रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Gold-Silver Latest Price: सोने के दाम में लगी आग, चांदी 1 लाख के पार… जानें कहां तक जाएंगी कीमतें

Gold-Silver Latest Price: सोने की कीमतों में लगातार बढोतरी देखने को मिल रही है। सोने अपने All Time High रिकॉर्ड पर पहुच गया है। वहीं चांदी के भाव भी आसमान छू रहे हैं।

by Sadaf Farooqui
मार्च 18, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Gold-Silver Latest Price: सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। सर्राफा बाजार में सोने के दाम नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। वहीं, चांदी की चमक भी बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी और घरेलू मांग में बढ़ोतरी के चलते सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है।

सोना ₹253 बढ़कर ₹88,354 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि इससे पहले इसका भाव ₹88,101 था। वहीं, चांदी भी ₹633 महंगी होकर ₹1,00,400 प्रति किलो हो गई है। पहले यह ₹99,767 प्रति किलो थी। विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल सोने के दाम ₹92,000 तक जा सकते हैं।

RELATED NEWS

Gold Price: सोना ₹1.54 लाख के पार, अगस्त में ₹11 हजार महंगा; चांदी भी ₹2.36 लाख प्रति किलो पहुंची

Gold Price: सोना ₹1.54 लाख के पार, अगस्त में ₹11 हजार महंगा; चांदी भी ₹2.36 लाख प्रति किलो पहुंची

अगस्त 17, 2026
Ethanol Policy: क्या सरकार एथेनॉल पर फैसला बदल सकती है, सोने के दाम में तेजी, Motorola ने नया टैबलेट उतारा

Ethanol Policy: क्या सरकार एथेनॉल पर फैसला बदल सकती है, सोने के दाम में तेजी, Motorola ने नया टैबलेट उतारा

अगस्त 11, 2026

अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतें

देश के बड़े शहरों में सोने की कीमतें अलग-अलग हैं। 10 ग्राम 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दाम इस प्रकार हैं।

दिल्ली: 22 कैरेट – ₹82,650, 24 कैरेट – ₹90,150

मुंबई: 22 कैरेट – ₹82,500, 24 कैरेट – ₹90,000

कोलकाता: 22 कैरेट – ₹82,500, 24 कैरेट – ₹90,000

चेन्नई: 22 कैरेट – ₹82,500, 24 कैरेट – ₹90,000

भोपाल: 22 कैरेट – ₹82,600, 24 कैरेट – ₹90,000

चांदी की कीमतें कहां कितनी?

देश के चार बड़े महानगरों और भोपाल में चांदी की कीमतें इस प्रकार हैं।

दिल्ली: ₹1,04,000 प्रति किलो

मुंबई: ₹1,04,000 प्रति किलो

कोलकाता: ₹1,04,000 प्रति किलो

चेन्नई: ₹1,13,000 प्रति किलो

भोपाल: ₹1,04,000 प्रति किलो

सोना और चांदी कितने महंगे हुए?

इस साल 1 जनवरी से अब तक सोने के दाम में ₹12,192 की बढ़ोतरी हुई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹76,162 से बढ़कर ₹88,354 हो गया है। वहीं, चांदी भी ₹86,017 प्रति किलो से बढ़कर ₹1,00,400 हो गई है। पिछले साल 2024 में सोने की कीमत ₹12,810 बढ़ी थी।

सोने की बढ़ती कीमतों के कारण

अंतरराष्ट्रीय तनाव: अमेरिका में ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा है, जिससे सोने की मांग बढ़ी है।

रुपए में गिरावट: डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हुआ है, जिससे सोना महंगा हो गया है।

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव: निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने में निवेश कर रहे हैं।

क्या सोना ₹92,000 तक जाएगा?

सोने की बड़ी रैली के बाद मामूली गिरावट आई थी, लेकिन अब फिर से इसमें तेजी देखने को मिल रही है। गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) में निवेश बढ़ने से इसकी मांग में इजाफा हुआ है। मौजूदा हालात को देखते हुए इस साल सोना ₹92,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

सर्टिफाइड गोल्ड खरीदना क्यों जरूरी?

सोना खरीदते समय हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क देखा जाना चाहिए। असली सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) होता है, जो यह बताता है कि सोना कितने कैरेट का है। इस कोड से सोने की शुद्धता की पहचान की जा सकती है।सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क और HUID नंबर जरूर चेक करें।

Tags: Gold Pricesilver price
Share198Tweet124Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Gold Price: सोना ₹1.54 लाख के पार, अगस्त में ₹11 हजार महंगा; चांदी भी ₹2.36 लाख प्रति किलो पहुंची

Gold Price: सोना ₹1.54 लाख के पार, अगस्त में ₹11 हजार महंगा; चांदी भी ₹2.36 लाख प्रति किलो पहुंची

by Kirtika Tyagi
अगस्त 17, 2026

सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार, 17 अगस्त को एक बार फिर तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड...

Ethanol Policy: क्या सरकार एथेनॉल पर फैसला बदल सकती है, सोने के दाम में तेजी, Motorola ने नया टैबलेट उतारा

Ethanol Policy: क्या सरकार एथेनॉल पर फैसला बदल सकती है, सोने के दाम में तेजी, Motorola ने नया टैबलेट उतारा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026

Ethanol Policy: केंद्र सरकार गन्ने से एथेनॉल बनाने की नीति में बदलाव पर विचार कर सकती है। चीनी उत्पादन और...

Gold Price Crash

Gold Crash Alert: ₹34,000 टूटने के बाद भी खत्म नहीं हुई गिरावट! WGC की चेतावनी, और कितना सस्ता होगा सोना?

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Gold Crash Alert : सोने की कीमतों में हालिया गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। रिकॉर्ड ऊंचाई से...

Gold And Silver Price Crash : सोना और चांदी हुए धड़ाम एक ही दिन में आई बड़ी गिरावट निवेशकों की बढ़ी चिंता

Gold And Silver Price Crash : सोना और चांदी हुए धड़ाम एक ही दिन में आई बड़ी गिरावट निवेशकों की बढ़ी चिंता

by Kirtika Tyagi
जून 11, 2026

Gold And Silver Price Crash: बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। कारोबारियों...

Prices Fall: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, खरीदारी करने वालों के लिए अच्छा मौका

Prices Fall: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, खरीदारी करने वालों के लिए अच्छा मौका

by Kirtika Tyagi
मई 31, 2026

Gold And Silver Prices Fall: देश के सर्राफा बाजार में इस सप्ताह सोने की कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट देखने को...

Next Post
Health news : कौन सी बीमारियां है जिनमें सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से फ़ायदे की जगह हो सकता है नुकसान

Health news : कौन सी बीमारियां है जिनमें सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से फ़ायदे की जगह हो सकता है नुकसान

Gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखपुर नगर निगम ने बुजुर्गों के लिए शुरू की विशेष परियोजना, डे केयर सेंटर से मिलेगी नई राहत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist