मंगलवार, जुलाई 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home लखनऊ

Lucknow News: अब नहीं होगी विशेषज्ञों की कमी, लखनऊ कैंसर संस्थान में जल्दी ही शुरू होंगे कई डीग्री कोर्सेस

कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में अगले सत्र से चार पीजी कोर्स शुरू होंगे। इससे विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर होगी। शिक्षकों की भारी कमी को देखते हुए संस्थान रिक्त पदों को भरने के प्रयास कर रहा है।

by Sadaf Farooqui
फ़रवरी 24, 2025
in लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow News: लखनऊ के चकगंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में अगले सत्र से परास्नातक पाठ्यक्रम (PG Courses) शुरू किए जाएंगे। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से संबद्धता मिलने के बाद संस्थान ने चार विषयों में पाठ्यक्रम शुरू करने की अनुमति के लिए शासन को पत्र भेज दिया है।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की होगी तैयारी

कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान को मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर इंस्टीट्यूट की तर्ज पर विकसित किया गया है। यहां एमसीएच न्यूरो सर्जरी, एमडी रेडियोथेरेपी, डीएम सर्जिकल ऑन्कोलॉजी और एमसीएच सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। ये सभी तीन वर्षीय डिग्री कोर्स होंगे। शुरुआत में प्रत्येक विषय में दो से तीन सीटें मिल सकती हैं। इन पाठ्यक्रमों से न केवल विशेषज्ञ चिकित्सक तैयार होंगे बल्कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं भी मिलेंगी।

RELATED NEWS

Cancer Medicines: क्या कैंसर की दवाएं होंगी महंगी, सरकार उठा रही कौन सा कदम, मरीजों की चिंता बढ़ी

Cancer Medicines: क्या कैंसर की दवाएं होंगी महंगी, सरकार उठा रही कौन सा कदम, मरीजों की चिंता बढ़ी

जून 11, 2026
Cancer Treatment: ब्रेस्ट कैंसर इलाज में बड़ी सफलता: नई जेनेटिक जांच से कीमोथेरेपी से बच सकेंगी महिलाएं

Cancer Treatment: ब्रेस्ट कैंसर इलाज में बड़ी सफलता: नई जेनेटिक जांच से कीमोथेरेपी से बच सकेंगी महिलाएं

जून 2, 2026

लाइब्रेरी और सुविधाओं का विस्तार

संस्थान में पढ़ाई के बेहतर माहौल के लिए लाइब्रेरी की शुरुआत हो चुकी है। इसमें पाठ्यक्रम से जुड़ी किताबें और जरनल्स उपलब्ध कराने के लिए शासन से बजट की मांग की गई है। इससे मेडिकल स्टूडेंट्स को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और रिसर्च सामग्री मिल सकेगी।

शिक्षकों की भारी कमी

कैंसर संस्थान में शिक्षकों के कुल 121 पद हैं, लेकिन अभी केवल 23 पद भरे गए हैं, जबकि 98 पद खाली पड़े हैं। न्यूक्लियर मेडिसिन, मेडिकल ऑन्कोलॉजी और रेडियोलॉजी विभाग में एक भी शिक्षक नहीं है। इस वजह से शिक्षण कार्य और चिकित्सा सेवाएं पूरी क्षमता से नहीं चल पा रही हैं।

ये भी पढ़ें:-दिल्ली के इस कैफे की कोल्ड कॉफी के दीवाने हैं शाहरुख खान, जानें क्या है दुकान की लोकेशन

रिक्त पदों पर नियुक्ति के प्रयास

संस्थान के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट ने बताया कि जिन विषयों में मानक के अनुसार छह शिक्षक उपलब्ध हैं, उनमें पीजी कोर्स शुरू किए जाएंगे। साथ ही, शिक्षकों की नियुक्ति के लिए प्रचार-प्रसार बढ़ाया जाएगा ताकि रिक्त पदों को जल्द भरा जा सके। संस्थान का लक्ष्य है कि पर्याप्त स्टाफ के साथ मरीजों को बेहतर सेवाएं दी जाएं और राज्य सरकार की उम्मीदों पर खरा उतरा जाए।कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में जल्द ही चार नए पीजी कोर्स शुरू होंगे। इससे विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी। वहीं, शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

Tags: Cancer treatmentMedical Education
Share198Tweet124Share50

Sadaf Farooqui

Related Posts

Cancer Medicines: क्या कैंसर की दवाएं होंगी महंगी, सरकार उठा रही कौन सा कदम, मरीजों की चिंता बढ़ी

Cancer Medicines: क्या कैंसर की दवाएं होंगी महंगी, सरकार उठा रही कौन सा कदम, मरीजों की चिंता बढ़ी

by Kirtika Tyagi
जून 11, 2026

Cancer Medicines Become Costlier: देश के कई अस्पतालों में पिछले कुछ समय से कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली...

Cancer Treatment: ब्रेस्ट कैंसर इलाज में बड़ी सफलता: नई जेनेटिक जांच से कीमोथेरेपी से बच सकेंगी महिलाएं

Cancer Treatment: ब्रेस्ट कैंसर इलाज में बड़ी सफलता: नई जेनेटिक जांच से कीमोथेरेपी से बच सकेंगी महिलाएं

by Sadaf Farooqui
जून 2, 2026

Cancer Treatment: ब्रेस्ट कैंसर के इलाज में एक महत्वपूर्ण सफलता सामने आई है। वैज्ञानिकों ने एक ऐसी जेनेटिक जांच विकसित की...

agra hospital cancer surgery success story

SN Medical College Agra: डॉक्टर ने कर दिया कमाल, कौन सी जटिल सर्जरी कर महिला को दी नई ज़िंदगी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 6, 2025

Big Success at SN Medical College Agra:आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में एटा की 45 वर्षीय महिला गंभीर हालत में...

General knowledge: भारत बना मेडिकल शिक्षा का हब, सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेजों का रिकॉर्ड बनाया

General knowledge: भारत बना मेडिकल शिक्षा का हब, सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेजों का रिकॉर्ड बनाया

by Ahmed Naseem
मार्च 6, 2025

General knowledge: आज के दौर में हेल्थकेयर सेक्टर की मांग तेजी से बढ़ रही है। मंदी (Recession) के समय भी...

cancer prevention and awareness

World cancer day क्यों मनाया जाता है, कैंसर से बचाव और इलाज को लेकर जागरूकता बढ़ाने का मुहिम

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 4, 2025

World cancer day 2025 हर साल 4 फरवरी को 'वर्ल्ड कैंसर डे' मनाया जाता है। इसका मकसद कैंसर के बारे...

Next Post
Mahakumbh 2025

प्रयागराज के बाद बनारस ही क्यों जाते है नागा साधु? वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

Rakesh Rathore Bail Hearing

Sitapur सांसद रेप केस आरोपी राकेश राठौर की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट से नहीं मिली राहत, रहेंगे जेल में

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist