Petrol-Diesel Price Today : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। यह उतार-चढ़ाव देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को प्रभावित करता है। हालांकि, लंबे समय से राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है। आज, 26 फरवरी, 2025 के ताजा अपडेट के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, राज्य स्तर पर मामूली बदलाव हो सकते हैं। आइए, जानते हैं कि अलग-अलग इलाकों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्या हैं।
इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत
आज इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल 73 डॉलर प्रति बैरल के पार हो गया है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 73.22 डॉलर प्रति बैरल है, जबकि WTI क्रूड 69.12 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इन कीमतों में उतार-चढ़ाव के आधार पर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय की जाती हैं।
भारत में पेट्रोल-डीजल की क्या हैं कीमतें ?
भारतीय तेल कंपनियां, जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम, रोजाना क्रूड ऑयल की कीमतों का मूल्यांकन कर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं। नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 104.21 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 103.94 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 100.75 रुपये प्रति लीटर है। इन शहरों में पेट्रोल की कीमतों में अंतर मुख्य रूप से राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स और अन्य स्थानीय कारकों के कारण होता है।
ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत?
आप अपने फोन से SMS के जरिए भी अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें जान सकते हैं। इसके लिए, इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। इस SMS से आपको अपने शहर की ताजा पेट्रोल और डीजल की कीमत का जानकारी मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें : क्या केरल में सीएम फेस होंगे शशि थरूर? राहुल गांधी से चाहते क्या हैं, जानें पूरी सच्चाई
राज्य स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अंतर होता है। इसका मुख्य कारण विभिन्न राज्यों में पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स हैं। इसलिए, एक ही तेल कंपनी के पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग राज्यों में अलग हो सकती हैं।















