Tuesday, February 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Lucknow News: ईदगाह जाने से रोके जाने पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- क्या इमरजेंसी है?

लखनऊ: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि ईदगाह जाते समय उनका काफिला रोक दिया गया। उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा, "क्या इमरजेंसी है?" पुलिस ने इसे सुरक्षा प्रबंधों का हिस्सा बताया।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
March 31, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Lucknow
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow News: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को आरोप लगाया कि उनके काफिले को ईदगाह जाने से रोका गया। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि वह वर्षों से ईदगाह जाते रहे हैं, लेकिन इस बार रास्ते में इतनी भारी बैरिकेडिंग कभी नहीं देखी। उन्होंने पूछा, “क्या इमरजेंसी लग गई है? क्या यह दबाव बनाने की कोशिश है कि लोग दूसरे धर्मों के आयोजनों में न जाएं?”

सपा प्रमुख ने इसे सरकार की तानाशाही करार दिया और कहा कि उन्हें करीब आधे घंटे तक रोका गया। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा लग रहा था जैसे सरकार लोगों को त्यौहार मनाने से रोकना चाहती है। वहीं, Lucknow पुलिस प्रशासन ने इसे सुरक्षा प्रबंधों का हिस्सा बताया और कहा कि कोई राजनीतिक भेदभाव नहीं किया गया।

RELATED NEWS

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

January 18, 2026
Lucknow Harauni Railway Crossing

लखनऊ वालों को बड़ी सौगात: मार्च से दौड़ेगी हरौनी पुल पर गाड़ियां, बचेगा 6 किमी का चक्कर!

January 14, 2026

VIDEO | UP: Addressing a press conference in Lucknow, Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) says, “Why there is so much bariccadding on the occasion of Eid. Police stopped me, and when I asked them why they were stopping me then they did not have any answer.… pic.twitter.com/VQPXtMH3EH

— Press Trust of India (@PTI_News) March 31, 2025

अखिलेश बोले- लोकतंत्र खतरे में

Lucknow ईदगाह के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “पहली बार मुझे इस तरह रोका गया। रास्ते में इतनी बैरिकेडिंग कभी नहीं देखी। बीजेपी सरकार संविधान के हिसाब से नहीं, बल्कि अपनी मर्जी से शासन चला रही है।” उन्होंने आरोप लगाया कि यह लोकतंत्र पर हमला है और भाजपा सरकार जानबूझकर ऐसी स्थिति पैदा कर रही है ताकि लोग अपने धार्मिक आयोजनों में शामिल न हो सकें।

सपा प्रमुख ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र कमजोर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी अपने राजनीतिक विरोधियों को दबाने की कोशिश कर रही है और यह बेहद खतरनाक संकेत है।

पुलिस का क्या कहना है?

अखिलेश यादव के आरोपों पर Lucknow के डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सुरक्षा कारणों से ईद के मौके पर व्यापक इंतजाम किए गए थे। उन्होंने बताया कि “CCTV और ड्रोन से लगातार निगरानी की जा रही थी। हो सकता है कि भीड़ की वजह से कुछ देर के लिए यातायात रोका गया हो। लेकिन यह किसी को निशाना बनाने की कोशिश नहीं थी।”

उन्होंने आगे बताया कि Lucknow पुलिस प्रशासन ने शहरभर में AI तकनीक से लैस ड्रोन और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की थी।

मुरादाबाद में भी गरमाई राजनीति

ईद-उल-फितर के मौके पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसी दौरान मुरादाबाद में पुलिस और नमाजियों के बीच कहासुनी हो गई। हालांकि, वहां के एसएसपी ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं घटी है।

इस पूरे विवाद के बीच उत्तर प्रदेश में सियासी माहौल गरमा गया है। अखिलेश यादव के इस बयान पर भाजपा की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन यह साफ है कि ईदगाह में रोके जाने की घटना आगामी चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकती है।

Eid Ul Fitr 2025 Live: मेरठ के कब्रिस्तान में दुआ के दौरान एक ही समुदाय के दो पक्षों में पथराव और फायरिंग, मौके पर पहुंची पुलिस

Tags: lucknow
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Lucknow train rescheduling: लखनऊ के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। राजधानी के लखनऊ जंक्शन (LJN) पर चल...

Lucknow Harauni Railway Crossing

लखनऊ वालों को बड़ी सौगात: मार्च से दौड़ेगी हरौनी पुल पर गाड़ियां, बचेगा 6 किमी का चक्कर!

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Lucknow Harauni Railway Crossing: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करीब 5 लाख निवासियों के लिए राहत भरी खबर है।...

Lucknow Housing Scheme

सेना और अर्धसैनिक बलों के लिए आवास विकास की बड़ी सौगात, लखनऊ समेत कई शहरों में फ्लैट्स पर 20% तक की भारी छूट

by Mayank Yadav
January 13, 2026

Lucknow Housing Scheme: उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (UPAVP) ने सशस्त्र सेनाओं और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए 'पहले...

Lucknow

लखनऊ में महा-घोटाला: भूमाफियाओं ने डकारी 2 अरब की सरकारी जमीन, प्रशासन बना तमाशबीन

by Mayank Yadav
January 9, 2026

Lucknow land scam: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,...

Lucknow

ग्रीन कॉरिडोर के लिए चौराहों का बदलेगा स्वरूप; जाम मुक्त होगी राजधानी

by Mayank Yadav
December 11, 2025

Lucknow Green Corridor: राजधानी लखनऊ को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने और एक 'स्मार्ट और ग्रीन सिटी' के रूप में...

Next Post
Monalisa

Monalisa Producer arrest: महाकुंभ की मोनालिसा का बॉलीवुड सपना टूटा, निर्देशक सनोज मिश्रा बलात्कार केस में गिरफ्तार!

Kasganj News

शराब दुकान लोकेशन जांच में घालमेल, एक पर सितम.. बाकी पर रहम,  कासगंज में आबकारी विभाग की मनमानी उजागर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist