गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP News: भ्रष्टाचार में घिरे निलंबित IAS अभिषेक प्रकाश की विजिलेंस जांच शुरू, सभी संपत्तियों की होगी पड़ताल

उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ अब विजिलेंस जांच भी शुरू कर दी गई है।

by Akhand Pratap Singh
मार्च 22, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
UP News
Share on FacebookShare on Twitter

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ अब विजिलेंस जांच भी शुरू कर दी गई है। यह जांच उनकी विभिन्न तैनाती के दौरान जुटाई गई संपत्तियों और अवैध रूप से अर्जित धन की पड़ताल करेगी।

संपत्तियों की होगी जांच

RELATED NEWS

Burqa Kanwar Case:  संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

Burqa Kanwar Case: संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

अगस्त 4, 2026
Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

जुलाई 25, 2026

शासन ने विजिलेंस टीम को बरेली, पीलीभीत, हमीरपुर और लखनऊ में अभिषेक प्रकाश की तैनाती के दौरान अर्जित संपत्तियों की गहन जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि लखनऊ के जिलाधिकारी रहते हुए वह लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के उपाध्यक्ष भी थे। ऐसे में LDA में उनके कार्यकाल के दौरान हुए लेन-देन की भी जांच की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘इन्वेस्ट यूपी’ के सीईओ और 2006 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों में गुरुवार को निलंबित कर दिया। इस मामले में शामिल एक बिचौलिया निकंत जैन को भी गिरफ्तार किया गया है।

कैसे हुआ घोटाले का खुलासा?

एक सौर उद्योग के निवेशक ने सरकार से शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि बिचौलिए निकंत जैन ने अभिषेक प्रकाश के नाम पर परियोजना की मंजूरी के लिए रिश्वत की मांग की। निकंत जैन को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अभिषेक प्रकाश को निलंबित कर दिया और विजिलेंस जांच के आदेश दिए।

यह भी पढ़े: प्रेमजाल का मास्टरमाइंड! इस खास ट्रिक से 9 महिलाओं से की शादी.. फिर की लाखों की ठगी.. ऐसे हुआ खुलासा

बिचौलिया निकंत जैन गिरफ्तार

पुलिस रिकॉर्ड (UP News) के अनुसार निकंत जैन पहले भी धोखाधड़ी और वित्तीय अपराधों में शामिल रहा है। मेरठ, लखनऊ और एटा में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। वह ‘इन्वेस्ट यूपी’ के अधिकारियों की मदद से उद्योगपतियों से रिश्वत मांगता था। इस मामले में भी उसने एक उद्योगपति से परियोजना मंजूरी के लिए 5% कमीशन की मांग की थी।

निकंत जैन का खेल कैसे हुआ उजागर?

एक औद्योगिक समूह ने ‘इन्वेस्ट यूपी’ के माध्यम से सौर निर्माण इकाई लगाने का आवेदन किया। एक अधिकारी ने आवेदक को निकंत जैन से संपर्क करने के लिए कहा। निकंत ने कहा कि अगर मंजूरी चाहिए तो 5% कमीशन (रिश्वत) देना होगा। उद्योगपति ने रिश्वत देने से इनकार किया, तो निकंत ने उसे धमकी दी कि बिना पैसे दिए उसकी परियोजना आगे नहीं बढ़ेगी।

सरकार का भ्रष्टाचार पर कड़ा रुख

उत्तर प्रदेश सरकार (UP News) ने यह सुनिश्चित किया है कि निवेश परियोजना को किसी भी अनावश्यक देरी के बिना मंजूरी दी जाएगी। सरकार की इस कार्रवाई से यह संदेश गया है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्या भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए यह कार्रवाई पर्याप्त है?

Tags: UP News
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Burqa Kanwar Case:  संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

Burqa Kanwar Case: संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 4, 2026

Burqa Kanwar Case : उत्तर प्रदेश के संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने के बाद चर्चा में आईं तमन्ना...

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

Gorakhpur Attack: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

UP Shocking News: उत्तर प्रदेश के दो जिलों से सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर...

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 15, 2026

Digital Labour Chowk App: कनपुर। उत्तर प्रदेश में अब घर बनाने, मरम्मत कराने या किसी अन्य निर्माण कार्य के लिए...

Anti Corruption Action: भ्रष्ट अफसरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, किसके पास मिला 13 kg सोना, 9 kg चांदी, 1.62 करोड़ रुपये, 35 करोड़ की संपत्ति

Anti Corruption Action: भ्रष्ट अफसरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, किसके पास मिला 13 kg सोना, 9 kg चांदी, 1.62 करोड़ रुपये, 35 करोड़ की संपत्ति

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

Anti Corruption Action: उत्तर प्रदेश सरकार अब भ्रष्टाचार के मामलों में और सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। आय...

Next Post
Air India passenger found dead on Lucknow flight

Uttar pradesh : लखनऊ एयरपोर्ट पर Air India flight में शव मिलने से मचा हड़कंप, जानिए कौन था वह...

Agra-Bengaluru Flight

वैष्णो देवी दर्शन के लिए यूपी से मिलेगी डायरेक्ट फ्लाइट, यात्रियों के लिए अच्छी खबर...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist