Thursday, June 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

मुंह में कपड़ा ठूंसा, फिर गला घोंटकर मार डाला! नशा मुक्ति केंद्र में दिल दहला देने वाली वारदात.. CCTV में हुई कैद

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नूरपुर इलाके में स्थित लिंडरपुर गांव के आदर्श नशा मुक्ति केंद्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। केंद्र में भर्ती 27 वर्षीय फैसल की गला घोंटकर हत्या कर दी गई।

by Akhand Pratap Singh
March 20, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Bijnor News
Share on FacebookShare on Twitter

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नूरपुर इलाके में स्थित लिंडरपुर गांव के आदर्श नशा मुक्ति केंद्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। केंद्र में भर्ती 27 वर्षीय फैसल की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसे देखने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई।

सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर

मृतक फैसल को 25 फरवरी को परिजनों ने शराब की लत छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। लेकिन बुधवार सुबह 4 बजे अचानक परिजनों को केंद्र से फोन आया कि फैसल की तबीयत खराब हो गई है और उन्हें नूरपुर अस्पताल पहुंचने के लिए कहा गया। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो वहां फैसल की लाश पड़ी मिली। शक होने पर परिजन नशा मुक्ति केंद्र पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज देखी, जिसमें गौरव और अमित नाम के दो युवक फैसल का मुंह कपड़े से दबाकर उसकी गला घोंटकर हत्या करते दिखे। हत्या के बाद दोनों आरोपी फैसल की लाश को घसीटकर ले जाते भी नजर आए।

RELATED NEWS

Suicide: पति-पत्नी के विवाद में टूटा परिवार, रिश्तों की दूरी ने छीनी जिंदगी, मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

Suicide: पति-पत्नी के विवाद में टूटा परिवार, रिश्तों की दूरी ने छीनी जिंदगी, मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

May 26, 2026
Bijnor News

दावत में नहीं बुलाया तो पड़ोसियों ने कर दिया तांडव, पंडाल में लगाई आग और कर दी जमकर पीटाई

April 13, 2025

यह भी पढ़े: यूपी में मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी, चित्रकूट में अचानक बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

हत्या के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस (Bijnor News) मौके पर पहुंची और जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने हत्या के आरोपी गौरव और अमित को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी खुद पिछले दो महीने से नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती थे। बिजनौर के एसपी देहात राम अर्ज ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में गौरव और अमित साफ तौर पर फैसल का गला घोंटते नजर आ रहे हैं। हत्या के पीछे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं यह हत्या किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

नशा मुक्ति केंद्र पर लगे गंभीर आरोप

फैसल की हत्या के बाद (Bijnor News) परिजनों में भारी आक्रोश है। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं और जांच की मांग की है। पुलिस अब केंद्र की कार्यप्रणाली और वहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जांच कर रही है। इस घटना ने नशा मुक्ति केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tags: Bijnor News
Share198Tweet124Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Suicide: पति-पत्नी के विवाद में टूटा परिवार, रिश्तों की दूरी ने छीनी जिंदगी, मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

Suicide: पति-पत्नी के विवाद में टूटा परिवार, रिश्तों की दूरी ने छीनी जिंदगी, मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

by Kirtika Tyagi
May 26, 2026

Husband Wife Dispute: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां पारिवारिक तनाव और पति-पत्नी...

Bijnor News

दावत में नहीं बुलाया तो पड़ोसियों ने कर दिया तांडव, पंडाल में लगाई आग और कर दी जमकर पीटाई

by Akhand Pratap Singh
April 13, 2025

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नहटौर कस्बे में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां...

Bijnor News

सरकारी नौकरी के लिए पति का ‘कत्ल’, बिजनौर में एक और ‘मुस्कान’ गिरफ्तार

by Akhand Pratap Singh
April 8, 2025

(मोहसिन खान) नोएडा डेस्क। अक्सर सुनते है कि अगर किसी की सरकारी नौकरी लग जाए तो आस पड़ोस के लोग...

Bijnor News

यूपी के इस जिले में पहुंची खूबसूरत राजकुमारी, 2500 किसानों की होगी बल्ले-बल्ले

by Akhand Pratap Singh
March 2, 2025

Bijnor News : बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड ने रविवार को उत्तर प्रदेश के गंज क्षेत्र के महमूदपुर गांव के पास...

Bijnor : खेत में काम कर रहे किसान पर गुलदार का हमला, गांव में डर का माहौल, किसान की गंभीर हालत

Bijnor : खेत में काम कर रहे किसान पर गुलदार का हमला, गांव में डर का माहौल, किसान की गंभीर हालत

by Kirtika Tyagi
October 17, 2024

Bijnor : जिले के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के भिक्कवाला गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

Next Post
Gold Rate Today

सोने की कीमत ने छुआ आसमान, 10 ग्राम गोल्ड 90 हजार के पार,आपके शहर में क्या है सोने का हाल?

Mathura News

इंटरनेट से सीखा ऑपरेशन करना.. खुद को लगाया इंजेक्शन और पेट में मार दिया 7 इंच का चीरा!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist