रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

International news : म्यांमार में 7.7 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, मस्जिद समेत कई इमारतें गिरीं, कम से कम 20 लोगों की मौत

म्यांमार में 7.7 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही हुई, जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। मांडले में मस्जिद समेत कई इमारतें ढह गईं। पीएम मोदी ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

by SYED BUSHRA
मार्च 28, 2025
in विदेश
Myanmar earthquake disaster
Share on FacebookShare on Twitter

Myanmar earthquake disaster म्यांमार में शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप और उसके बाद 6.8 तीव्रता के शक्तिशाली झटके के बाद कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि रिपोर्ट्स बताती हैं कि मांडले शहर में एक मस्जिद ढह गई जिसमें कई लोग मारे गए हैं।

भूकंप का केंद्र और असर

भूकंप का केंद्र सागाइंग के उत्तर-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। झटके म्यांमार, थाईलैंड, पूर्वोत्तर भारत और चीन के कुछ हिस्सों में झटके महसूस किए।

RELATED NEWS

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

जुलाई 14, 2026
Tanker Attack: ओमान तट पर तेल टैंकर पर हमला, तीन भारतीय नाविक लापता, भारत ने जताई गहरी चिंता

Tanker Attack: ओमान तट पर तेल टैंकर पर हमला, तीन भारतीय नाविक लापता, भारत ने जताई गहरी चिंता

जून 11, 2026

भूकंप इतना तीव्र था कि बैंकॉक में मेट्रो और रेल सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं, जिससे निवासियों में व्यापक दहशत फैल गई।

थाई प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा ने तत्काल संकट बैठक बुलाई और राजधानी में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी।

Myanmar में स्थिति गंभीर बनी हुई है, खासकर मांडले क्षेत्र में इमारतों के ढहने और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने की खबरें हैं। मांडले और यांगून के बीच की सड़कों को भी भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे राहत प्रयासों में बाधा आ रही है।

प्रभावित क्षेत्रों से चौंकाने वाले फुटेज में ढहती इमारतें और भयभीत लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भागते हुए दिख रहे हैं। लाओस के विएंतियाने में भी झटके महसूस किए गए यहां भी ऊंची इमारतों में तीव्र झटकों के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

म्यांमार में आपातकाल की स्थिति घोषित

Myanmar में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई है, राहत और बचाव प्रयासों में सहायता के लिए अंतर्राष्ट्रीय अपील जारी की गई है। देश में अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया है, आपातकालीन टीमें जीवित बचे लोगों को ढूंढने तथा अपने घरों में फंसे लोगों की सहायता करने के लिए अथक प्रयास कर रही हैं।

पीएम मोदी की प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी म्यांमार और थाईलैंड में आए शक्तिशाली भूकंप पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने दोनों सरकारों को हर संभव मदद देने का वादा किया है।

पीएम मोदी ने शुक्रवार को कहा, “म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप के बाद की स्थिति से चिंतित हूं। सभी की सुरक्षा और खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं। भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। इस संबंध में, हमने अपने अधिकारियों से तैयार रहने को कहा है। साथ ही विदेश मंत्रालय से म्यांमार और थाईलैंड की सरकारों के साथ संपर्क में रहने को कहा है।”

Tags: disaster newsInternational NewsMyanmar earthquake
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026

Hormuz Strait Tanker Attack: होर्मुज स्ट्रेट में हाल ही में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों के बाद भारत ने कड़ा...

Tanker Attack: ओमान तट पर तेल टैंकर पर हमला, तीन भारतीय नाविक लापता, भारत ने जताई गहरी चिंता

Tanker Attack: ओमान तट पर तेल टैंकर पर हमला, तीन भारतीय नाविक लापता, भारत ने जताई गहरी चिंता

by Kirtika Tyagi
जून 11, 2026

Oman Coast Tanker Attack: मिडिल ईस्ट के समुद्री क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ओमान के तट के...

Defence Partnership: साइप्रस और ग्रीस के साथ बढ़ते रक्षा संबंधों से भूमध्यसागर देशों की राजनीति में भारत मजबूत स्थिति में

Defence Partnership: साइप्रस और ग्रीस के साथ बढ़ते रक्षा संबंधों से भूमध्यसागर देशों की राजनीति में भारत मजबूत स्थिति में

by Kirtika Tyagi
मई 30, 2026

India Cyprus Defence Partnership: अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भारत ने हाल के वर्षों में अपने रणनीतिक संबंधों को लगातार मजबूत किया...

Nimisha Priya Execution: निमिषा प्रिया की फांसी टली, लेकिन माफी से इंकार मौत मिलेगी या रिहाई सस्पेंस बरकरार

Nimisha Priya Execution: निमिषा प्रिया की फांसी टली, लेकिन माफी से इंकार मौत मिलेगी या रिहाई सस्पेंस बरकरार

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2025

Nimisha Priya's case update: केरल की रहने वाली भारतीय नर्स निमिषा प्रिया यमन की राजधानी सना की जेल में बंद...

Nina Kutina Gokarna Cave Story

Nina kutina Gokarna cave story : प्रकृति के साथ जीने वाली नीना की कहानी बग़ैर वीज़ा भारत में क्यों रह रहीं थी, खोले राज़

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2025

Nina's Life with Nature and Struggles:कर्नाटक के गोकर्ण में एक गुफा में रह रही रूसी महिला नीना कुटीना की कहानी...

Next Post
Raid 2 Teaser : ‘पांडव नहीं पूरी.. महाभारत हूं’ अमय पटनायक के रचे चक्रव्यू से कैसे बचेंगे दादा भाई?

Raid 2 Teaser : ‘पांडव नहीं पूरी.. महाभारत हूं’ अमय पटनायक के रचे चक्रव्यू से कैसे बचेंगे दादा भाई?

कौन हैं शेख हसीना के ‘बहनोई’ जिन्होंने बुना ‘तख्तापलट’ का ‘ताना-बाना’, आर्मी चीफ के साथ सीक्रेट मीटिंग के बाद सड़क पर अब सेना

कौन हैं शेख हसीना के ‘बहनोई’ जिन्होंने बुना ‘तख्तापलट’ का ‘ताना-बाना’, आर्मी चीफ के साथ सीक्रेट मीटिंग के बाद सड़क पर अब सेना

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist