शुक्रवार, जुलाई 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

प्रज्ञा सिद्धार्थ या फिर अशोक सिद्धार्थ.. बुआ-भतीजे में खटपट का असली कारण कौन? जानें क्या है असली वजह

पार्टी प्रमुख मायावती ने रविवार को अपने भतीजे आकाश आनंद को सभी जिम्मेदारियों से हटा दिया। इसके साथ ही उन्होंने साफ कर दिया कि अब उनके रहते पार्टी में कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा।

by Akhand Pratap Singh
मार्च 3, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP Politics
Share on FacebookShare on Twitter

UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। पार्टी प्रमुख मायावती ने रविवार को अपने भतीजे आकाश आनंद को सभी जिम्मेदारियों से हटा दिया। इसके साथ ही उन्होंने साफ कर दिया कि अब उनके रहते पार्टी में कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा। मायावती के इस निर्णय ने बसपा में हलचल मचा दी है। इससे पहले आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था और अब उन्हें ही इस फैसले की बड़ी वजह बताया जा रहा है।

अशोक सिद्धार्थ को ठहराया गया जिम्मेदार

बसपा की ओर से जारी बयान के मुताबिक आकाश आनंद पर हुई कार्रवाई के लिए पार्टी नहीं बल्कि उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ जिम्मेदार हैं। अशोक सिद्धार्थ को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पिछले महीने ही पार्टी से बाहर कर दिया गया था। मायावती ने अपने बयान में कहा कि अब मैंने यह निर्णय लिया है कि मेरी आखिरी सांस तक पार्टी में मेरा कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा।

RELATED NEWS

UP Assembly Monsoon Session 2026

UP Politics: अखिलेश-राहुल की जुगलबंदी पर योगी का पलटवार, ’86 में 56 SDM’ के दावे से सपा पर साधा निशाना

जुलाई 23, 2026
Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर  U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

जुलाई 10, 2026

आकाश आनंद का करियर कैसे हुआ बर्बाद

बसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति में मायावती ने कहा कि अशोक सिद्धार्थ ने आकाश आनंद का राजनीतिक करियर खराब कर दिया। उन्होंने कहा कि अशोक सिद्धार्थ की बेटी (आकाश आनंद की पत्नी) का उन पर असर पड़ रहा था जो पार्टी के हित में नहीं था। मायावती ने आगे कहा कि अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकालने के बाद भी उनकी बेटी का उन पर प्रभाव है जो पार्टी के लिए सही नहीं है। इसलिए पार्टी हित में आकाश आनंद को भी सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़े: आकाश आनंद को बसपा से बड़ा झटका.. सभी पदों से निष्कासित, आनंद कुमार को मिली नई जिम्मेदारी

कौन है आकाश आनंद की पत्नी प्रज्ञा

आकाश आनंद बसपा प्रमुख मायावती (UP Politics) के सबसे छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। उन्होंने लंदन से एमबीए किया है। पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात प्रज्ञा सिद्धार्थ से हुई और दोनों ने शादी का फैसला लिया। 26 मार्च 2023 को आकाश आनंद और प्रज्ञा सिद्धार्थ की शादी गुरुग्राम में हुई थी।

प्रज्ञा सिद्धार्थ के पिता अशोक सिद्धार्थ का बसपा में कभी मजबूत कद था। वह पेशे से डॉक्टर थे लेकिन 2008 में राजनीति में आए और मायावती के करीबी माने जाते थे। 2009 में उन्हें एमएलसी बनाया गया और 2016 से 2022 तक वे राज्यसभा सांसद रहे। हालांकि पिछले महीने मायावती ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निष्कासित कर दिया था।

क्या है मायावती का अगला कदम?

मायावती (UP Politics) के इस बड़े फैसले के बाद अब यह सवाल उठने लगा है कि बसपा का अगला चेहरा कौन होगा? क्या मायावती खुद पूरी तरह से पार्टी की कमान संभालेंगी या भविष्य में किसी और नेता को आगे बढ़ाया जाएगा? इन सवालों के जवाब समय के साथ सामने आएंगे लेकिन इतना तय है कि यह फैसला बसपा की रणनीति और भविष्य की राजनीति पर गहरा असर डालेगा।

Tags: Akash AnandMayawatiUP Politics
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

UP Assembly Monsoon Session 2026

UP Politics: अखिलेश-राहुल की जुगलबंदी पर योगी का पलटवार, ’86 में 56 SDM’ के दावे से सपा पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

Delhi students Protest : दिल्ली में छात्रों और युवाओं के मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी...

Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर  U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

by SYED BUSHRA
जुलाई 10, 2026

Mayawati on Meerut Lalita Gautam Case: मेरठ के चर्चित ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति लगातार गर्म...

UP Politics: अखिलेश यादव पर मंत्री ने की विवादित टिप्पणी, भाजपा, सपा के बीच सियासी टकराव बढ़ा बयानबाजी तेज,

UP Politics: अखिलेश यादव पर मंत्री ने की विवादित टिप्पणी, भाजपा, सपा के बीच सियासी टकराव बढ़ा बयानबाजी तेज,

by SYED BUSHRA
जुलाई 10, 2026

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। राम मंदिर...

Mayawati Claim : बसपा प्रमुख मायावती का बड़ा दावा, ब्राह्मण और अन्य सवर्ण समाज का रुझान फिर पार्टी की ओर

Mayawati Claim : बसपा प्रमुख मायावती का बड़ा दावा, ब्राह्मण और अन्य सवर्ण समाज का रुझान फिर पार्टी की ओर

by Kirtika Tyagi
जून 22, 2026

UP Election 2027 Mayawati Big Claim: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही...

Assembly election 2027: तीसरे मोर्चे की अटकलें तेज, स्वामी प्रसाद मौर्य और चंद्रशेखर आजाद की मुलाकात से बढ़ी चर्चाएं

Assembly election 2027: तीसरे मोर्चे की अटकलें तेज, स्वामी प्रसाद मौर्य और चंद्रशेखर आजाद की मुलाकात से बढ़ी चर्चाएं

by SYED BUSHRA
जून 19, 2026

2027 election strategy political equation: उत्तर प्रदेश की राजनीति में उस समय नई हलचल देखने को मिली, जब पूर्व कैबिनेट...

Next Post
Katrina Kaif viral video

Viral video : महाकुंभ में लड़कों ने नहाते समय कैटरीना का बनाया वीडियो , रवीना ने इस शर्मनाक हरकत पर जताई नाराज़गी

Gurugram wedding dowry car demand viral video

Gurugram शादी में गाड़ी को लेकर हंगामा, दूल्हे की फजीहत, दुल्हन तो मिली नहीं, भरने पड़े लाखों

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist