सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

TCS मैनेजर सुसाइड केस में हुआ नया खुलासा! पत्नी निकिता शर्मा ने बताई पूरी सच्चाई

वायरल वीडियो में निकिता शर्मा अपनी गलतियां मानती नजर आ रही है। निकिता कह रही है कि, मैंने जो किया वो गलत था। मैंने अभिषेक के साथ सेक्स भी किया था।

by Akhand Pratap Singh
मार्च 2, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

TCS Manager Suicide Case: टीसीएस कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा का मामला देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले के बाद पत्नी निकिता शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मानव की पत्नी खुद को गलत बता रही है। साथ ही मानव की पत्नी ने शादी से पहले एक शख्स के साथ रिलेशनशिप में होने की बात भी कबूल की है। साथ ही वीडियो में निकिता अपने मामा पर भी गंभीर आरोप लगाती नजर आ रही है,तो चलिए जानते हैं इससे जुड़ी पूरी जानकारी।

‘ये बात मैंने शादी के बाद बताई’

दरअसल, वायरल वीडियो में निकिता शर्मा अपनी गलतियां मानती नजर आ रही है। निकिता कह रही है कि, मैंने जो किया वो गलत था। मैंने अभिषेक के साथ सेक्स भी किया था। मैंने शादी से पहले मानव को अभिषेक के बारे में बताया था, लेकिन सेक्स के बारे में कभी नहीं बताई। ये बात मैंने शादी के बाद बताई। वो भी उसके कई बार पूछने के बाद, क्योंकि मुझे डर था कि कहीं मैं मानव को खो न दूं।’

‘मेरी गलती के लिए मुझे जो भी सजा मिलेगी’

निकिता शर्मा ने आगे कहा कि, जैसे ही वो मेरी जिंदगी में आया, मैंने सभी से संपर्क खत्म कर लिया। मेरे चाचा ने भी मुझे गलत काम करने के लिए मजबूर किया। मुझे पता है मैंने बहुत सारी गलतियां की हैं। मैंने मानव से झूठ बोला, उसे नहीं बताया। लेकिन सिर्फ इसलिए ताकि हमारी शादी ना टूटे। इतना सब होने के बाद भी मानव ने कभी उस पर हाथ नहीं उठाया। मैं उससे बहुत प्यार करती हूं। मेरी गलती के लिए मुझे जो भी सजा मिलेगी, वो मंजूर होगी। क्योंकि हां, मैंने बहुत बड़ी गलती की है। उसके बार-बार पूछने पर भी उसे ना बताकर। लेकिन वो मेरा अतीत था। मानव के साथ रहते हुए मैंने कोई लड़का भी नहीं देखा। ना ही अब मैं किसी को अपनी जिंदगी में लाना चाहती हूं।

RELATED NEWS

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

अगस्त 29, 2026
Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

अगस्त 18, 2026

अब मैंने मानव को अपनी जिंदगी के बारे में सब कुछ बता दिया है। मुझे बहुत ग्लानि हो रही है। मैं सब कुछ करने के लिए तैयार हूं। जब शादी की बात शुरू हुई, तो मानव के पिता ने मुझसे कोई दहेज नहीं मांगा। किसी भी तरह की कोई मांग नहीं की। सभी बहुत अच्छे इंसान हैं। सिर्फ मैं अच्छी नहीं हूं और अगर मुझे कुछ हो गया। अगर मैं आत्महत्या कर लूं या कुछ भी हो जाए, तो इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं होगा। मैं जो भी करूंगी, अपनी मर्जी से करूंगी। मुझे माफ करना मानव। मैं गलत था।

क्या है पूरा मामला?

आगरा के सदर स्थित डिफेंस कॉलोनी निवासी रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी नरेंद्र कुमार शर्मा ने अपने इकलौते बेटे मानव शर्मा की शादी 30 जनवरी 2024 को बरहन निवासी निकिता शर्मा से की थी। 23 फरवरी को वह अपनी पत्नी के साथ आगरा आए थे। आते ही वह अपनी पत्नी को बरहन स्थित मायके छोड़ने गए फिर वहां से वह अपने घर वापस आ गए। मानव शर्मा की मां अपनी बेटी को देखने दिल्ली गई हुई थीं। 24 फरवरी की सुबह मानव शर्मा का शव फंदे से लटका मिला। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 27 फरवरी को परिजनों को मानव शर्मा के मोबाइल से एक वीडियो मिला। 6.57 मिनट के इस वीडियो में मानव के गले में कपड़े का फंदा लगा हुआ था। जिसे पंखे पर लगाया गया था। वह रोते हुए कह रहा था- ‘कानून को पुरुषों की सुरक्षा करने की जरूरत है…कृपया कोई पुरुषों के बारे में बात करे, वे बहुत अकेले हो जाते हैं।’

