Thursday, June 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों के खातों पर भेजी 19वीं किस्त, जिन्हें नहीं मिली रकम तो वह तत्काल इनसे करें संपर्क

PM Kisan Yojana: PM नरेंद्र मोदी ने भागलपुर में आयोजित एक खास कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी कर दी है।

by Vinod
February 24, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली आम्पनसइन डेस्क। अगर आप भी एक अन्नदाता हैं। आप भी केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हुए हैं तो 24 फरवरी 2025 की तारीख आपके लिए बेहद खास है। क्योंकि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी कर दी है, जो डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित हो गई है। वहीं ऐसे हजारों किसान हैं, जिनकी रकम रूक गई होगी। ऐसे में वह तत्काल ब्लॉक में जाकर संबधित विभाग से संपर्क करें। साथ ही इंटरनेट कैफे के जरिए भी सम्मान निधि क्यों नहीं आई, इसकी पड़ताल कर सकते हैं।

22,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अंगिका पहुंचे। इस मौके उन्होंने किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी कर दी है। पीएम ने 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 22,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा अजगैबीनाथ की इस पावन धरा पर इस समय महाशिवरात्रि की भी तैयारियां चल रही हैं।उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र समय में, मुझे पीएम किसान निधि की एक और किस्त देश के करोड़ों किसानों को भेजने का सौभाग्य मिला है।

RELATED NEWS

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

June 25, 2026
CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

June 22, 2026

और विकसित भारत का सामर्थ्य भी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने लाल किले से कहा है कि विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ हैं। ये स्तंभ हैं, गरीब, किसान, महिला और नौजवान। एनडीए सरकार, चाहे केंद्र में हो या फिर प्रदेश में, किसान कल्याण हमारी प्राथमिकता है। पीएम ने कहा कि महाकुंभ के समय में मंदराचल की इस धरती पर आना बड़ा सौभाग्य है। इस धरती में आस्था भी है, विरासत भी है और विकसित भारत का सामर्थ्य भी है। ये शहीद तिलका मांझी की धरती है और सिल्क सिटी भी है।

19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार

पिछले साल 5 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त जारी की थी। 18वीं किस्त मिलने के बाद से देशभर के करोड़ों किसानों को 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार था, उनका यह इंतजार आज खत्म हो गया है। 19वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद से देशभर के करोड़ों किसान काफी खुश हैं। वहीं देश में कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में 19वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। ऐसे में किसानों को निराश होने की जरूरत नहीं हैं। वह ब्लॉक स्तर के अलावा इंटरनेट कैफे में जाकर पीएम सम्मान निधि क्यों नहीं आई, इसकी जांच करवा सकते हैं।

ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 19वीं किस्त के पैसे खाते में न आने की मुख्य वजह स्कीम में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन न कराना है। अगर आपने इन दोनों जरूरी कार्यों को नहीं कराया है, तो ये एक प्रमुख वजह है जिसके चलते आपके खाते में 19वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। वहीं जिन किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज की थी, उन किसानों के खाते में भी 19वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं।अगर आप अटकी हुई 19वीं किस्त का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन करा लेना चाहिए। इसके अलावा आपको जल्द से जल्द योजना में दर्ज अपनी गलत डिटेल्स को भी ठीक करा लेना चाहिए।

कुल 19 किस्तों को जारी कर चुकी है

पीएम किसान सम्मान निधि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक शानदार स्कीम है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता गरीब किसानों को प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। अब तक भारत सरकार इस योजना की कुल 19 किस्तों को जारी कर चुकी है।

 

Tags: PM Kisan Samman YojanaPM Narendra Modi
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

by Sadaf Farooqui
June 25, 2026

PM Modi on Emergency Anniversary: आपातकाल की 51वीं बरसी के अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भारतीय लोकतंत्र की रक्षा...

CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

by Sadaf Farooqui
June 22, 2026

Vijay Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।...

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , पीएम मोदी करेंगे अनावरण

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , PM मोदी करेंगे अनावरण

by Kanan Verma
November 28, 2025

PM नरेन्द्र मोदी जी 28 नवंबर 2025 यानी आज शुक्रवार को दक्षिण Goa जिले के श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ...

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

by Vinod
November 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। सदियों के घाव भर रहे हैं, सदियों की वेदना आज विराम पा रही है। सदियों से...

PM मोदी आज करेंगे Skyroot के Infinity Campus का उद्घाटन, Vikram-I रॉकेट होगा लॉन्च

PM मोदी आज करेंगे Skyroot के Infinity Campus का उद्घाटन, Vikram-I रॉकेट होगा लॉन्च

by Kanan Verma
November 27, 2025

भारत सरकार के PM नरेंद्र मोदी जी आज यानी 27 नवंबर 2025 सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए Skyroot...

Next Post
UP Vidhan Bhavan

दंपत्ति ने यूपी विधानभवन के बार आत्मदाह करने कि की कोशिश, आखिर उन्होंने क्यों उठाया ये कदम ?

Lucknow News: अब नहीं होगी विशेषज्ञों की कमी, लखनऊ कैंसर संस्थान में जल्दी ही शुरू होंगे कई डीग्री कोर्सेस

Lucknow News: अब नहीं होगी विशेषज्ञों की कमी, लखनऊ कैंसर संस्थान में जल्दी ही शुरू होंगे कई डीग्री कोर्सेस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist