रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Suicide: पति-पत्नी के विवाद में टूटा परिवार, रिश्तों की दूरी ने छीनी जिंदगी, मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

बिजनौर में पारिवारिक विवाद से परेशान एक युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी मायके में रह रही थी और लंबे समय से दोनों के बीच तनाव चल रहा था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

by Kirtika Tyagi
मई 26, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Husband Wife Dispute: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां पारिवारिक तनाव और पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने एक परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया। पत्नी के मायके में रहने और लगातार चल रही अनबन से परेशान युवक ने आखिरकार अपनी जिंदगी खत्म कर ली। इस घटना के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है, जबकि तीन छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक की पहचान इंतजार के रूप में हुई है। वह काम के सिलसिले में कश्मीर में रहता था। उसकी पत्नी फातिमा अपने तीन बच्चों के साथ बिजनौर के दारानगर स्थित घर में परिवार के अन्य लोगों के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि करीब दो महीने पहले इंतजार अपने ससुर की मौत की खबर मिलने पर घर वापस आया था। घर आने पर उसे पता चला कि उसकी पत्नी फातिमा बच्चों को ससुराल में छोड़कर मायके में जाकर रहने लगी है।

RELATED NEWS

Karnataka Kalaburagi Blast

Karnataka Blast: पारिवारिक विवाद ने लिया खौफनाक रूप, विस्फोटक से खुद को उड़ाया , पिता-बेटी की मौत, पांच गंभीर घायल

अगस्त 26, 2026
Chhatrapati Sambhajinagar: मरने के बाद भी एक नहीं हुआ परिवार,  तीन मौतों ने खोले 20 साल पुराने विवाद के राज

Chhatrapati Sambhajinagar: मरने के बाद भी एक नहीं हुआ परिवार, तीन मौतों ने खोले 20 साल पुराने विवाद के राज

अगस्त 24, 2026

परिवार के लोगों के मुताबिक, इंतजार अपनी पत्नी को वापस लाने की लगातार कोशिश कर रहा था। वह कई बार खुद फातिमा के मायके गया और उसे साथ चलने के लिए समझाया, लेकिन हर बार फातिमा ने लौटने से इनकार कर दिया। पत्नी का कहना था कि घर चलाने के लिए उसे पर्याप्त पैसे नहीं मिलते थे और उसे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं इंतजार का दावा था कि वह अपनी पूरी कमाई पत्नी को ही भेजता था।

बताया जा रहा है कि पत्नी के लगातार मना करने के बाद इंतजार काफी परेशान रहने लगा था। वह चुपचाप रहने लगा था और मानसिक रूप से टूट चुका था। परिवार वालों ने भी उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अंदर ही अंदर तनाव में जी रहा था।

सोमवार शाम को यह दुखद घटना सामने आई। उसकी आठ साल की बेटी चाय लेकर कमरे में गई तो उसने पिता को पंखे के हुक से लटका देखा। यह देखकर बच्ची जोर-जोर से चीखने लगी। आवाज सुनकर घर के बाकी लोग कमरे में पहुंचे और तुरंत उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बिजनौर के शहर कोतवाल रामप्रताप सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी वजह से इंतजार मानसिक तनाव में था और काम पर वापस भी नहीं जा पा रहा था। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है।

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव किस तरह लोगों की जिंदगी पर गहरा असर डाल रहे हैं। सबसे ज्यादा दर्द उन मासूम बच्चों के हिस्से आया है, जिन्होंने अपने पिता को हमेशा के लिए खो दिया।

Tags: Bijnor NewsFamily Dispute
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Karnataka Kalaburagi Blast

Karnataka Blast: पारिवारिक विवाद ने लिया खौफनाक रूप, विस्फोटक से खुद को उड़ाया , पिता-बेटी की मौत, पांच गंभीर घायल

by Kirtika Tyagi
अगस्त 26, 2026

Karnataka Kalaburagi Blast:कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के आलंद तालुक स्थित मटकी टांडा में पारिवारिक विवाद ने मंगलवार को बेहद दर्दनाक...

Chhatrapati Sambhajinagar: मरने के बाद भी एक नहीं हुआ परिवार,  तीन मौतों ने खोले 20 साल पुराने विवाद के राज

Chhatrapati Sambhajinagar: मरने के बाद भी एक नहीं हुआ परिवार, तीन मौतों ने खोले 20 साल पुराने विवाद के राज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

छत्रपति संभाजीनगर में चांदगुडे परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। मृतकों...

Lucknow Hotel Manager Death

Gorakhpur Crime:रात के सन्नाटे में टूटा रिश्तों का भरोसा, 16 वर्षीय किशोर पर भाई, भाभी और मासूम भतीजे की हत्या का आरोप

by SYED BUSHRA
जून 21, 2026

 Gorakhpur Family Murder Case:उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे...

Delhi crime news:गोविंदपुरी में खौफनाक वारदात, घर के अंदर मां-बेटे की लाशें देख कांप उठा पिता

गोरखपुर में रिश्तों का खून: श्राद्ध में खर्च को लेकर हुआ झगड़ा, भाई ने भाई की ले ली जान, आरोपी फरार

by SYED BUSHRA
जून 9, 2026

 Uttar Pradesh crime:उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां संपत्ति और...

Aashiyana Lucknow Murder Case

Aashiyana Murder Case: रिश्तों की दरार , मां की मौत , पिता से नफरत, कैसे बना उस रात का खौफनाक फैसला

by SYED BUSHRA
मार्च 3, 2026

Aashiyana Lucknow Murder Case: राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में हुए मानवेंद्र सिंह हत्याकांड ने लोगों को अंदर तक झकझोर...

Next Post
thoothukudi Horror Case: 75 दिनों में मिला इंसाफ, छात्रा से दरिंदगी रेप और हत्या मामले में मुजरिम को मिली दोहरी फांसी की सजा

thoothukudi Horror Case: 75 दिनों में मिला इंसाफ, छात्रा से दरिंदगी रेप और हत्या मामले में मुजरिम को मिली दोहरी फांसी की सजा

Kanpur Double Murder Case: मामूली बात पर खूनी विवाद, चाकू से हमला कर पिता-पुत्र की हत्या, चौकी इंचार्ज निलंबित

Kanpur Double Murder Case: मामूली बात पर खूनी विवाद, चाकू से हमला कर पिता-पुत्र की हत्या, चौकी इंचार्ज निलंबित

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In