लांच किया ऑपरेशन ‘भय बिनु होई न प्रीति’, मिट्टी में मिले माफिया और पुलिस ने 221 criminals को ‘यमलोक’ भेजा

UP Board Exam Cancelled : योगी सरकार का बड़ा फैसला, रद्द हुई 24 फरवरी की यूपी बोर्ड परीक्षा

UP Board Exam Cancelled : योगी सरकार का बड़ा फैसला, रद्द हुई 24 फरवरी की यूपी बोर्ड परीक्षा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In