ये भी पढ़े: आकाश आनंद को बसपा से बड़ा झटका.. सभी पदों से निष्कासित, आनंद कुमार को मिली नई जिम्मेदारी

माता-पिता को परेशान न करने की अपील

वीडियो मिलने के बाद मानव शर्मा के पिता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। इंस्पेक्टर सदर को व्हाट्सएप पर शिकायत भेजी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को पत्नी निकिता शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बहू टीसीएस मैनेजर मानव के पिता नरेंद्र शर्मा की ओर से दर्ज कराए गए केस में उनकी बहू निकिता शर्मा के अलावा उसके परिजनों को भी आरोपी बनाया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटा बहू को लेकर मुंबई चला गया था। वहां अक्सर झगड़ा होता रहता था। बहू की प्रताड़ना से बेटा डिप्रेशन में चला गया था। 23 फरवरी को वह बहू को मायके छोड़ने गया था। बेटे को उसके परिजनों ने धमकाया था। बहू हर छोटी-छोटी बात पर धमकी देती थी कि वह आत्महत्या कर लेगी। वह पूरे परिवार को फंसा देगी। बेटे को डर था कि अगर निकिता ने कुछ किया तो उसके माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई होगी। वह अपनी बहू से बात नहीं कर पा रहा था। उसकी हरकतों से उसे घुटन महसूस हो रही थी।

‘मैंने तीन बार फंदा काटकर उसे बचाया’

पत्नी निकिता शर्मा ने जब मानव का वीडियो देखा तो उसने अपना वीडियो जारी किया। जिसमे उसने कहा कि, वह शराब पीता था और खुद को नुकसान पहुंचाता था। उसने तीन बार फांसी लगाने की कोशिश की। मैंने तीन बार फंदा काटकर उसे बचाया। जब मैं उसे आगरा लेकर आई तो खुशी-खुशी घर पर छोड़ दिया और उसी रात मैंने यह सब किया। वह गुस्से में लोगों से मारपीट करता था, उनके हाथ काट देता था और शराब पीकर ऐसी हरकतें करता था। ये सब बातें जो एक लड़के की नहीं सुनी जाती हैं, गलत हैं। आप भी एक बार मेरी बात सुनिए। मैंने उसके माता-पिता से कहा था कि मानव शराब पीकर ये सब करता है। आप लोगों में से कोई यहां होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह आप पति-पत्नी के बीच का मामला है। कोई तीसरा कुछ नहीं कर सकता।

ये भी पढ़े: माणा हादसे में तीसरे दिन भी जारी रेस्क्यू ऑपरेशन, 4 लापता मजदूरों को खोजने में जुटी टीम

Tags: nikita sharma videoTCS manager suicide casUP Latest NewsUP Police
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 29, 2026

ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में छह साल की बच्ची के लापता होने के बाद हड़कंप मच गया। परिवार की...

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Kanpur GRP Constable Assault: कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र स्थित पोस्टमार्टम हाउस में GRP कांस्टेबल पर कर्मचारी के साथ...

UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

by Sadaf Farooqui
अगस्त 14, 2026

UP Police Gallantry Medal 2026: लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस से पहले यूपी पुलिस के लिए गौरव का क्षण सामने आया...

Police Reshuffle: यूपी पुलिस में बड़े बदलाव के संकेत, IPS प्रमोशन के बाद कई अफसरों की नई तैनाती संभव

Police Reshuffle: यूपी पुलिस में बड़े बदलाव के संकेत, IPS प्रमोशन के बाद कई अफसरों की नई तैनाती संभव

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

UP Police Transfer उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल...

Shaista Parveen Son Funeral

UP News: क्या बेटे आबान के जनाजे में पहुंचीं थी शाइस्ता परवीन, जनाजे पर थी कड़ी नजर, UP पुलिस ने दिया जवाब

by SYED BUSHRA
अगस्त 8, 2026

Police Alert: माफिया अतीक अहमद के परिवार में एक और मौत के बाद उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन एक बार फिर...

Next Post
Kusuma Nain

Kusuma Nain Death: चंबल की 'दस्यु सुंदरी' कुसुमा नाइन की मौत... कुख्यात डकैत का अंत, काट रही थी उम्रकैद

Bijnor News

यूपी के इस जिले में पहुंची खूबसूरत राजकुमारी, 2500 किसानों की होगी बल्ले-बल्ले

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist