गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

IPL 2025 : आज से आईपीएल का धमाकेदार आगाज, RCB से होगी KKR की भिड़ंत…कौन किसपे पड़ेगा भारी ?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का आयोजन आज (22 मार्च) से शुरू हो रहा है। पहला मैच पिछले सीजन की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा।

by Gulshan
मार्च 22, 2025
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
IPL 2025
Share on FacebookShare on Twitter

IPL 2025 : आईपीएल 2025 का उद्घाटन आज से होने जा रहा है, जिसमें पहला मुकाबला रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी और अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर होगा। इस मैच में यदि विराट कोहली 38 रन और बना लेते हैं, तो वह आईपीएल में केकेआर के खिलाफ अपने 1000 रन पूरे कर लेंगे।

दोनों टीमों में  दिखेंगे नए कप्तान 

इस बार आईपीएल में आरसीबी और केकेआर दोनों ही टीमें नए कप्तानों के साथ मैदान में उतरने जा रही हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी अजिंक्य रहाणे के हाथों में है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार के पास होगी।

RELATED NEWS

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

अगस्त 6, 2026
MS Dhoni Secret: अजिंक्य रहाणे ने महेंद्र सिंह धोनी की किस खास आदत का किया खुलासा ,कब कोई भी उनसे नही मिल सकता था

MS Dhoni Secret: अजिंक्य रहाणे ने महेंद्र सिंह धोनी की किस खास आदत का किया खुलासा ,कब कोई भी उनसे नही मिल सकता था

अगस्त 6, 2026

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) स्क्वॉड

  • रिटेन: सुनील नरेन, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह

  • खरीदे: वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, एनरिक नॉर्किया, अंगकृष रघुवंशी, वैभव अरोड़ा, मयंक मार्कंडे, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, लवनीत सिसोदिया, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अनुकूल रॉय, मोईन अली, चेतन सकारिया (रिप्लेसमेंट)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) स्क्वॉड

  • रिटेन: विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), यश दयाल

  • खरीदे: लियाम लिविंगस्टोन, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भांडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी

क्या है मैच शुरु होने की टाइमिंग ?

केकेआर और आरसीबी के बीच मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले, यानी शाम 7 बजे किया जाएगा। आईपीएल के लीग चरण में एक घंटे का अतिरिक्त समय मिलता है, जिसका मतलब है कि अगर मैच में कोई देरी होती है, तो पांच ओवर प्रति पारी का खेल रात 12 बजे तक पूरा करना आवश्यक होगा। अगर मैच रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : सोने और चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के 10 बड़े शहरों में आज के गोल्ड रेट…

इस मैच के बाद, कोलकाता नाइट राइडर्स 26 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगा, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 28 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में मैदान में उतरेगी। मैच से पहले एक ओपनिंग सेरेमनी भी आयोजित की जाएगी। हालांकि, यदि मैच से कुछ घंटे पहले बारिश होती है, तो इस कार्यक्रम पर भी असर पड़ सकता है।

17 साल बाद हो रहा दोनों टीमों का सामना

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सीजन का पहला मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होने जा रहा है। यह मुकाबला 17 साल बाद इन दोनों टीमों के बीच हो रहा है। इससे पहले, 2008 में आईपीएल के पहले सीजन के उद्घाटन मैच में इन दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी। अब तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 34 मुकाबले हो चुके हैं, जिनमें से अधिकांश में कोलकाता ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है।

How to Buy RCB vs KKR Match 68 Tickets - IPL 2025

आईपीएल 2024 का रोमांचक मुकाबला

आईपीएल 2024 में भी आरसीबी और केकेआर के बीच एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला था। यह मैच इतनी करीबी स्थिति में था कि इसका परिणाम आखिरी गेंद पर आया। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में आरसीबी को जीत के लिए आखिरी ओवर में 21 रन चाहिए थे, जबकि उसके पास केवल दो विकेट बचें थे। कर्ण शर्मा ने पहले चार गेंदों पर तीन छक्के लगाकर आरसीबी को जीत के करीब पहुंचाया, लेकिन केकेआर ने आखिरी दो गेंदों में दो विकेट लेकर एक रन से मैच जीत लिया।

यह भी पढ़ें : प्रेमजाल का मास्टरमाइंड! इस खास ट्रिक से 9 महिलाओं से की शादी.. फिर की लाखों…

Can KKR qualify for IPL 2024 playoffs? Scenarios, points and wins needed  for Kolkata Knight Riders explained | Sporting News India

मिचेल स्टार्क ने चटाई थी धूल

आईपीएल 2024 में मिचेल स्टार्क को केकेआर ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन उनकी टक्कर आरसीबी के बल्लेबाजों से इस सीजन में देखने को मिली। पिछले सीजन के दौरान, मिचेल स्टार्क के एक ही ओवर में तीन छक्के पड़े थे। इससे यह साबित हुआ कि उनके साथ कोई भी मुकाबला आसान नहीं है।

Tags: cricketIPL 2025
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

BCCI Pension scheme: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्डों में गिना जाता है। यही वजह...

MS Dhoni Secret: अजिंक्य रहाणे ने महेंद्र सिंह धोनी की किस खास आदत का किया खुलासा ,कब कोई भी उनसे नही मिल सकता था

MS Dhoni Secret: अजिंक्य रहाणे ने महेंद्र सिंह धोनी की किस खास आदत का किया खुलासा ,कब कोई भी उनसे नही मिल सकता था

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

MS Dhoni Room Secret: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी अपनी शांत सोच,...

Net Bowlers: श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू: हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज बने टीम इंडिया के नेट बॉलर

Net Bowlers: श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू: हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज बने टीम इंडिया के नेट बॉलर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

Net Bowlers: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट...

Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी की सभी 6 टीमों का ऐलान, ईशान किशन-रजत पाटीदार समेत किन खिलाड़ियों को मिली कप्तानी

Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी की सभी 6 टीमों का ऐलान, ईशान किशन-रजत पाटीदार समेत किन खिलाड़ियों को मिली कप्तानी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 4, 2026

Duleep Trophy 2026: भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों में शामिल दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए सभी छह जोनल...

Test Debut: टीम इंडिया का नया तेज गेंदबाज, आकिब नबी की टीम में एंट्री, बुमराह की जगह श्रीलंका दौरे पर मिला मौका

Test Debut: टीम इंडिया का नया तेज गेंदबाज, आकिब नबी की टीम में एंट्री, बुमराह की जगह श्रीलंका दौरे पर मिला मौका

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Test Debut: भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका दौरे से पहले बड़ा झटका लगा, जब स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने...

Next Post
UP News

UP News: भ्रष्टाचार में घिरे निलंबित IAS अभिषेक प्रकाश की विजिलेंस जांच शुरू, सभी संपत्तियों की होगी पड़ताल

Air India passenger found dead on Lucknow flight

Uttar pradesh : लखनऊ एयरपोर्ट पर Air India flight में शव मिलने से मचा हड़कंप, जानिए कौन था वह...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist