शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

चूहों की बलि देने वाले IPS रोहन झा का तबादला, तांत्रिक से भी आगे निकले अधिकारी

शाहजहांपुर और चित्रकूट मंडल में हाल ही में कुछ बड़े प्रशासनिक बदलाव हुए हैं। शाहजहांपुर के SSP राजेश एस को चित्रकूट मंडल का DIG नियुक्त किया गया है जबकि कुंभ मेला के SSP राजेश द्विवेदी को शाहजहांपुर का SP बनाया गया है।

by Akhand Pratap Singh
मार्च 23, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh: शाहजहांपुर और चित्रकूट मंडल में हाल ही में कुछ बड़े प्रशासनिक बदलाव हुए हैं। शाहजहांपुर के SSP राजेश एस को चित्रकूट मंडल का DIG नियुक्त किया गया है जबकि कुंभ मेला के SSP राजेश द्विवेदी को शाहजहांपुर का SP बनाया गया है। इन बदलावों के साथ ही तीनों अधिकारियों (Uttar Pradesh) के बारे में जानकारी सामने आई है जिनमें से एक IPS अधिकारी रोहन झा के विवादित व्यवहार ने सुर्खियां बटोरी हैं।

विवादों में घिरे 2021 बैच के IPS रोहन झा

RELATED NEWS

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

अगस्त 19, 2026
Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

अगस्त 6, 2026

रोहन झा 2021 बैच के IPS अधिकारी जो खुद को भगवान कल्कि का अवतार बताते हैं हाल ही में मुरादाबाद में ASP के रूप में तैनात थे। उनके पिता एक रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं। हालांकि उनका कार्यकाल विवादों से भरा रहा। 23 जनवरी की रात को रोहन झा ने पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर अजीबोगरीब हरकतें कीं। उन्होंने ग्राउंड पर गाड़ी चलाई और कपड़े उतारकर मिट्टी में लोट लगाई। इस घटना के बाद उन्हें समझाने की कोशिश की गई लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ।

अगले दिन उन्होंने पुलिस लाइन के एक मुंशी को अपने आवास पर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया और चूहों की डेडबॉडी दिखाते हुए हवन करने की बात कही। मुंशी के भागने के बाद इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। इसके अलावा रोहन झा ने एसपी ट्रैफिक के दफ्तर में तोड़फोड़ की और कर्मचारियों को पीटा। इन घटनाओं के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़े: UP में मौसम ने फिर बदली करवट, IMD का बड़ा अपडेट, इस हफ्ते होगी भारी बारिश, बढ़ेगी गर्मी!

DSP से IPS बने राजेश द्विवेदी

राजेश द्विवेदी जिन्हें शाहजहांपुर (Uttar Pradesh) का SP नियुक्त किया गया है मूल रूप से मिर्जापुर के रहने वाले हैं। उन्होंने यूपी पीसीएस परीक्षा पास कर DSP का पद हासिल किया और 2013 में IPS बने। 2021 में उन्हें हरदोई का SP बनाया गया था। सितंबर 2023 में उन्हें रामपुर का SP नियुक्त किया गया था। राजेश द्विवेदी एसटीएस और एसटीएफ टीम का भी हिस्सा रहे हैं और हाल ही में महाकुंभ मेले की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

 तेज तर्रार छवि वाले DIG राजेश एस

राजेश एस जिन्हें चित्रकूट मंडल का DIG नियुक्त किया गया है 2011 बैच के IPS अधिकारी हैं। तमिलनाडू के तूतुकुड़ी जिले के रहने वाले राजेश एस ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की है। वे अपनी तेज तर्रार छवि के लिए जाने जाते हैं। उन्हें 1 जनवरी को DIG के पद पर प्रमोट किया गया था लेकिन तैनाती नहीं मिली थी। अब उन्हें चित्रकूट मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन तीनों अधिकारियों की नियुक्ति और उनके कार्यकाल के बारे में जानकारी सामने आने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव की उम्मीद की जा रही है। जहां राजेश द्विवेदी और राजेश एस अपने अनुभव और क्षमता के लिए जाने जाते हैं वहीं रोहन झा के विवादित व्यवहार ने उनकी छवि को प्रभावित किया है। आने वाले समय में यह देखना होगा कि ये अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियों को कैसे निभाते हैं।

Tags: Uttar Pradesh
Share198Tweet124Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक राज्य की जिम्मेदारी...

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Accident Details: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत...

Wrong UPI transaction: गलत UPI ID पर भेज दिए पैसे? घबराएं नहीं, जानिए आसान तरीकों जिससे वापस मिल सकती है आपकी रकम

UP Weather Update:यूपी में मानसून का तगड़ा अटैक, 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में गुरुवार का दिन मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। भारतीय...

UP Weather Update

Monsoon Alert: यूपी में मानसून का रौद्र रूप, 46 जिलों पर भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Monsoon Alert :उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ा मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार...

Next Post
Merrut Murder Case

जेल में नशे के लिए तड़प रहा साहिल.. मुस्कान भी है बेचैन, सौरभ हत्याकांड में हो रहे नए खुलासे

rabies infection from milk

Noida News: गाय का दूध पीने से हुई महिला की मौत,सामने आया यह कारण, वजह जान मचा हड़कंप

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist