शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. बरेली में ड्रग्स सप्लायरों पर शिकंजा, 300 पुलिसकर्मियों ने मारा छापा, 25 तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स सप्लाई के गढ़ बरेली में ताबड़तोड़ छापेमारी कर 25 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

by Akhand Pratap Singh
मार्च 11, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड
Uttar Pradesh
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh: उत्तराखंड पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स सप्लाई के गढ़ बरेली में ताबड़तोड़ छापेमारी कर 25 तस्करों को गिरफ्तार किया है। ऊधम सिंह नगर पुलिस (Uttar Pradesh) ने 300 पुलिसकर्मियों के साथ बरेली के अगरास और फतेहगंज पश्चिमी इलाकों में योजनाबद्ध तरीके से रेड डाली जिससे नशा तस्करों में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस पकड़े गए तस्करों से पूछताछ कर रही है जिससे कई और बड़े ड्रग सप्लायरों के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही और गिरफ्तारियां की जाएंगी।

‘ड्रग्स फ्री देवभूमि‘ मिशन के तहत कार्रवाई

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के वर्ष 2025 तक “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के संकल्प को पूरा करने के लिए पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। ऊधम सिंह नगर पुलिस लगातार नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल अपराधियों को पकड़ने में जुटी हुई है। कई मामलों में पुलिस तस्करों को मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर भी गिरफ्तार कर चुकी है।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

अगस्त 19, 2026
Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

अगस्त 6, 2026

बरेली से होता था नशीले पदार्थों की सप्लाई

गिरफ्तार तस्करों (Uttar Pradesh) से पूछताछ में पता चला है कि वे स्मैक, हेरोइन, अफीम, डोडा और नशीले इंजेक्शन सहित अन्य मादक पदार्थों की सप्लाई बरेली के सप्लायरों से लेते थे और उत्तराखंड में इनका नेटवर्क फैलाते थे। इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने बरेली के तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ एक व्यापक ऑपरेशन की योजना बनाई थी।

यह भी पढ़े: संभल में बीजेपी नेता गुलफाम यादव की सरेराह हत्या, जहरीला इंजेक्शन लगाकर उतारा मौत के घाट

बड़ी रणनीति के तहत हुआ ऑपरेशन

रविवार रात को ऊधम सिंह नगर एसएसपी मणिकांत मिश्रा (Uttar Pradesh) के नेतृत्व में एसपी क्राइम निहारिका तोमर, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी और एसपी काशीपुर अभय सिंह के साथ जिले भर के 300 पुलिसकर्मी निजी और सरकारी वाहनों से बरेली पहुंचे। बरेली पुलिस की मदद से रात करीब 2 बजे अगरास और फतेहगंज पश्चिमी में छापेमारी शुरू हुई। पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 25 तस्करों को धर दबोचा और सोमवार सुबह उन्हें रुद्रपुर ले जाया गया।

नशा तस्करों में हड़कंप.. पुलिस की सख्ती जारी

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ जारी है। अब तक की पूछताछ में उत्तराखंड के अन्य जिलों के कई तस्करों के नाम सामने आए हैं जिन पर भी जल्द कार्रवाई होगी। पुलिस इस नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए आगे की रणनीति तैयार कर रही है। इस ऑपरेशन के बाद ड्रग माफिया में हड़कंप मच गया है। उत्तराखंड पुलिस का यह अभियान राज्य में नशे के अवैध कारोबार को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। पुलिस ने साफ किया है कि ड्रग तस्करों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी जिससे प्रदेश को पूरी तरह से नशा मुक्त किया जा सके।

Tags: Uttar PradeshUttarakhand
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक राज्य की जिम्मेदारी...

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Accident Details: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत...

Wrong UPI transaction: गलत UPI ID पर भेज दिए पैसे? घबराएं नहीं, जानिए आसान तरीकों जिससे वापस मिल सकती है आपकी रकम

UP Weather Update:यूपी में मानसून का तगड़ा अटैक, 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में गुरुवार का दिन मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। भारतीय...

UP Weather Update

Monsoon Alert: यूपी में मानसून का रौद्र रूप, 46 जिलों पर भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Monsoon Alert :उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ा मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार...

Next Post
Gold Rate Today

सोना 86,000 के नीचे, चांदी 96,000 के ऊपर – जानें अपने शहर के फ्रेश रेट

एकबार फिर हुआ विकास दुबे कानपुर वाला पार्ट टू का ‘शंखनाद’, पलटी कार और STF के हाथों मारा गया गैंगस्टर अमन साहू

एकबार फिर हुआ विकास दुबे कानपुर वाला पार्ट टू का ‘शंखनाद’, पलटी कार और STF के हाथों मारा गया गैंगस्टर अमन साहू

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist